CCTV बंद कर नकदी और आभूषणों में कथित हेराफेरी के आरोप 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

अयोध्या: राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान और आभूषणों में कथित चोरी के मामले में कई बड़े अपडेट सामने आए हैं। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों ने मंदिर की दान व्यवस्था, चढ़ावे की गिनती और सुरक्षा प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दौरे के दौरान भरोसा दिलाया है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और अगले 15 दिनों में पूरे मामले का सच सामने आ जाएगा।


'आस्था से खिलवाड़ करने वालों को सरकार नहीं छोड़ेगी'
राम मंदिर में चढ़ावे में कथित चोरी के खुलासे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार अयोध्या पहुंचे। रामलला के दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि करोड़ों रामभक्तों की आस्था से खिलवाड़ करने वालों को सरकार नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि विशेष जांच दल (SIT) मामले की जांच कर रहा है और चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली व्यक्ति क्यों न हो, यदि वह दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच 
पूरी होने तक धैर्य रखने की अपील की। साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अयोध्या और राम मंदिर को बदनाम करने की कोशिशें सफल नहीं होंगी।

असम बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे जेपी नड्डा, मदद का दिया भरोसा  ये खबर भी पढ़े : असम बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे जेपी नड्डा, मदद का दिया भरोसा 


चंपत राय से दूरी के भी निकाले जा रहे राजनीतिक मायने
मुख्यमंत्री के इस दौरे में एक और बात चर्चा का विषय रही। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय इस बार उनके साथ नजर नहीं आए। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के दौरे से पहले जिला प्रशासन ने ट्रस्ट को संदेश भेजा था कि इस बार चंपत राय की जगह कोई अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

SIT के सामने बड़ी चुनौती, पुरानी फुटेज हो चुकी है डिलीट
मामले की जांच कर रही SIT को सात दिन में प्राथमिक रिपोर्ट और 15 दिन में अंतिम रिपोर्ट सौंपनी है। लेकिन जांच एजेंसी के सामने सबसे बड़ी चुनौती CCTV फुटेज है। मंदिर परिसर और काउंटिंग सेंटर में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग केवल 45 दिन तक सुरक्षित रहती है और उसके बाद स्वतः डिलीट हो जाती है। जांचकर्ताओं को जो फुटेज मिली है, उसमें कुछ कर्मचारी कथित तौर पर चढ़ावे की रकम छिपाते हुए दिखाई दिए हैं। इनकी पहचान कर ली गई है और उनसे पूछताछ जारी है। हालांकि उनके नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।


किन लोगों पर है जांच एजेंसियों की नजर?
जांच का फोकस मंदिर प्रबंधन और चढ़ावे की गिनती से जुड़े कई लोगों पर है। इनमें ट्रस्ट सदस्य अनिल मिश्रा, निर्माण सहायक गोपाल राव, टिन्नू यादव, केडी तिवारी, सुभाष श्रीवास्तव, राजेश पाठक, मनीष यादव, करुण, ऋतिक, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और सोमेश सहित अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। सबसे ज्यादा सवाल ट्रस्ट सदस्य अनिल मिश्रा की भूमिका को लेकर उठ रहे हैं। चढ़ावे की गिनती, बैंक में जमा कराने और वित्तीय प्रबंधन की जिम्मेदारी उनके पास थी। SIT उनसे कई दौर की पूछताछ कर चुकी है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि गिनती में लगे लोगों की नियुक्ति कैसे हुई और नियमों का पालन क्यों नहीं हुआ।

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

देवरिया।  केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन गुरुवार को नगर कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

"स्वनिधि पखवाड़ा" में शुरुआती पांच दिन में 25 करोड़ के 8,377 ऋण वितरित

भोपाल। मध्य प्रदेश में संचालित पीएम स्वनिधि के अंतर्गत शुरुआती पांच दिनों में 1,575 नवीन पथ-विक्रेताओ को योजना से जोड़ा...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
"स्वनिधि पखवाड़ा" में शुरुआती पांच दिन में 25 करोड़ के 8,377 ऋण वितरित

एमपी एफएसएल भर्ती-2026 का अंतिम परिणाम घोषित, 97 अभ्यर्थियों का चयन

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के अराजपत्रित सेवा (गृह/पुलिस) विभाग अंतर्गत प्रयोगशाला तकनीशियन, प्रयोगशाला सहायक एवं प्रयोगशाला परिचारक...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
एमपी एफएसएल भर्ती-2026 का अंतिम परिणाम घोषित, 97 अभ्यर्थियों का चयन

इंडिया बायो एनर्जी टेक एक्सपो में शिरकत करेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 11...
राष्ट्रीय 
इंडिया बायो एनर्जी टेक एक्सपो में शिरकत करेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

एसएएससीआई 2026-27: सीबीजी नीति पर छत्तीसगढ़ को 50 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

रायपुर। स्वच्छ ऊर्जा, हरित विकास और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में छत्तीसगढ़ को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
एसएएससीआई 2026-27: सीबीजी नीति पर छत्तीसगढ़ को 50 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

उत्तर प्रदेश

केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

देवरिया।  केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन गुरुवार को नगर कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई हो : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का महापर्व है। इसके शांतिपूर्ण और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई हो : योगी

मौलाना साजिद रशीदी की कथित टिप्पणी पर लोनी विधायक ने पुलिस काे दी तहरीर

लखनऊ। लोनी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने गुरुवार को मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मौलाना साजिद रशीदी की कथित टिप्पणी पर लोनी विधायक ने पुलिस काे दी तहरीर

कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट

देवरिया। जिले में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग और बघौचघाट पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट