सरकारी भूमि को खुर्द बुर्द करने पर डीएम ने की कठोर कार्यवाही

तहसीलदार जिला मुख्यालय से सम्बद्ध, कानूनगो एवं लेखपाल किए निलम्बित

Published By Shahid Husain
On
Shahid Husain  Picture

बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने तहसील नवाबगंज के ग्राम ज्योरा मकरन्दपुर में सरकारी भूमि को खुर्द बुर्द करने एवं अभिलेखों की फोटो कापी के आधार पर प्राईवेट लोगों के पक्ष में अमलदरामद करने में संलिप्तता पाए जाने   अधिकारी /कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही की है। जिलाधिकारी द्वारा तहसीलदार नवाबगंज दुष्यन्त प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से तहसील नवाबगंज से हटाकर जिला मुख्यालय, कलेक्ट्रेट से सम्बद्ध किया गया है, कानूनगो श्याम सुन्दर गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर किया गया है तथा लेखपाल रामचन्द्र को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री द्वारा भी इस प्रकार के निर्देश दिये गये हैं कि यदि कोई अधिकारी/कर्मचारी सरकारी भूमियों पर अवैध कब्जे के संबंध में संलिप्तता पायी जाती है और वह दो बार निलम्बित हो चुके हों तो उनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्यवाही अमल में लायी जाए। अतः उक्त निर्देशों के क्रम में यह कार्यवाही अमल में लायी गयी है। उपजिलाधिकारी नवाबगंज द्वारा अवगत कराया है कि ग्राम ज्योरा मकरन्दपुर में वर्ष 2013 में पट्टे हुए थे जिसमे 16 नंबर को लेकर प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि इसमें कूटरचित तरीके से अभिलेखों में फेरबदल किया गया है।जिसमे धारा 38 के अंतर्गत बिना लेखपाल कि रिपोर्ट के कानूनगो द्वारा गलत तरीके से आगे बढ़ाया गया और तहसीलदार द्वारा भी बिना यथोचित परीक्षण करे प्रकरण को उपजिलाधिकारी न्यायिक के न्यायालय में भेज दिया गया और छायाप्रतियों के आधार पर अमलदरामद करा दिया गया। जिस पर दोषी पाए जाने वालो के विरुद्ध जिलाधिकारी द्वारा कार्यवाही कि गयी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shahid Husain  Picture

शाहिद हुसैन पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और समाचार लेखन व रिपोर्टिंग में कार्य करते हैं। खबरों की स्पष्ट समझ और संतुलित प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की पहचान है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

स्नातक छात्रों को स्किल ट्रेनिंग देगा कौशल विकास, जुलाई से होगी शुरुआत

लखनऊ। योगी सरकार की मंशा है हर हाथ को काम मिले, जिस पूरा करने का बीड़ा कौशल विकास मिशन...
उत्तर प्रदेश 
स्नातक छात्रों को स्किल ट्रेनिंग देगा कौशल विकास, जुलाई से होगी शुरुआत

तिकुनियां प्रीमियर लीग 20 जून से शुरू।

राकेश यदुवंशी
उत्तर प्रदेश 
तिकुनियां प्रीमियर लीग 20 जून से शुरू।

स्वाद और समृद्धि का प्रतीक आम महोत्सव 3 जुलाई से, वैश्विक स्तर पर होगी ब्रांडिंग

लखनऊ। यहां के प्रसिद्ध आमों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने तथा आम उत्पादको  एवं उद्यमियों को प्रोत्साहित करने...