विदेशी मुद्रा भंडार 10.29 अरब डॉलर घटकर 688.06 अरब डॉलर पर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। आर्थिक र्मोचे पर झटका लगने वाली खबर है। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट दर्ज हुई है। 27 मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 10.28 अरब डॉलर घटकर 688.06 अरब डॉलर रह गया है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 मार्च को समाप्त हफ्ते में 10.28 अरब डॉलर घटकर 688.06 अरब डॉलर रहा है। इससे पिछले हफ्ते में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 11.413 अरब डॉलर घटकर 698.34 अरब डॉलर रहा था।

केंद्रीय बैंक की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 27 मार्च को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां इस अवधि में 6.62 अरब डॉलर घटकर 551.07 अरब डॉलर रह गईं। इस दौरान उसके स्वर्ण भंडार का मूल्य भी 3.66 अरब डॉलर घटकर 113.52 अरब डॉलर रह गया है।

आरबीआई के अनुसार 27 मार्च को समाप्त हफ्ते में विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 1.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.64 अरब डॉलर हो गए। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित निधि 1.7 करोड़ डॉलर घटकर 4.81 अरब डॉलर रह गई।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम एशिया संघर्ष शुरू होने से पहले 27 फरवरी को समाप्त हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 728.49 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

पश्चिम एशिया संघर्ष शुरू होने के बाद से रुपया लगातार दबाव में है, और आरबीआई डॉलर की बिक्री के जरिये विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप कर रहा है। इसके साथ ही रुपये की गिरावट को रोकने के लिए कुछ बड़े नीतिगत कदम भी उठाए गए हैं।

 एनवीडिया को पछाड़ एप्पल फिर से बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी ये खबर भी पढ़े :  एनवीडिया को पछाड़ एप्पल फिर से बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी


लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नगरपालिका भर्ती घोटाले में ईडी की जांच तेज, मदन मित्र की पत्नी अर्चना मित्र से पूछताछ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित नगरपालिका भर्ती घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच तेज हो गई है। शुक्रवार...
पश्चिम बंगाल 
नगरपालिका भर्ती घोटाले में ईडी की जांच तेज, मदन मित्र की पत्नी अर्चना मित्र से पूछताछ

पीएम मोदी ने सुभाषित के माध्यम से बताया शुभ विचार, वाणी और कर्म का महत्व

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को एक संस्कृत सुभाषित साझा करते हुए जीवन में शुभ विचारों, मधुर वाणी...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी ने सुभाषित के माध्यम से बताया शुभ विचार, वाणी और कर्म का महत्व

पेपर लीक के विरोध में बैठे सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन

वांगचुक बोले, प्रधान के इस्तीफा न देने से नुकसान सरकार को नई दिल्ली। पर्यावरणविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने...
राष्ट्रीय 
पेपर लीक के विरोध में बैठे सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन