सरकार ने खाद्य तेलों की पैकिंग के मानक आकार किए तय, तीन माह का समय

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने खाने के तेल के लिए स्टैंडर्ड पैकेजिंग साइज अनिवार्य किया है, ताकि ग्राहक अलग-अलग ब्रांड की कीमतों की तुलना कर सकें। अब कंपनियों को 200 ग्राम से लेकर 20 किलोग्राम तक के तय पैकेट में ही खाद्य तेल बेचना होगा।

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने शनिवार को जारी एक बयान में बताया कि उपभोक्ता मामलों के विभाग ने 'लीगल मेट्रोलॉजी' फ्रेमवर्क के तहत खाने के तेल के लिए स्टैंडर्ड पैक साइज तय किए गए हैं।

सरकार की जारी अधिसूचना के अनुसार अब कंपनियों को 200 ग्राम से लेकर 20 किलोग्राम तक के तय पैकेट में ही खाद्य तेल को बेचना होगा।

मंत्रालय ने कहा कि इस कदम का मकसद उपभोक्ताओं को अलग-अलग ब्रांड की कीमतों की तुलना करने और सोच-समझकर खरीदारी का फैसला लेने में मदद करना है।

बयान के अनुसार विभाग ने खाद्य तेलों और वसा की शुद्ध मात्रा और मानक पैक साइज तय करने के लिए अपनी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) में संशोधन किया गया है। इसके अंतर्गत मैन्युफैक्चरर्स, पैकर्स और इम्पोर्टर्स को नए नियमों का पालन करने के लिए तीन महीने का ट्रांज़िशन पीरियड दिया गया है।

मंत्रालय के मुताबिक संशोधित स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर में मुख्य खाद्य तेलों ( जैसे पाम, सोयाबीन, सूरजमुखी, सरसों, मूंगफली, तिल, राइस ब्रान, बिनौला और मक्का का तेल) और ब्लेंडेड खाद्य तेलों के लिए नौ स्टैंडर्ड पैक साइज़ तय किए गए हैं.

जिसमें 200 मिली/ग्राम, 500 मिली/ग्राम, एक लीटर/किग्रा, 2 लीटर/किग्रा, 3 लीटर/किग्रा, 4 लीटर/किग्रा, पांच लीटर/किग्रा, 15 लीटर/किग्रा और 20 लीटर/किग्रा शामिल है। अधिसूचना के अनुसार 200 ग्राम या 200 मिलीलीटर से कम के पैकेटों पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के मुताबिक यदि तेल की मात्रा वॉल्यूम (मिलीलीटर या लीटर) में घोषित की गई है, तो कंपनियों को अपने पैकेट पर उसके बराबर का वजन (ग्राम या किलोग्राम) भी समान आकार के अक्षरों/अंकों में अनिवार्य रूप से लिखना होगा.

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट ये खबर भी पढ़े : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बिजनौर में मुठभेड़ के बाद चार चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; आरक्षी घायल

बिजनौर। जनपद बिजनौर की अफजलगढ़ पुलिस ने बुधवार रात करीब डेढ़ बजे मुठभेड़ के बाद चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में मुठभेड़ के बाद चार चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; आरक्षी घायल

मानसून सत्र में 12 विधेयक पास, रिजिजू बोले- चर्चा संतोषजनक नहीं

रिजिजू बोले- सरकार चर्चा को तैयार थी, विपक्ष ने बनाई दूरी नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा...
राष्ट्रीय 
मानसून सत्र में 12 विधेयक पास, रिजिजू बोले- चर्चा संतोषजनक नहीं

5 अगस्त को होगा 'व्यापार संगम 4.0' का भव्य आयोजन 

गोरखपुर। मारवाड़ी युवा मंच, गोरखपुर द्वारा AISSHPRA Gems & Jewels के सहयोग से एवं Rotary Euphoria, Gorakhpur के संयुक्त तत्वावधान...
उत्तर प्रदेश 
5 अगस्त को होगा 'व्यापार संगम 4.0' का भव्य आयोजन 

मीरजापुर में पंखा खींचते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत

मीरजापुर। जमालपुर थाना क्षेत्र के पिड़खिर गांव में गुरुवार दोपहर 45 वर्षीय मुन्ना मुसहर की करंट की चपेट में आने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में पंखा खींचते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत

सरकार के विधेयक को रोकने को कांग्रेस ने बताया बड़ी कामयाबी

नई दिल्ली। कांग्रेस ने संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी एकता और दबाव के कारण सरकार के कई महत्वपूर्ण...
राष्ट्रीय 
सरकार के विधेयक को रोकने को कांग्रेस ने बताया बड़ी कामयाबी

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में मुठभेड़ के बाद चार चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; आरक्षी घायल

बिजनौर। जनपद बिजनौर की अफजलगढ़ पुलिस ने बुधवार रात करीब डेढ़ बजे मुठभेड़ के बाद चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में मुठभेड़ के बाद चार चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; आरक्षी घायल

5 अगस्त को होगा 'व्यापार संगम 4.0' का भव्य आयोजन 

गोरखपुर। मारवाड़ी युवा मंच, गोरखपुर द्वारा AISSHPRA Gems & Jewels के सहयोग से एवं Rotary Euphoria, Gorakhpur के संयुक्त तत्वावधान...
उत्तर प्रदेश 
5 अगस्त को होगा 'व्यापार संगम 4.0' का भव्य आयोजन 

मीरजापुर में पंखा खींचते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत

मीरजापुर। जमालपुर थाना क्षेत्र के पिड़खिर गांव में गुरुवार दोपहर 45 वर्षीय मुन्ना मुसहर की करंट की चपेट में आने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में पंखा खींचते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत

संभल में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
राज्य  उत्तर प्रदेश 
संभल में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार