आपातकालीन ऋण गारंटी योजना के तहत बैंकों ने 35 हजार करोड़ रुपये ऋण किए मंजूर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। बैंकों ने आपातकालीन ऋण गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) के तहत छोटे उद्यमों को 35 हजार करोड़ रुपये के ऋण मंजूर किए हैं। इसमें मौजूदा वैश्विक संकट से प्रभावित एयरलाइन कंपनियों के लिए 5 हजार करोड़ रुपये भी शामिल हैं। इस योजना का उद्देश्य 2.55 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज प्रदान करना है।

पश्चिम एशिया संकट पर नई दिल्ली में आयोजित अंतर-मंत्रालयी प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए वित्तीय सेवा विभाग के संयुक्त सचिव मनोज मुत्तथिल अयप्पन ने सोमवार को कहा कि आपातकालीन ऋण गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) 5.0 को 5 मई को लॉन्च की गई थी।

उन्होंने कहा कि इस स्कीम का मकसद व्यवसायों, खासकर एमएसएमई और साथ ही गैर- एमएसएमई सेक्टर को पर्याप्त लिक्विडिटी (नकदी) की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 मई को इसकी मंजूरी दी थी।

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार ये खबर भी पढ़े : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार

उन्होंने बताया कि 29 मई तक 1.71 लाख करोड़ रुपये की 2.62 लाख आवेदन प्राप्त हुई हैं। बैंकों ने लगभग 80,000 आवेदनों को मंजूरी दे दी है। इनमें 35,194 करोड़ रुपये पहले ही मंजूर किए जा चुके हैं और 15,720 करोड़ रुपये की गारंटी भी जारी की जा चुकी है।

संयुक्त सचिव ने यह भी बताया कि अधिकतम लाभ प्रदान करने के लिए देशभर में ‘आउटरीच’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कुल 18,100 करोड़ रुपये के व्यय वाली ईसीएलजीएस 5.0 योजना पश्चिम एशिया संकट से प्रभावित एयरलाइंस और एमएसएमई की मदद करेगी।

इस योजना के तहत बैंक उनकी मौजूदा कार्यशील पूंजी पर 20 फीसदी अतिरिक्त ऋण प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि एयरलाइन क्षेत्र के लिए अवधि पहले वितरण की तिथि से 7 वर्ष के लिए होगी।

इसमें दो वर्ष का स्थगन शामिल है। एमएसएमई और गैर-एमएसएमई के लिए यह पहले वितरण की तिथि से पांच वर्ष होगी, जिसमें एक वर्ष का स्थगन शामिल है।

इस योजना का उद्देश्य नेशनल क्रेडिट गारंटी ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड (एनसीजीटीसी) द्वारा सदस्य ऋण संस्थानों (एमएलआई) को एमएसएमई के लिए 100 फीसदी और गैर-एमएसएमई के लिए 90 फीसदी ऋण गारंटी कवरेज प्रदान करना है। ईसीएलजीएस को पहली बार मई, 2020 में कोरोना महामारी के दौरान आर्थिक संकट को कम करने के लिए पेश किया गया था।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

आज का राशिफल 25 जुलाई 2026 : जानें दिन प्रेम और स्वास्थ्य के मामलों में महत्वपूर्ण 

  मेष दिन  नई ऊर्जा और आत्मविश्वास लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लंबे...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 25 जुलाई 2026 : जानें दिन प्रेम और स्वास्थ्य के मामलों में महत्वपूर्ण 

मौसम 25 जुलाई: आज 17 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, IMD अपडेट जारी

पई दिल्ली। आज मौसम विभाग ने फिर से टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान...
राष्ट्रीय 
मौसम 25 जुलाई: आज 17 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, IMD अपडेट जारी

24 घंटे के अंदर पीएम मोदी का दूसरी बार इंस्टा Video पोस्ट, जानें इस बार क्या कहा

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे के अंदर दूसरी बार इंस्टाग्राम...
राष्ट्रीय 
24 घंटे के अंदर पीएम मोदी का दूसरी बार इंस्टा Video पोस्ट, जानें इस बार क्या कहा

आपका राशिफल 25 जुलाई 2026: इनके आशानुकूल कार्य होने में संदेह

मेष - अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। नये-नये व्यापारिक अनुबंध होंगे। किसी...
धर्म-आध्यात्म 
आपका राशिफल 25 जुलाई 2026: इनके आशानुकूल कार्य होने में संदेह

टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

ललितपुर। नगर पालिका परिषद ललितपुर के वार्ड संख्या-8 जुगपुरा स्थित मां अहिल्याबाई बालिका इंटर कॉलेज के पीछे प्रस्तावित सड़क...
उत्तर प्रदेश 

सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

सुल्तानपुर। विकास खंड करौंदीकला के मेवपुर बरचौली स्थित बाबूराम उजागिर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को चार दिवसीय हैंडबॉल...
उत्तर प्रदेश 
सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

लखनऊ।पुलिस और आमजन के बीच भरोसा मजबूत करने तथा पीड़ितों को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़

डुग्गी (मुनादी) एवं लाउड हेलर के माध्यम से सार्वजनिक घोषणा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़