नीरज चोपड़ा दूसरे थ्रो के साथ कॉवेगे 2026 के लिए किया क्वालीफाई

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

नीरज चोपड़ा :भारतीय स्टार जैवलिन थ्रो एथलीट और 2 बार ओलंपिक मेडल अपने नाम करने वाले नीरज चोपड़ा ने चोट से पूरी तरह ठीक होने के बाद बेहतरीन तरीके से वापसी की है। नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में अपने दूसरे थ्रो 82.77 मीटर दूर फेंकते हुए आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है जिसके लिए क्वालिफिकेशन मार्क 82.61 मीटर का था। इस इवेंट में अपने पहले थ्रो में नीरज ने फाउल कर दिया था, जिसके बाद दूसरे थ्रो को वह सही तरीके से फेंकने में कामयाब रहे।


पहले थ्रो में नहीं दिखा कमाल, दूसरे में दिखी पुरानी झलक
नीरज चोपड़ा बैक इंजरी के चलते पिछले लगभग एक साल से किसी भी इवेंट में हिस्सा नहीं ले रहे थे, जिसमें इस चोट से उबरने के बाद 25 मई से स्विट्जरलैंड में ट्रेनिंग कर रहे थे। दोहा डायमंड लीग में हिस्सा लेने के लिए नीरज चोपड़ा ने बिल्कुल आखिरी समय फैसला लिया था। ऐसे में सभी की नजरें उनके ऊपर थी। नीरज की इस इवेंट में शुरुआत तो अच्छी नहीं रही और पहला थ्रो फाउल रहा जिसके बाद उन्होंने दूसरे थ्रो में अपना कमाल दिखाते हुए 82.77 मीटर दूर फेंकने के साथ कॉमनवेल्थ के लिए क्वालीफाई कर लिया। वहीं नीरज का असली कमाल तीसरे थ्रो में दिखा जिसे उन्होंने 85.69 मीटर का फेंका।

सुबह कितने बजे होगी भारत और अफगानिस्तान के बीच टक्कर? ये खबर भी पढ़े : सुबह कितने बजे होगी भारत और अफगानिस्तान के बीच टक्कर?

चौथे थ्रो में नहीं दिखा कमाल, पांचवां किया फाउल
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए क्वालीफाई करने के बाद नीरज चोपड़ा ने अपने आखिरी तीन थ्रो में थोड़ा संभलकर किया। जिसमें उनका चौथा थ्रो जहां 83.45 का रहा तो वहीं पांचवां थ्रो उन्होंने फाउल किया। वहीं इसी इवेंट में हिस्सा ले रहे इस सीजन शानदार फॉर्म दिखाने वाले श्रीलंका के रुमेश पाथिरांगे ने अपने चौथ थ्रो को 88.68 मीटर दूर फेंकने के साथ सीधे पहली पोजीशन पर कब्जा कर लिया। इसके बाद पांचवां राउंड खत्म होने पर नीरज चौथे नंबर पर थे और उनका दोहा डायमंड लीग में सफर इसी के साथ खत्म हो गया। नीरज को हाल में ही एशियन गेम्स के लिए घोषित किए गए एथलीट स्क्वाड में भी जगह मिली है जिसके चलते सभी की नजरें उनकी फिटनेस को लेकर थी और अब उन्होंने दोहा डायमंड लीग में जिस तरह से प्रदर्शन किया है उसके बाद सभी को उनके पुराने फॉर्म में जल्द वापस आने की उम्मीद है।

आईसीसी प्लेयर ऑफ द 'मई' मंथ के नॉमिनेशन जारी, नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाड़ियों का दबदबा ये खबर भी पढ़े : आईसीसी प्लेयर ऑफ द 'मई' मंथ के नॉमिनेशन जारी, नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाड़ियों का दबदबा

 

नेशंस कप में दम दिखाने को तैयार भारतीय महिला हॉकी टीम, पहला मुकाबला अमेरिका से ये खबर भी पढ़े : नेशंस कप में दम दिखाने को तैयार भारतीय महिला हॉकी टीम, पहला मुकाबला अमेरिका से

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

हरिद्वार भूमि घोटाला: सरकार का बड़ा एक्शन

हरिद्वार : हरिद्वार नगर निगम ने गांव सराय में स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र के विस्तार के लिए लगभग 33 बीघा...
उत्तराखंड 
हरिद्वार भूमि घोटाला: सरकार का बड़ा एक्शन

 बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की रिकॉर्ड कमी:धामी

देहरादून : मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी पूंजी है। युवाओं...
उत्तराखंड 
 बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की रिकॉर्ड कमी:धामी

मुजफ्फरनगर से उत्तराखंड लाए गए 18 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल

देहरादून: हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्र से 18 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद होने के बाद जांच एजेंसियों के कान खड़े हो...
उत्तराखंड 
मुजफ्फरनगर से उत्तराखंड लाए गए 18 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल

सुनसान रास्ते पर गिरा मिले पैसे तो कभी मत उठाना

  हंसी-मजाक  : सोशल मीडिया बड़े ही कमाल का प्लेटफॉर्म है। यहां एक तरफ जहां हर दिन हंसी-मजाक के और वायरल...
विचार मित्र 
सुनसान रास्ते पर गिरा मिले पैसे तो कभी मत उठाना

एलोवेरा को सुखा देती हैं ये 4 आम गलतियां

एलोवेरा: आज के वक्त में शायद ही कोई ऐसा घर हो जिसमें एलोवेरा का पौधा न पाया जाता हो. यह...
खेती-बाड़ी 
एलोवेरा को सुखा देती हैं ये 4 आम गलतियां

उत्तर प्रदेश

पशु बाजार में लेनदेन के विवाद पर पशु व्यापारी को लाठी डंडो से पीटा

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। नगर के मोहल्ला नादिरशाह निवासी पशु व्यापारी सरताज कुरैशी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र में बताया कि गुरुवार...
उत्तर प्रदेश 
पशु बाजार में लेनदेन के विवाद पर पशु व्यापारी को लाठी डंडो से पीटा

श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। क्षेत्र के ग्राम पिपरी कला में गांव के समीप स्थित मढ़ी पर आयोजित धार्मिक श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार...
उत्तर प्रदेश 
श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

स्नातक छात्रों को स्किल ट्रेनिंग देगा कौशल विकास, जुलाई से होगी शुरुआत

लखनऊ। योगी सरकार की मंशा है हर हाथ को काम मिले, जिस पूरा करने का बीड़ा कौशल विकास मिशन...
उत्तर प्रदेश 
स्नातक छात्रों को स्किल ट्रेनिंग देगा कौशल विकास, जुलाई से होगी शुरुआत