नीट यूजी री-एग्जाम देशभर में आज होगी मॉक ड्रिल

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

नई दिल्ली: पिछले महीने हुई NEET (UG) 2026 की परीक्षा कैंसिल होने के बाद अब री-एग्जाम को लेकर एनटीए पूरी तैयारी में है। इस बार परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए तमाम उपाय किए जा रहे हैं। ऐसे में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21 जून 2026 को होने वाली NEET (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा को सुचारू और सुरक्षित ढंग से आयोजित करने के लिए कई उपाय किए हैं। इसके अलावा देशभर में आज परीक्षा को लेकर मॉक ड्रिल भी की जाएगी। एनटीए ने बताया कि कैंडिडेट, NEET (UG)-2026 री-एग्जाम से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000/011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा [email protected] पर ईमेल भी कर सकते हैं।


एनटीए ने क्या-क्या किए उपाय
शहर-स्तर के कामकाज की देखरेख के लिए 674 सिटी कोऑर्डिनेटर तैनात होंगे
परीक्षा केंद्रों पर स्वतंत्र निगरानी के लिए 6,669 ऑब्जर्वर तैनात होंगे
हर परीक्षा केंद्र पर सेंटर सुपरिटेंडेंट और इनविजिलेटर तैनात होंगे
जिला प्रशासन, पुलिस बल और एस्कॉर्ट टीमें, खासकर गोपनीय सामग्री को सुरक्षित रूप से लाने-ले जाने के लिए तैनात रहेंगी
NTA ने निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई स्तरों वाली सुरक्षा व्यवस्था लागू की है
सीलबंद प्रोटोकॉल के तहत तय जगहों तक गोपनीय सामग्री को पूरी तरह सुरक्षित तरीके से पहुंचाना होगा
परीक्षा सामग्री लाने-ले जाने के लिए पुलिस एस्कॉर्ट के साथ GPS-इनेबल्ड गाड़ियां होंगी
सभी परीक्षा केंद्रों पर CCTV निगरानी होगी, ​​जिसके फीड सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम से जुड़े होंगे
अंदर जाने से पहले हाई-सेंसिटिविटी मेटल डिटेक्टर से अनिवार्य जांच होगी
हर केंद्र पर ज़्यादा मैनपावर और बेहतर उपकरण होंगे
किसी और के परीक्षा देने को रोकने के लिए आधार-आधारित बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन होगा
सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल सिस्टम के जरिए रियल-टाइम मॉनिटरिंग होगी
छात्रों को सतर्क रहने की सलाह
एनटीए ने इससे पहले एक एडवाइजरी जारी कर छात्रों को सतर्क रहने की सलाह दी। जारी एडवाइजरी में कहा गया, "एनटीए कभी भी कोई पेमेंट नहीं मांगेगा, एग्जाम पेपर, आंसर की, या 'लीक' हुआ मटीरियल नहीं भेजेगा, या किसी लिंक के जरिए आपका एडमिट कार्ड शेयर नहीं करेगा। अगर आपको ऐसा कोई मैसेज मिले, तो क्लिक न करें। इसकी रिपोर्ट करें।" इसके अलावा, एनटीए ने बताया कि वह अब री-एग्जामिनेशन के लिए कैंडिडेट्स को सीधे व्हाट्सएप के जरिए एग्जाम अपडेट और सेंटर की जानकारी भेजेगा। कैंडिडेट्स को यह देखना चाहिए कि उन्हें मैसेज भेजने वाले के आगे ब्लू वेरिफाइड टिक और 'नेशनल टेस्टिंग एजेंसी' का नाम दिखे। एडवाइजरी में कहा गया है कि बिना ब्लू टिक वाले अकाउंट से कोई भी मैसेज एनटीए का नहीं है, भले ही उसमें उनका नाम इस्तेमाल किया गया हो।

कानपुर में साइबर वॉरियर्स, नया कोर्स शुरू ये खबर भी पढ़े : कानपुर में साइबर वॉरियर्स, नया कोर्स शुरू

 

री-नीट से पहले भीलवाड़ा में फर्जी पेपर माफिया का भंडाफोड़, 19 वर्षीय छात्र गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : री-नीट से पहले भीलवाड़ा में फर्जी पेपर माफिया का भंडाफोड़, 19 वर्षीय छात्र गिरफ्तार

राहुल गांधी के जन्मदिन पर दिल्ली में आयोजित होगा विशाल रोजगार मेला, 150 कंपनियां करेंगी भर्ती ये खबर भी पढ़े : राहुल गांधी के जन्मदिन पर दिल्ली में आयोजित होगा विशाल रोजगार मेला, 150 कंपनियां करेंगी भर्ती

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

हरिद्वार भूमि घोटाला: सरकार का बड़ा एक्शन

हरिद्वार : हरिद्वार नगर निगम ने गांव सराय में स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र के विस्तार के लिए लगभग 33 बीघा...
उत्तराखंड 
हरिद्वार भूमि घोटाला: सरकार का बड़ा एक्शन

 बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की रिकॉर्ड कमी:धामी

देहरादून : मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी पूंजी है। युवाओं...
उत्तराखंड 
 बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की रिकॉर्ड कमी:धामी

मुजफ्फरनगर से उत्तराखंड लाए गए 18 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल

देहरादून: हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्र से 18 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद होने के बाद जांच एजेंसियों के कान खड़े हो...
उत्तराखंड 
मुजफ्फरनगर से उत्तराखंड लाए गए 18 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल

सुनसान रास्ते पर गिरा मिले पैसे तो कभी मत उठाना

  हंसी-मजाक  : सोशल मीडिया बड़े ही कमाल का प्लेटफॉर्म है। यहां एक तरफ जहां हर दिन हंसी-मजाक के और वायरल...
विचार मित्र 
सुनसान रास्ते पर गिरा मिले पैसे तो कभी मत उठाना

एलोवेरा को सुखा देती हैं ये 4 आम गलतियां

एलोवेरा: आज के वक्त में शायद ही कोई ऐसा घर हो जिसमें एलोवेरा का पौधा न पाया जाता हो. यह...
खेती-बाड़ी 
एलोवेरा को सुखा देती हैं ये 4 आम गलतियां

उत्तर प्रदेश

पशु बाजार में लेनदेन के विवाद पर पशु व्यापारी को लाठी डंडो से पीटा

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। नगर के मोहल्ला नादिरशाह निवासी पशु व्यापारी सरताज कुरैशी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र में बताया कि गुरुवार...
उत्तर प्रदेश 
पशु बाजार में लेनदेन के विवाद पर पशु व्यापारी को लाठी डंडो से पीटा

श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। क्षेत्र के ग्राम पिपरी कला में गांव के समीप स्थित मढ़ी पर आयोजित धार्मिक श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार...
उत्तर प्रदेश 
श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

स्नातक छात्रों को स्किल ट्रेनिंग देगा कौशल विकास, जुलाई से होगी शुरुआत

लखनऊ। योगी सरकार की मंशा है हर हाथ को काम मिले, जिस पूरा करने का बीड़ा कौशल विकास मिशन...
उत्तर प्रदेश 
स्नातक छात्रों को स्किल ट्रेनिंग देगा कौशल विकास, जुलाई से होगी शुरुआत