मतदान केन्द्र महिला महाविद्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण

छात्राओं आनलाइन सेवाएं प्राप्त करने के लिए किया जागरूक

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

बहराइच । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत पंचम विशेष अभियान तिथि के दौरान संचालित गतिविधियों का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मोनिका रानी ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-286 बहराइच अन्तर्गत मतदान केन्द्र महिला महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। मतदान केन्द्र के निरीक्षण के दौरान डीएम ने मौजूद छात्राओं से अपील की मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अन्तर्गत अधिकाधिक लोगों को जागरूक कर उनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराएं। इस अवसर पर डीएम ने छात्राओं के मोबाइल पर क्यू.आर. कोड को स्कैन करके वोटर हेल्पलाइन एैप, सीईओ उत्तर प्रदेश तथा वोटर्स डाट ईसीआई डाट जीओवी डाट इन वेेबसाइट की सेवाएं आनलाईन प्राप्त करने हेतु जागरूक भी किया।

मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान बताया गया कि मतदान केन्द्र अन्तर्गत भाग संख्या 150 से 154 तक खत्रीपुरा के मतदाताओं द्वारा मतदान किया जाता है। यहां पर अनीता वर्मा, राकेश कुमार, राजू, ध्रुवराज सिंह व लक्ष्मी कुल 05 बूथ लेबल अधिकारी तैनात है। डीएम ने सर्वे पंजिका का अवलोकन किया तथा प्रपत्रों की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। डीएम ने मतदान केन्द्र पर तैनात बी.एल.ओ. को निर्देशित किया कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान आमजन विशेषकर 01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं, विशेषरूप से कमज़ोर जनजातीय समूह, अर्ह एवं छूटे हुए दिव्यांगजन, महिलाओं, बेघर, ट्रांसजेण्डर एवं सेक्स वर्कर्स के प्रपत्र 06 भरवाये जाने पर विशेष फोकस किया जाय। मतदाता सूची में अधिक से अधिक अर्ह नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों कर्मचारियों, कोटेदार, सभासद व अन्य सम्बन्धित से भी अपेक्षित सहयोग प्राप्त किया जाय।

नेपाल से बहकर आए पांच जंगली हाथियों की सिंचाई व वन विभाग ने बचाई जान ये खबर भी पढ़े : नेपाल से बहकर आए पांच जंगली हाथियों की सिंचाई व वन विभाग ने बचाई जान

डीएम ने बीएलओ को यह भी निर्देश दिया कि मतदान केन्द्र पर आने वाले नागरिकों को यह भी बतायें कि इच्छुक व्यक्ति वेबसाइट वोटर्स डाट ईसीआई डाट जीओवी डाट इन पर जाकर प्रपत्र 06, 07 व 08 ऑनलाइन भी भर सकते हैं तथा सीईओ उत्तर प्रदेश डाट एनआईसी डाट इन पर विजिट कर योर नेम इलेक्टोरल रोल के बटन क्लिक करके मतदाता द्वारा अपने से सम्बन्धित विवरण की पुष्टि की जा सकती है। इसके अलावा वेबसाइट इलेक्टोरल सर्च डाट इन अथवा वोटर्स डाट ईसीआई डाट जीओवी डाट इन पर भी अपना नाम मतदाता सूची में देखा जा सकता है तथा वोटर हेल्पलाइन एैप को डाउनलोड करके भी यह सब सेवाएं प्राप्त की जा सकती हैं। इच्छुक मतदाता क्यू.आर. कोड को स्कैन करके वोटर हेल्पलाइन एैप, सीईओ उत्तर प्रदेश तथा वोटर्स डाट ईसीआई डाट जीओवी डाट इन वेेबसाइट की सेवाएं भी प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर प्रिंस वर्मा, बी.आर.सी. अमर सिंह व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस