फातिमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
गोरखपुर, , फातिमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग गोरखपुर में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रातः 10:00 बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" हैं।
इस अवसर पर विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसका संचालन फातिमा अस्पताल की अनुभवी फिजियोथेरेपिस्ट डॉ० मनीषा त्रिपाठी के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने योग के आध्यात्मिक और शारीरिक लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि "योग केवल एक व्यायाम नहीं है, यह आत्मा, मन और शरीर का सामंजस्य है। यह हमें भीतर से मजबूत बनाता है।"
अस्पताल एवं नर्सिंग कॉलेज के छात्र छात्राओं, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास में भाग लिया। जिसमें विभिन्न आसनों जैसे ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन और प्राणायाम के माध्यम से प्रतिभागियों को तनाव मुक्त और ऊर्जावान जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ० असपीन आर., उप प्रधानाचार्य, रोहित सैमुअल सहित सभी शिक्षकगण, छात्रगण एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे। अंत में योग शिक्षक द्वारा सभी को नियमित योग करने की प्रेरणा दी गई और कार्यक्रम का समापन योगा दिवस प्रतिज्ञा के साथ किया गया।
1995 में स्थापित फातिमा अस्पताल की सेवाएं प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY), भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS), पूर्वातर रेलवे, एच.ए.एल, एन.टी.पी.सी., भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI), गोरखपुर, एस.बी.आई (SBI), आई.सी.ओ.एल. (IOCL) एवं मा० मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष, उत्तर प्रदेश आदि से इम्पैनलमेंट है तथा 24 घंटे इंमरजेंसी सेवा, ब्लड बैंक, डायलिसिस यूनिट, फार्मेसी एवं एम्बुलेन्स सेवा उपलब्ध है। फातिमा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, गोरखपुर में विभिन्न कोर्स जैसे ए.एन.एम., जी.एन.एम., बी.एससी. नर्सिंग, डिप्लोमा इनऑ×प्टोमेट्री एवं डिप्लोमा इन लैब टेक्नीशियन संचालित है।
टिप्पणियां