एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार जारी, अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद होने में सफल रहे थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

टेक शेयरों में आई तेजी के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान पॉजिटिव माहौल बना रहा। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 363.37 अंक यानी 0.72 प्रतिशत की मजबूती के साथ 51,032.34 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,580.06 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 0.20 प्रतिशत उछल कर 26,972.62 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,074.46 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 10,409.28 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट ये खबर भी पढ़े : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,183.34 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर डीएएक्स इंडेक्स 0.05 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 25,104.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ बाजार में से पांच के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

दूसरी ओर, तीन एशियाई बाजार के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। थाईलैंड के स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने की वजह से आज सेट कंपोजिट इंडेक्स में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है।

गिरावट के साथ कारोबार कर रहे एशियाई बाजार में गिफ्ट निफ्टी 76 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,614 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इसी तरह चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.12 प्रतिशत टूट कर 4,063.72 अंक के स्तर पर आ गया है। वहीं इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स फिलहाल 0.05 प्रतिशत लुढ़क कर 6,127.38 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 483.50 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की मजबूती के साथ 66,813 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 215.61 अंक यानी 0.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,398 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

कोस्पी इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 371.99 अंक यानी 4.39 प्रतिशत उछल कर 8,848.14 अंक के स्तर पर आ गया है।

इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 682.13 अंक यानी 1.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 45,415.07 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स फिलहाल 0.97 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,037.86 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बिजनौर में मुठभेड़ के बाद चार चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; आरक्षी घायल

बिजनौर। जनपद बिजनौर की अफजलगढ़ पुलिस ने बुधवार रात करीब डेढ़ बजे मुठभेड़ के बाद चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में मुठभेड़ के बाद चार चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; आरक्षी घायल

मानसून सत्र में 12 विधेयक पास, रिजिजू बोले- चर्चा संतोषजनक नहीं

रिजिजू बोले- सरकार चर्चा को तैयार थी, विपक्ष ने बनाई दूरी नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा...
राष्ट्रीय 
मानसून सत्र में 12 विधेयक पास, रिजिजू बोले- चर्चा संतोषजनक नहीं

5 अगस्त को होगा 'व्यापार संगम 4.0' का भव्य आयोजन 

गोरखपुर। मारवाड़ी युवा मंच, गोरखपुर द्वारा AISSHPRA Gems & Jewels के सहयोग से एवं Rotary Euphoria, Gorakhpur के संयुक्त तत्वावधान...
उत्तर प्रदेश 
5 अगस्त को होगा 'व्यापार संगम 4.0' का भव्य आयोजन 

मीरजापुर में पंखा खींचते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत

मीरजापुर। जमालपुर थाना क्षेत्र के पिड़खिर गांव में गुरुवार दोपहर 45 वर्षीय मुन्ना मुसहर की करंट की चपेट में आने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में पंखा खींचते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत

सरकार के विधेयक को रोकने को कांग्रेस ने बताया बड़ी कामयाबी

नई दिल्ली। कांग्रेस ने संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी एकता और दबाव के कारण सरकार के कई महत्वपूर्ण...
राष्ट्रीय 
सरकार के विधेयक को रोकने को कांग्रेस ने बताया बड़ी कामयाबी

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में मुठभेड़ के बाद चार चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; आरक्षी घायल

बिजनौर। जनपद बिजनौर की अफजलगढ़ पुलिस ने बुधवार रात करीब डेढ़ बजे मुठभेड़ के बाद चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में मुठभेड़ के बाद चार चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; आरक्षी घायल

5 अगस्त को होगा 'व्यापार संगम 4.0' का भव्य आयोजन 

गोरखपुर। मारवाड़ी युवा मंच, गोरखपुर द्वारा AISSHPRA Gems & Jewels के सहयोग से एवं Rotary Euphoria, Gorakhpur के संयुक्त तत्वावधान...
उत्तर प्रदेश 
5 अगस्त को होगा 'व्यापार संगम 4.0' का भव्य आयोजन 

मीरजापुर में पंखा खींचते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत

मीरजापुर। जमालपुर थाना क्षेत्र के पिड़खिर गांव में गुरुवार दोपहर 45 वर्षीय मुन्ना मुसहर की करंट की चपेट में आने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में पंखा खींचते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत

संभल में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
राज्य  उत्तर प्रदेश 
संभल में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार