इंटर्नशिप में छात्र-छात्राओं को मिले आत्मविश्वास, समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और नई सीख

20 दिवसीय इंटर्नशिप पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं के बीच आईएमए हॉल में प्रमाणपत्र का वितरण समारोह आयोजित

Published By Nand Kishore
On
Nand Kishore Picture

नन्दकिशोर दास 

बेगूसराय ब्यूरो। नई शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत सेमेस्टर-पांच के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित 120 घंटे का अनिवार्य इंटर्नशिप कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।मंगलवार को आईएमए हॉल में भव्य प्रमाणपत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह इंटर्नशिप कार्यक्रम 1 से 20 जून तक सामाजिक संस्था आदर्श परिकल्पना के तत्वावधान में संचालित किया गया था।

कार्यक्रम का उद्घाटन आईएमए के अध्यक्ष डॉ एके राय, सचिव डॉ पंकज कुमार, आदर्श परिकल्पना के सचिव मो आरिफ हुसैन, तबस्सुम खान तथा जयमंगला वाहिनी के सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इसके उपरांत अतिथियों ने इंटर्नशिप पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाणपत्रों का वितरण किया।आईएम के अध्यक्ष डॉ एके राय ने कहा कि नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख और व्यावहारिक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि इंटर्नशिप के माध्यम से छात्रों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ वास्तविक जीवन का अनुभव प्राप्त होता है। जो उनके भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे। आईएमए के सचिव डॉ पंकज कुमार ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल शैक्षणिक उपलब्धियां ही पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि व्यावहारिक कौशल और सामाजिक अनुभव भी आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आदर्श परिकल्पना के सचिव मो आरिफ हुसैन ने कहा कि संस्था का उद्देश्य युवाओं को समाज और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि इंटर्नशिप के दौरान छात्र-छात्राओं ने सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, कृषि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाई।

ये खबर भी पढ़े : कोचिंग विवाद मामले में पटना पुलिस की कार्रवाई सराहनीय , डीजीपी ने बिहार को जलने से बचाया

जिससे उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित हुई। तबस्सुम खान ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को निरंतर सीखने और समाज के प्रति संवेदनशील बने रहने का संदेश दिया। वहीं, जयमंगला वाहिनी के सुमित कुमार ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मक सोच समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने अनुभवों का उपयोग समाजहित में करने का आह्वान किया। साथ ही थैलेसीमिया सहित अन्य गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक भी किया। समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इंटर्नशिप ने उन्हें नई सीख, आत्मविश्वास और समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान किया है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

सुपौल थाने के मालखाने से 6162 कफ सिरप बोतलें गायब, कई पुलिसकर्मी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : सुपौल थाने के मालखाने से 6162 कफ सिरप बोतलें गायब, कई पुलिसकर्मी गिरफ्तार

लेखक के बारे में

Nand Kishore Picture

पत्रकारिता में आठ वर्षों का अनुभव रखने वाले नंद किशोर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बेगूसराय–पटना ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। बिहार में आधारित रहते हुए वह क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों की तथ्यपरक कवरेज कर रहे हैं।

नवीनतम

निषाद पार्टी के कार्यकर्ता लक्ष्मण निषाद की हत्या से रोष

बस्ती - जमीनी विवाद को लेकर लालगंज थाना क्षेत्र के मेहनौना गांव में सोमवार की देर रात निषाद पार्टी के...
उत्तर प्रदेश 
निषाद पार्टी के  कार्यकर्ता लक्ष्मण निषाद की हत्या से रोष

कानपुर में गंगा में नहाते समय डूब रहे चार दोस्तों में तीन सुरक्षित निकाले गए, दो घंटे बाद एक का शव बरामद

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र अंतर्गत परमट घाट पर मंगलवार को गंगा स्नान के दौरान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में गंगा में नहाते समय डूब रहे चार दोस्तों में तीन सुरक्षित निकाले गए, दो घंटे बाद एक का शव बरामद

बस्ती में प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहा हजारों परिवारों का घर का सपना

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत 3,161 लाभार्थियों को मिली प्रथम किस्तबस्ती - प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के प्रभावी...