एपीडा ने 20 मीट्रिक टन शहद की पहली खेप अमेरिका को किया निर्यात

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने शनिवार को असम के बक्सा जिले से 20 मीट्रिक टन शहद की पहली खेप को अमेरिका निर्यात के लिए रवाना किया, जो पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने जारी एक बयान में बताया कि भारत के कृषि निर्यात में विविधता लाने और 'एक जिला एक उत्पाद' (ओडीओपी) पहल को आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ी एवं महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर असम के एक 'आकांक्षी जिले' बक्सा से ओडीओपी शहद की पहली खेप एपीडा की पहल के जरिए यूएसए के लिए रवाना की गई।

मंत्रालय ने बताया कि 20 मीट्रिक टन शहद वाली इस पहली खेप का निर्यात पूर्वोत्तर क्षेत्र के एपीडा-पंजीकृत निर्यातक, मेसर्स सॉल्ट रेंज फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, असम के द्वारा किया गया।

एपीडा का यह पहल भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र से मिलने वाले उच्च गुणवत्ता वाले, ऑर्गेनिक शहद की बढ़ती वैश्विक मांग को दर्शाती है, जिससे स्थानीय किसानों की आय बढ़ती है और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा मिलता है।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में लिखा है, असम के बक्सा जिला से पहली बार ओडीओपी शहद का अमेरिका निर्यात, पूर्वोत्तर भारत की कृषि क्षमता और किसानों की मेहनत का वैश्विक प्रमाण है।

पीयूष गोयल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक जिला एक उत्पाद’ विजन और एपेडाडॉक के प्रयासों से स्थानीय मधुमक्खी पालकों को बेहतर मूल्य, वैश्विक बाज़ार और आत्मनिर्भरता की नई उड़ान मिली है।

इस राज्य में अब 24 घंटे दुकानें खोल सकेंगे दुकानदार ये खबर भी पढ़े : इस राज्य में अब 24 घंटे दुकानें खोल सकेंगे दुकानदार

उन्होंने बताया कि यह सिर्फ निर्यात नहीं, बल्कि ग्रामीण समृद्धि और ‘लोकल के लिए वोकल’ को वैश्विक पहचान दिलाने की ऐतिहासिक उपलब्धि है।

उल्लेखनीय है कि असम में शहद उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं, जिसका मुख्य कारण यहां की समृद्ध जैव विविधता, प्रचुर वन संसाधन और मधुमक्खी पालन की पुरानी परंपरा है।

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को 2.41 लाख करोड़ की चपत ये खबर भी पढ़े : गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को 2.41 लाख करोड़ की चपत

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती तेजी के बाद मुनाफावसूली का रुख ये खबर भी पढ़े : शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती तेजी के बाद मुनाफावसूली का रुख

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

महिलाओं व वृद्ध जनों सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर,   उत्तर प्रदेश पुलिस की जन सेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत आज दिनांक कम्युनिटी...
उत्तर प्रदेश 
महिलाओं व वृद्ध जनों सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

आपातकाल की पुनरावृत्ति नहीं होने देंगे, लोकतंत्र सेनानियों का संघर्ष देश की धरोहर: रेखा गुप्ता

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा ने शुक्रवार को एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आपातकाल के दौरान...
राष्ट्रीय 
आपातकाल की पुनरावृत्ति नहीं होने देंगे, लोकतंत्र सेनानियों का संघर्ष देश की धरोहर: रेखा गुप्ता

साइबर हेल्प डेस्क द्वारा 21,000 रुपये की धनराशि कराई गयी वापस

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों...
उत्तर प्रदेश 
साइबर हेल्प डेस्क द्वारा 21,000 रुपये की धनराशि कराई गयी वापस

संतकबीरनगर पुलिस द्वारा झपटमारी के मामले में 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...