नीता अंबानी ने शेफ विकास खन्ना का किया सम्मान  

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

न्यूयॉर्क :न्यूयॉर्क में आयोजित टाइम 100 शिखर सम्मेलन में नीता अंबानी और मशहूर शेफ विकास खन्ना के बीच एक भावुक पल ने लोगों का दिल जीत लिया। यहां विकास खन्ना का स्मान करते हुए नीता अंबानी ने उन्हें मोर के आकार का ब्रोच पहनाया है। नीता अंबानी ने उन्हें अपनी पहल स्वदेश के तहत बनाया गया मोर के आकार का ब्रोच भेंट किया, जो भारत के राष्ट्रीय पक्षी और उसकी समृद्ध कलात्मक विरासत का प्रतीक है। खन्ना को अंबानी के पैर छूते हुए भी देखा गया, जब उन्होंने उनका अभिनंदन किया और स्वयं उनके कपड़ों पर उस सुंदर ब्रोच को लगाया। 

विकास खन्ना ने जाहिर की खुशी
इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए, खन्ना ने इस क्षण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने लिखा, 'कल जब मैं टाइम 100 समारोह में जाऊंगा, तो मैं अपने भीतर पीढ़ियों के कारीगरों और रसोई की कहानियों को लिए हुए हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'भारत के राष्ट्रीय पक्षी, मोर को, नीता अंबानी द्वारा उपहार में दिए गए स्वदेश ऑनलाइन  इस खूबसूरत ब्रोच के माध्यम से धारण करके मैं अत्यंत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह हस्तनिर्मित शिल्प, शाश्वत परंपराओं और हमारे गांवों की कहानियों का जश्न मनाता है, उन्हें स्थायी आजीविका और विलासिता की आधुनिक अभिव्यक्ति में परिवर्तित करता है।' 

टीवी अभिनेत्री सुरभि ज्योति मां बन गई ये खबर भी पढ़े : टीवी अभिनेत्री सुरभि ज्योति मां बन गई

भारतीय कलाकारों की भी तारीफ की
उन्होंने भारतीय कारीगरों/कलाकारों को सशक्त बनाने के लिए स्वदेश पहल की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा, 'मेरे लिए यह सिर्फ अतीत को संरक्षित करने के बारे में नहीं है, बल्कि इसे गर्व के साथ आगे ले जाने के बारे में है।' खास बात यह है कि शेफ विकास खन्ना को टाइम पत्रिका ने दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया है। खन्ना को कला श्रेणी में राल्फ लॉरेन और विक्टोरिया बेकहम सहित वैश्विक हस्तियों के साथ स्थान मिला। टाइम 100 की व्यापक सूची में अभिनेता रणबीर कपूर, सुंदर पिचाई, न्यूयॉर्क शहर के मेयर ज़ोहरान ममदानी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, अरबपति एलोन मस्क और इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी शामिल हैं। विकास खन्ना भारत के दिग्गज शेफ हैं और उनकी पकवान कला का लोहा विदेशों में भी खूब माना जाता है। विकास खन्ना ने अमेरिका में भी अपने नाम का सिक्का चलाया है और यहां उनके रेस्टोरेंट्स भी हैं। साथ ही भारतीय कुकिंग रियलिटी शोज में भी खन्ना अक्सर नजर आते रहते हैं।

'रात भर सो नहीं पाया', अमिताभ बच्चन ने बयां किया दर्द ये खबर भी पढ़े : 'रात भर सो नहीं पाया', अमिताभ बच्चन ने बयां किया दर्द

 शुरू हुई बोनी कपूर की बेटी अंशुला की शादी की रस्में ये खबर भी पढ़े :  शुरू हुई बोनी कपूर की बेटी अंशुला की शादी की रस्में

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

जौनपुर में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 14 से अधिक दमकल गाडियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में शहर कोतवाली क्षेत्र के जोगियापुर मोहल्ले स्थित प्रेम गाढ़ा भंडार में शनिवार शाम भीषण आग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 14 से अधिक दमकल गाडियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

 निवेश करने के लिए यूपी में 75,000 एकड़ जमीन: योगी

लखनऊ  : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  देश-विदेश के निवेशकों को राज्य में निवेश करने के लिए आमंत्रित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 निवेश करने के लिए यूपी में 75,000 एकड़ जमीन: योगी

सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से छुटकारा पाने के लिए करें ये एक्सरसाइ

सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस : आजकल की डेस्क जॉब और घंटों कंप्यूटर या लैपटॉप के सामने बैठे रहने की आदत ने सर्वाइकल...
लाइफस्टाइल 
 सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से छुटकारा पाने के लिए करें ये एक्सरसाइ

बेकाबू ट्रक की टक्कर से बच्ची की मौत, पिता घायल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में करछना थाना क्षेत्र के कोआपरेटिव बैंक के पास शनिवार रात ट्रक की टक्कर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेकाबू ट्रक की टक्कर से बच्ची की मौत, पिता घायल

कराची में सुरक्षा बलों के ठिकाने पर हमला, तीन रेंजर्स जवानों की मौत

इस्लामाबाद/कराची। पाकिस्तान के कराची शहर के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में शनिवार को सुरक्षा बलों के एक प्रतिष्ठान पर हुए हमले में...
अंतर्राष्ट्रीय 
कराची में सुरक्षा बलों के ठिकाने पर हमला, तीन रेंजर्स जवानों की मौत

उत्तर प्रदेश