जून में तीन दिन लू का यलो अलर्ट: जानिए कब होगी बारिश

जून में तीन दिन लू का यलो अलर्ट: जानिए कब होगी बारिश

नई दिल्ली। जून में सूरज अपने तल्ख तेवर दिखा रहा है। मौसम विभाग ने 12 जून तक के लिए लू का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को लोधी रोड, सफदरजंग, आयानगर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली का वास्तविक अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो औसत से 3.4 डिग्री अधिक रहा। इस बीच, मौसम विभाग ने 12 से 14 जून तक बारिश की संभावना जताई है।
 
बीते दो दिन से गर्मी लोगों की परीक्षा ले रहा है। दोपहर बाद भी तपिश से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। स्थिति यह रही कि दोपहर तीन बजे के बाद भी सड़क पर चल रहे पैदल और बाइक सवार लोगों तपिश के थपेड़ों ने परेशान किया। 12 जून तक तापमान 44 से 45 डिग्री तक रहने का अनुमान है। महीने के अंत तक ही दिल्ली में मानसून दस्तक दे सकता है।
 
फरीदाबाद में 41 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान
वहीं दिल्ली से सटे फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के अनुसार, सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं आर्द्रता का स्तर 41 प्रतिशत तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने लोगों को दिन के समय बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।
 
कल 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है अधिकतम तापमान
मंगलवार को फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा और धूप तेज पड़ेगी। हल्की सतही हवाएं चलेगी, लेकिन इससे गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उमस भरी गर्मी लोगों को और ज्यादा परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने नागरिकों को धूप में ज्यादा समय न बिताने, हल्के और ढीले कपड़े पहनने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और बुजुर्गों एवं बच्चों का खासतौर पर ध्यान रखने की सलाह दी है।
उमस भरी गर्मी में क्या बरतें सावधानी
 
- दोपहर 12 से चार बजे के बीच बाहर जाने से बचें।
- जितना संभव हो पानी पीएं।
- हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।
- चश्मा, छाता, टोपी, जूते का इस्तेमाल करें।
- बाहर जाते समय पानी की बोतल अपने साथ रखें।
- चाय, कॉफी, कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक और एल्कोहल के सेवन से बचें।
- अधिक प्रोटीन युक्त खाना खाने से परहेज करें।
- बीमार या कमजोरी महसूस हो तो डॉक्टर से संपर्क करें।
- ओआरएस, लस्सी, नींबू पानी, चावल का पानी, छाछ आदि का सेवन करें।
- जानवरों को छाया में रखें और उन्हें पर्याप्त पानी पिलाएं।
- घर को ठंडा रखने के लिए पर्दों का इस्तेमाल करें।

 

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

#मिर्जापुर शरारती तत्वों ने तोड़ी बाबा साहब की प्रतिमा #मिर्जापुर शरारती तत्वों ने तोड़ी बाबा साहब की प्रतिमा
मिर्जापुर। ग्राम चक्कोदार में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लोगों ने देखा कि गांव में लगी डॉ....
हाथ ठेले पर वृद्ध पिता को रामलला के दर्शन कराने 16 सौ किमी की यात्रा पर निकला नारायण राव
आज से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू रूप से जारी
अगले दो दिन भीषण गर्मी  इस दिन तेज हवाओं के साथ होगी बारिश
 कैलिफोर्निया की सड़कों पर उतारे गए 700 मरीन जवान
अगर आप अपनी त्वचा के निखार को बढ़ाना हैं तो लगाए ये चीजें?
गुड़ और चना दाल से बनाएं स्वादिष्ट पूरन पोली, घी लगाकर खाएंगे तो