इजराइल का लेबनान पर हमला जारी, अब तक तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बेरूत (लेबनान)। अमेरिका की मध्यस्थता से इजराइल और लेबनान के बीच जारी सैन्य विराम (युद्ध विराम या सीज फायर) का अब तक कोई खास असर नहीं दिख रहा है। लेबनान में सक्रिय ईरान समर्थित आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह और इजराइल के बीच घमासान थमा नहीं है।

सोमवार को दक्षिणी लेबनान में हुए हमले में कम से कम सात लोग मारे गए। लेबनान के स्थास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि दो मार्च से अब तक लेबनान में इजराइली हमलों में 3,000 से ज्यादा लोग मारे गए।

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने कहा, " दो मार्च से 18 मई तक इस आक्रामकता में मरने वालों की संख्या 3,020 हो गई है। हमले में 9,273 लोग घायल हुए हैं।

पाकिस्तान को अपनी जमीन का नहीं करने देंगे इस्तेमाल: बलोच  ये खबर भी पढ़े : पाकिस्तान को अपनी जमीन का नहीं करने देंगे इस्तेमाल: बलोच 

मृतकों में 18 साल या उससे कम आयु के 211 लोग और 116 स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। हिजबुल्लाह ने कहा है कि उसने दक्षिण के गांवों पर हमलों के जवाब में रशाफ में इज़राइली सैनिकों पर ड्रोन से हमला किया है।

पीड़ित परिवार कह रहे हैं कि इजराइल और लेबनान में नाममात्र का ही सीज फायर चल रहा है। 16 अप्रैल को पहली बार दोनों देशों में 10 दिन के सीज फायर पर सहमति बनी, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ।

हमले नहीं रुके। 10 दिन बाद सीज फायर को तीन हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया तब भी हमले जारी रहे। 15 मई को एक बार फिर दोनों देशों के बीच 45 दिन के सीज फायर की सहमति बनी। फिर भी हमले जारी हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

असम बाढ़ की मार: टूटे बांध पर रह रहा किसान बोला-‘मैं 10 साल पीछे चला गया’

किसानों की जमीन, जानवर, घरेलू सामान से लेकर सब कुछ बह गया जोरहाट (असम)। उपरी असम के जोरहाट जिलांतर्गत टियक...
राष्ट्रीय 
असम बाढ़ की मार: टूटे बांध पर रह रहा किसान बोला-‘मैं 10 साल पीछे चला गया’

राहुल गांधी ने आंदोलन के नाम पर अराजकता फैलाने का किया प्रयास: डिप्टी सीएम 

उप मुख्यमंत्री बोले राहुल गांधी का यह रवैया लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस...
छत्तीसगढ़ 
राहुल गांधी ने आंदोलन के नाम पर अराजकता फैलाने का किया प्रयास: डिप्टी सीएम 

भारतीय सिनेमा को मिली बड़ी पहचान, विदु विनोद चोपड़ा की फिल्मों का हुआ 8K रिस्टोरेशन

परियोजना को पूरा होने में पांच वर्ष का लगा समय  भारतीय सिनेमा की क्लासिक फिल्मों को नई तकनीक और बेहतर...
मनोरंजन 
भारतीय सिनेमा को मिली बड़ी पहचान, विदु विनोद चोपड़ा की फिल्मों का हुआ 8K रिस्टोरेशन

पेपर लीक के विरोध में गुजरात कांग्रेस का प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग

अहमदाबाद। नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर गुजरात कांग्रेस ने बुधवार...
गुजरात 
पेपर लीक के विरोध में गुजरात कांग्रेस का प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग

उत्तर प्रदेश

चार साल बाद भी नहीं आया ग्राम पंचायत अधिकारी का रिजल्ट, टूटा सब्र का बांध

4 साल पहले की वैकेंसी लखनऊ। मंगलवार को सुबह 9 बजे ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती (2022) के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
चार साल बाद भी नहीं आया ग्राम पंचायत अधिकारी का रिजल्ट, टूटा सब्र का बांध

 कल्कि बायोटेक पर छापा, दो दवाओं के नमूने जांच को भेजे

देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़हरा...
उत्तर प्रदेश 
 कल्कि बायोटेक पर छापा, दो दवाओं के नमूने जांच को भेजे

ऑपरेशन कवच के तहत परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 60 का चालान, 18 बसें सीज

परिवहन विभाग की जांच में परमिट नियमों की खुली पोल लखनऊ। मंगलवार परिवहन विभाग द्वारा चलाये जा रहे 'ऑपरेशन कवच'...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन कवच के तहत परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 60 का चालान, 18 बसें सीज