शांति की उम्मीद के कारण कच्चे तेल में नरमी का रुख, नीचे आई कीमत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव को खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान के एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) के मसौदे पर काफी हद तक सहमत हो जाने की खबर के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आज बड़ी गिरावट का रुख नजर आ रहा है। मई के महीने में पहली बार कच्चा तेल अंतरराष्ट्रीय बाजार में 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से भी नीचे आ गया है।

ब्रेंट क्रूड ने आज 4.93 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट के साथ मई के महीने में पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से नीचे जाकर 98.61 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से कारोबार की शुरुआत की।

ट्रेडिंग शुरू होने के बाद इसकी कीमत उछल कर 99.47 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक पहुंची, लेकिन इसके बाद इसकी चाल में गिरावट का रुख बन गया। थोड़ी देर में ही ब्रेंट क्रूड गिर कर 97.40 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया।

सर्राफा बाजार की मामूली गिरावट के साथ शुरुआत, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक ये खबर भी पढ़े : सर्राफा बाजार की मामूली गिरावट के साथ शुरुआत, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक

भारतीय समय के अनुसार सुबह 10:15 बजे तक का कारोबार होने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 5.61 डॉलर प्रति बैरल यानी 5.42 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 97.93 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

ब्रेंट क्रूड की तरह ही वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड ने भी आज 4.59 डॉलर प्रति बैरल की कमजोरी के साथ 92.01 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरूआती कारोबार में डब्ल्यूटीआई क्रूड उछल कर 92.55 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक आया, लेकिन इसके बाद इसकी चाल में गिरावट आ गई।

थोड़ी देर में ही डब्ल्यूटीआई क्रूड गिरकर 90.45 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक आ गया। भारतीय समय के अनुसार सुबह 10:15 बजे तक का कारोबार होने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में डब्ल्यूटीआई क्रूड 5.49 डॉलर प्रति बैरल यानी 5.68 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 91.11 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बेकाबू ट्रक घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा, तीन की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित कुदारन गांव में बुधवार देर रात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेकाबू ट्रक घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा, तीन की मौत

निजी क्लीनिक संचालकों पर एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर निवासी एक दलित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
निजी क्लीनिक संचालकों पर एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

नेपाल में कोशी नदी उफान पर, बैराज के 56 में से 21 फाटक खोले गए

काठमांडू । नेपाल में भारी बारिश के कारण कोशी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जलप्रवाह 1 लाख...
अंतर्राष्ट्रीय 
 नेपाल में कोशी नदी उफान पर, बैराज के 56 में से 21 फाटक खोले गए

भगवान जगन्नाथ की कृपा से लोगों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार होः प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रातः भगवान जगन्नाथ का स्मरण किया। उन्होंने प्रभु से देशवासियों के जीवन में...
राष्ट्रीय  राज्य 
भगवान जगन्नाथ की कृपा से लोगों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार होः प्रधानमंत्री मोदी

बेटे ने जमीनी विवाद में पिता पर बरसाई गोलियां, मौत

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में बुधवार की देर रात 12 बजे के करीब बड़े बेटे ने जमीन विवाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेटे ने जमीनी विवाद में पिता पर बरसाई गोलियां, मौत

उत्तर प्रदेश

बेकाबू ट्रक घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा, तीन की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित कुदारन गांव में बुधवार देर रात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेकाबू ट्रक घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा, तीन की मौत

निजी क्लीनिक संचालकों पर एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर निवासी एक दलित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
निजी क्लीनिक संचालकों पर एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

बेटे ने जमीनी विवाद में पिता पर बरसाई गोलियां, मौत

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में बुधवार की देर रात 12 बजे के करीब बड़े बेटे ने जमीन विवाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेटे ने जमीनी विवाद में पिता पर बरसाई गोलियां, मौत

प्रयागराज समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट

प्रयागराज। आगामी कुछ घंटों के दौरान प्रयागराज सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और बारिश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट