कंपनियों के मार्केट कैप में 64 लाख करोड़ की गिरावट, भारती एयरटेल को सबसे ज्यादा नुकसान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में शामिल छह कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट आ गई, जबकि चार कंपनियों के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हो गई।

शीर्ष स्थान पर मौजूद इन दस कंपनियों में से छह के मार्केट कैप में सोमवार से गुरुवार तक के कारोबार के बाद 64 हजार करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आ गई।

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती तेजी के बाद मुनाफावसूली का रुख ये खबर भी पढ़े : शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती तेजी के बाद मुनाफावसूली का रुख

इनमें सबसे अधिक नुकसान भारती एयरटेल को हुआ, जबकि नुकसान उठाने के मामले में आईसीआईसीआई बैंक दूसरे स्थान पर रही।

दूसरी ओर, टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में शामिल कंपनियों में शेष बची चार कंपनियों के मार्केट कैप में पिछले सप्ताह के कारोबार के बाद 44 हजार करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो गई।

 सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट? ये खबर भी पढ़े :  सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट?

इनमें सबसे अधिक फायदा टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को हुआ, जबकि इंफोसिस मुनाफा कमाने के मामले में दूसरे स्थान पर रही।

जियो प्लेटफॉर्म्स लाएगा आईपीओ, मुकेश अंबानी ने बताया रिलायंस के लिए बड़ा वैल्यू क्रिएशन अवसर ये खबर भी पढ़े : जियो प्लेटफॉर्म्स लाएगा आईपीओ, मुकेश अंबानी ने बताया रिलायंस के लिए बड़ा वैल्यू क्रिएशन अवसर

इस सप्ताह के कारोबार के बाद भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के मार्केट कैप में 64,734.46 करोड़ रुपये की गिरावट आ गई।

दूसरी ओर, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इंफोसिस, लार्सन एंड टूब्रो और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में 44,828.42 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई।

सोमवार से गुरुवार के बीच हुए कारोबार के दौरान भारती एयरटेल का मार्केट कैप 29,993.07 करोड़ रुपये फिसल कर 10,20,420.26 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इसी तरह आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 12,845.81 करोड़ रुपये कम होकर 8,70,705.49 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

इसके अलावा बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 11,169.36 करोड़ रुपये की कमजोरी के साथ 5,14,226.12 करोड़ रुपये के स्तर पर, एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 7,822.79 करोड़ रुपये गिर कर 11,56,195.90 करोड़ रुपये के स्तर पर.

हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 2,349.59 करोड़ रुपये घट कर 4,85,190.60 करोड़ रुपये के स्तर पर और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का मार्केट कैप 553.84 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 9,41,015.31 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

दूसरी ओर, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप 22,359.78 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 8,87,028.43 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इसी तरह इंफोसिस का मार्केट कैप 12,374.76 करोड़ रुपये की उछाल के साथ 5,27,409.43 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।

इसके अलावा, लार्सन एंड टूब्रो का मार्केट कैप 6,575.43 करोड़ रुपये की मजबूती के साथ 4,97,111.62 करोड़ रुपये के स्तर पर और रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 3,518.45 करोड़ रुपये बढ़ कर 18,28,034.07 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।

मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज 18,28,034.07 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के साथ देश की सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी रही। इसके बाद एचडीएफसी बैंक (कुल मार्केट कैप 11,56,195.90 करोड़ रुपये).

भारती एयरटेल (कुल मार्केट कैप 10,20,420.26 करोड़ रुपये), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (कुल मार्केट कैप 9,41,015.31 करोड़ रुपये), टीसीएस (कुल मार्केट कैप 8,87,028.43 करोड़ रुपये), आईसीआईसीआई बैंक (कुल मार्केट कैप 8,70,705.49 करोड़ रुपये).

इंफोसिस (कुल मार्केट कैप 5,27,409.43 करोड़ रुपये), बजाज फाइनेंस (कुल मार्केट कैप 5,14,226.12 करोड़ रुपये), लार्सन एंड टूब्रो (कुल मार्केट कैप 4,97,111.62 करोड़ रुपये) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (कुल मार्केट कैप 4,85,190.60 करोड़ रुपये) के नाम सबसे मूल्यवान टॉप 10 कंपनियों के लिस्ट में दूसरे से दसवें स्थान पर बने रहे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पेपर लीक, छात्रों की आत्महत्या को लेकर त्याग पत्र दें धर्मेन्द्र प्रधान-पुनीत पाठक

बस्ती - मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक ने कहा कि पेपरलीक...
उत्तर प्रदेश 
पेपर लीक, छात्रों की आत्महत्या को लेकर त्याग पत्र दें धर्मेन्द्र प्रधान-पुनीत पाठक

बोवबाजार बम विस्फोट के दोषी रशीद खान की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने 1993 के बोवबाजार बम विस्फोट के दोषी मोहम्मद रशीद खान की रिहाई के दिल्ली उच्च...
राष्ट्रीय  राज्य 
बोवबाजार बम विस्फोट के दोषी रशीद खान की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

बस्ती - थाना सोनहा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर वादिनी/ पीडिता द्वारा लिखित प्रा0पत्र दिया जिसमे उनके द्वारा बताया...
उत्तर प्रदेश 
शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

बस्ती - भानपुर तहसील अंतर्गत ग्राम दसिया में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री के निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को...
उत्तर प्रदेश 
प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

भरत भूषण तिवारी की मौत से रोषः मेधा ने किया दोषी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग

बस्ती - सोमवार को मेधा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीनदयाल तिवारी के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने बिहार के भोजपुर...