गहोई वूमेंस क्लब का शपथ ग्रहण संपन्न

गहोई वूमेंस क्लब का शपथ ग्रहण संपन्न

 

राजनीति में भी महिलाओं को लेना होगा रुचि- सपना सरावगी

महिलायें परिवार चलाने के साथ सामाजिक रूप से भी सक्षम- डॉ संदीप 

झाँसी। स्थानीय गेस्ट हाउस में गहोई वूमेंस क्लब का शपथ ग्रहण कार्यक्रम मुख्य अतिथि संघर्ष महिला संगठन की अध्यक्ष सपना सरावगी एवं संघर्ष सेवा समिति संस्थापक डॉ संदीप सरावगी की उपस्थिति में आयोजित हुआ। अध्यक्षता गहोई महासभा अध्यक्ष के के कठिल ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मैथिलीशरण गुप्त के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात ध्वजारोहण और दीप प्रज्वलन तथा राष्ट्रीय गान संयुक्त रूप से गया गया। राशि बिलैया, पार्वती डेंगरे, ओजस्वी डेंगरे, किट्टू सेठ, स्पर्शी कठिल, अनिका सेठ द्वारा रामायण पाठ पर नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसे अतिथियों व सभी दर्शकों ने सराहा। 
शपथ ग्रहण समारोह में संरक्षक मंडल से संगीता पिपरसेनिया, रजनी बिलैया, श्वेता कठिल, रश्मि खरया, संगीता कस्तवार तथा अध्यक्ष गीता रूसिया, उपाध्यक्ष नेहा सेठ, महामंत्री संध्या दमेले, उपाध्यक्ष स्नेहा बिलैया, संगठन मंत्री गीतांजलि, सलाहकार नीलम पहारिया, संयुक्त मंत्री शिल्पी गुप्ता, कोषाध्यक्ष संगीता, सह कोषाध्यक्ष दीप्ति सेठ, आय व्यय मंत्री मनीषा पहारिया, सचिव विभा पहारिया, सांस्कृतिक मंत्री सोनाली बिलैया एवं सविता पहारिया को मुख्य अतिथि संदीप सरवगी द्वारा शपथ दिलाई गई एवं सपना सरावगी द्वारा पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये गये। एवं सदस्य के रूप में शेफाली चड्ढा, रागिनी बिलैया, जागृति पिपरसेनिया, प्रीति बिलैया, राधा बिलैया, ज्योति नगरिया, प्रतिभा डेंगरे, रश्मि कटारे, साक्षी पिपरसेनिया, वंदना बहरे, शालिनी नगरिया, अर्चना मोर, गीत पहारिया, सोनम पहारिया, रागिनी नगरिया, रागनी बरसैया, रानी बिलैया, नीलम नगरिया, सोनम पहारिया, रागनी नगरिया, करिश्मा गुप्ता, अनीता नगरिया, तृप्ति बरसैया, आरती मोर, भारती कटारे, गायत्री पहारिया, अंजू सेठ, पूनम नगरिया, शिल्पी पहारिया, मंजू गुप्ता, ज्योति कटारे, पूनम रूसिया, सोनम सेठ को गहोई वैश्य समाज के सरपंच अवधेश नगरिया व अध्यक्ष गोपाल दास दमेले द्वारा शपथ दिलाई गई एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर सपना सरावगी ने कहा कि आज के युग में हर समाज की महिलाएं सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में विकास कर रही हैं जिससे उनके जीवन स्तर में लगातार सुधार हो रहा है। संघर्ष सेवा समिति संस्थापक डॉ संदीप सरावगी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज नए पदाधिकारी को परिवार चलाने के अतिरिक्त सामाजिक सुधार करने का भी अवसर मिला है। संचालन श्रीराम निगौतिया ने किया।

Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बीजिंग में 13वें वर्ल्ड पीस फोरम में वैश्विक सुरक्षा पर गहन मंथन बीजिंग में 13वें वर्ल्ड पीस फोरम में वैश्विक सुरक्षा पर गहन मंथन
बीजिंग। चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित 13वें वर्ल्ड पीस फोरम में 86 देशों और क्षेत्रों के 1,200 से अधिक...
एकदम नए फ्लेवर के साथ, इस सब्जी का नाम है पनीर काली मिर्च
मॉनसून में अक्सर बाल झड़ने की समस्या बढ़ती हैतो घर पर बनाएं ये नेचुरल शैंपू
कृषि विभाग ने दिया जोर: धान की सीधी बुवाई पर लौटे किसान
आरोपी पति अपनी पत्नी को तब तक चाकू मारता रहा, जब तक नहीं हो गई मौत 
डिजिटल नजर: ऐप के जरिये बच्चों का मूल्यांकन करेंगे शिक्षक
आने वाली पीढ़ी से शिक्षा का अधिकार छीनना चाहती है भाजपा: अखिलेश