अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैनिकों ने शुरू किया युद्धाभ्यास

 अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैनिकों ने शुरू किया युद्धाभ्यास

सियोल। दक्षिण कोरिया और अमेरिका के सैनिकों ने बड़े पैमाने पर युद्धाभ्यास शुरू किया है। इसका मकसद उत्तर कोरिया के सैन्य खतरों के खिलाफ संयुक्त रूप से खुद को तैयार करना है। दक्षिण कोरिया की सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी।

द कोरिया टाइम्स की खबर के अनुसार, दक्षिण कोरिया और अमेरिका के सैनिकों ने बड़े पैमाने पर युद्ध कमान प्रशिक्षण शुरू किया है। यह अभ्यास सियोल के पश्चिम में इंचियोन और सीमावर्ती शहर पाजू में चल रहा है। गुरुवार तक चलने वाले पांच दिवसीय प्रशिक्षण में दोनों देशों के लगभग 1,200 सैनिकों को शामिल किया गया।

दक्षिण कोरिया की सेना के अनुसार, इस युद्धाभ्यास में 17वीं इन्फैंट्री डिवीजन, केमिकल, बायोलॉजिकल और रेडियोलॉजिकल डिफेंस कमांड के साथ यूएस सेकेंड इन्फैंट्री डिवीजन और आरओके-यूएस कंबाइंड डिवीजन की स्ट्राइकर ब्रिगेड कॉम्बैट टीम सहित इकाइयों के सैनिक शामिल हैं। इससे कमांडिंग अधिकारियों की लड़ाकू कमान और नियंत्रण क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलेगी। युद्धाभ्यास के लिए डिजाइन किए गए कंप्यूटर-सिम्युलेटेड की मदद ली जा रही है। 17वीं इन्फैंट्री डिवीजन 2013 से अमेरिकी द्वितीय इन्फैंट्री डिवीजन के साथ युद्ध कमान प्रशिक्षण आयोजित कर रही है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आईपीएस का तबादला, टी कंडासामी बने एडीजी अभियान आईपीएस का तबादला, टी कंडासामी बने एडीजी अभियान
रांची। झारखंड सरकार ने राज्य के 46 आईपीएस का तबादला किया है, जबकि दो आईपीएस को अतिरिक्त प्रभार दिया गया...
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग से दिए निर्देश
28 को रांची पहुंचेगी वित्त आयोग की टीम 
स्केटिंग के जरिए पहुंचेंगे बाबा केदारनाथ के दरबार
मंदिर में अर्पित फूलों और बेलपत्रों से स्थानीय महिलाएं हो रहीं आत्मनिर्भर
मुख्यमंत्री सारणी में करेंगे 464.55 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमि पूजन
रांची समर कैंप में छात्राओं ने सीखा वेजिटेबल और फ्रूट बास्केट बनाना