देश की 9 कंपनियों में 3.12 लाख करोड़ की गिरावट, रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा नुकसान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में शामिल नौ कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट आ गई, जबकि सिर्फ एक कंपनी के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई।

शीर्ष स्थान पर मौजूद इन दस कंपनियों में से नौ के मार्केट कैप में सोमवार से शुक्रवार तक के कारोबार के बाद 3.12 लाख करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आ गई।

सबसे अधिक नुकसान देश में सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ, जबकि नुकसान उठाने के मामले में दूसरे स्थान पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) रही।

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव जारी.... ये खबर भी पढ़े : ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव जारी....

दूसरी ओर, टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में शामिल कंपनियों में शेष बची इकलौती कंपनी भारती एयरटेल के मार्केट कैप में पिछले सप्ताह के कारोबार के बाद 42 हजार करोड़ रुपये से अधिक का उछाल आ गया।

इस सप्ताह के कारोबार के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस), बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टूब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के मार्केट कैप में 3,12,150.19 करोड़ रुपये की गिरावट आ गई।

दूसरी ओर, भारती एयरटेल के मार्केट कैप में 42,470.13 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई। सोमवार से शुक्रवार के बीच हुए कारोबार के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 1,34,445.77 करोड़ रुपये कम होकर 18,08,420.81 करोड़ रुपये के स्तर तक गिर गया।

इसी तरह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का मार्केट कैप 52,245.30 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 8,88,862.32 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।

इसके अलावा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप 47,415.04 करोड़ रुपये की कमी के साथ 8,19,062.65 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।

वहीं, बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 27,892.28 करोड़ रुपये की कमजोरी के साथ 5,66,717.74 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंचा नजर आया।

इसी तरह एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 20,630.01 करोड़ रुपये फिसल कर 11,82,069.25 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।

इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 14,290 करोड़ रुपये कम होकर 8,92,385.39 करोड़ रुपये के स्तर पर, लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) का मार्केट कैप 9,078.87 करोड़ रुपये की कमजोरी के साथ 5,37,542.34 करोड़ रुपये के स्तर पर.

हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 3,970.80 करोड़ रुपये घट कर 5,33,592.18 करोड़ रुपये के स्तर पर और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मार्केट कैप 2,182.12 करोड़ रुपये कम होकर 5,05,367.32 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

दूसरी ओर, भारती एयरटेल का मार्केट कैप 42,470.13 करोड़ रुपये उछल कर 11,60,525.16 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज 18,08,420.81 करोड़ करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के साथ देश की सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी रही।

इसके बाद एचडीएफसी बैंक (कुल मार्केट कैप 11,82,069.25 करोड़ रुपये), भारती एयरटेल (कुल मार्केट कैप 11,60,525.16 करोड़ रुपये), आईसीआईसीआई बैंक (कुल मार्केट कैप 8,92,385.39 करोड़ रुपये), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (कुल मार्केट कैप 8,88,862.32 करोड़ रुपये).

टीसीएस (कुल मार्केट कैप 8,19,062.65 करोड़ रुपये), बजाज फाइनेंस (कुल मार्केट कैप 5,66,717.74 करोड़ रुपये), लार्सन एंड टूब्रो (कुल मार्केट कैप 5,37,542.34 करोड़ रुपये).

हिंदुस्तान यूनिलीवर (कुल मार्केट कैप 5,33,592.18 करोड़ रुपये) और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) (कुल मार्केट कैप 5,05,367.32 करोड़ रुपये) के नाम सबसे मूल्यवान टॉप 10 कंपनियों के लिस्ट में दूसरे से दसवें स्थान पर बने रहे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

लाल किले पर ध्वजारोहण से इस बार भी शामिल नहीं हुए राहुल गांधी

नई दिल्ली । देशभर में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। देशभर में आज के दिन तिरंगा फहराया...
राष्ट्रीय  राज्य 
लाल किले पर ध्वजारोहण से इस बार भी शामिल नहीं हुए राहुल गांधी

80वें स्वतंत्रता दिवस पर मा. नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने कम्युनिटी हॉल मऊ में किया ध्वजारोहण।

स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगोली के माध्यम से दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश।
उत्तर प्रदेश 
80वें स्वतंत्रता दिवस पर मा. नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने कम्युनिटी हॉल मऊ में किया ध्वजारोहण।

विजय ने तमिलनाडु को भ्रष्टाचार मुक्त शासन सुनिश्चित करने का लिया संकल्प

चेन्नई। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शनिवार को तमिलनाडु के हितों और संवैधानिक अधिकारों की मजबूती से रक्षा करने, साथ...
राष्ट्रीय  राज्य 
विजय ने तमिलनाडु को भ्रष्टाचार मुक्त शासन सुनिश्चित करने का लिया संकल्प

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन्स में कैबिनेट मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने किया ध्वजारोहण

प्रतापगढ़। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन्स, प्रतापगढ़ के परेड ग्राउंड में भव्य एवं गरिमामय...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन्स में कैबिनेट मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने किया ध्वजारोहण

गुलमोहर एनक्लेव में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुलमोहर एनक्लेव में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

उत्तर प्रदेश

80वें स्वतंत्रता दिवस पर मा. नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने कम्युनिटी हॉल मऊ में किया ध्वजारोहण।

स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगोली के माध्यम से दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश।
उत्तर प्रदेश 
80वें स्वतंत्रता दिवस पर मा. नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने कम्युनिटी हॉल मऊ में किया ध्वजारोहण।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन्स में कैबिनेट मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने किया ध्वजारोहण

प्रतापगढ़। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन्स, प्रतापगढ़ के परेड ग्राउंड में भव्य एवं गरिमामय...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन्स में कैबिनेट मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने किया ध्वजारोहण

गुलमोहर एनक्लेव में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुलमोहर एनक्लेव में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर CHETNA ने सड़क एवं कामकाजी बच्चों संग मनाया रंगारंग कार्यक्रम

गुरुग्राम। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर चेतना संस्था (CHETNA) द्वारा गुरुग्राम में सड़क एवं कामकाजी बच्चों के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर CHETNA ने सड़क एवं कामकाजी बच्चों संग मनाया रंगारंग कार्यक्रम