अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: डिस्ट्रिक्ट जज ने दिया योग भगाए रोग का संदेश

Published By Nand Kishore
On
Nand Kishore Picture

नन्दकिशोर दास 

बेगूसराय ब्यूरो। माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं नालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के एडीआर भवन में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।इसकी अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषिकांत ने की। उन्होंने योग भगाए रोग का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में बरौनी फिजिकल अकादमी के योग प्रशिक्षक रूपेश कुमार एवं हेमंत कुमार ने न्यायिक पदाधिकारियों और न्यायालय कर्मियों को योगासन व मेडिटेशन का प्रशिक्षण दिया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषिकांत ने जिलेवासियों से कहा कि यदि रोग भगाना है तो योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

अभी के व्यस्ततम जीवन में खान-पान एवं व्यस्त दिनचर्या के कारण लोग शुगर, ब्लड प्रेशर एवं अन्य क्रॉनिक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इससे बचाव के लिए हम सभी को यह संकल्प लेना है कि प्रतिदिन आधे घंटे का समय योग में देंगे और खुद को स्वस्थ रखेंगे। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अवर न्यायाधीश करुणानिधि प्रसाद आर्य ने कहा कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता और मार्गदर्शन में हम सभी न्यायिक पदाधिकारी एवं न्यायालय कर्मियों ने योग किया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अपील को दोहराते हुए आधे घंटे का योग करें और योग को अपने जीवन में आत्मसात करें। अगर दवाइयों और बीमारियों से बचना है तो योग को निश्चित रूप से अपनी दिनचर्या में शामिल करें। मौके पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम संजय कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश वेद प्रकाश मोदी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गौरव आनंद, मुकुंद कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी सौरभ कुमार, जयप्रकाश महतो सहित बेगूसराय न्याय मंडल के अन्य न्यायाधीश,  मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के पेशकार अभिनव कुमार, व्यवहार न्यायालय के बड़ा बाबू पंकज कुमार सिन्हा, हेड क्लर्क विनोद कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मी इंद्रसेन शर्मा, उदय कुमार, संगम मिश्रा, सौरभ कुमार, शशि कुमार, आलोक कुमार, शैलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में न्यायालय कर्मी मौजूद थे। सभी ने योगाभ्यास कर प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया।

58.95 लाख रुपये मूल्य के 174 संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन वनांचल एक्सप्रेस से बरामद ये खबर भी पढ़े : 58.95 लाख रुपये मूल्य के 174 संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन वनांचल एक्सप्रेस से बरामद

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Nand Kishore Picture

पत्रकारिता में आठ वर्षों का अनुभव रखने वाले नंद किशोर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बेगूसराय–पटना ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। बिहार में आधारित रहते हुए वह क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों की तथ्यपरक कवरेज कर रहे हैं।

नवीनतम

औरैया में बाइक और मोपेड की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अमावता-सिकरोड़ी मार्ग पर सरदार के ट्यूबवेल के पास मंगलवार...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में बाइक और मोपेड की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग घायल

आईडीएफसी घोटाले में बड़ा एक्शन, सीबीआई ने वरिष्ठ आईएएस पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हरियाणा के चर्चित आईडीएफसी वित्तीय गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ...
राष्ट्रीय  हरियाणा 
आईडीएफसी घोटाले में बड़ा एक्शन, सीबीआई ने वरिष्ठ आईएएस पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 4 शहरों में 18 ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी और हेरफेर के मामले में बड़ी कार्रवाई...
राष्ट्रीय 
शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 4 शहरों में 18 ठिकानों पर छापेमारी

कतर के गैस प्लांट विस्फोट में नेपाल के कई नागरिक घायल, 12 भारतीयों की गई थी जान

काठमांडू। कतर के रस लाफान औद्योगिक क्षेत्र स्थित गैस उत्पादन केंद्र में रविवार को हुए भीषण विस्फोट में कई नेपाली...
अंतर्राष्ट्रीय 
कतर के गैस प्लांट विस्फोट में नेपाल के कई नागरिक घायल, 12 भारतीयों की गई थी जान

सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, सक्रिय उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

इम्फाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उग्रवाद विरोधी अभियानों के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक सक्रिय उग्रवादी को...