एफपीआई की बिकवाली, विदेशी निवेशकों ने की दो लाख करोड़ से अधिक की निकासी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। इस साल फरवरी के बाद से घरेलू शेयर बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की बिकवाली का सिलसिला मई के महीने में भी लगातार बना हुआ है इस महीने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक स्टॉक मार्केट में बिकवाली करके 14,231 करोड़ रुपये की निकासी कर चुके हैं।

मई के महीने में अभी तक हुए कारोबार में हुई बिकवाली के आंकड़ों को मिला दिया जाए, तो कैलेंडर ईयर 2026 में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों द्वारा घरेलू शेयर बाजार में की गई बिकवाली का आंकड़ा दो लाख करोड़ के स्तर को भी पार कर गया है।

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) के आंकड़ों के अनुसार जनवरी से लेकर इस महीने आठ मई तक एफपीआई ने घरेलू शेयर बाजार में कुल 2,28,040 करोड़ रुपये की बिकवाली की है।

 करें 5 ज्योतिर्लिंग, द्वारका और एलोरा गुफाओं के दर्शन ये खबर भी पढ़े :  करें 5 ज्योतिर्लिंग, द्वारका और एलोरा गुफाओं के दर्शन

जनवरी के महीने में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने घरेलू शेयर बाजार में 35,962 करोड़ रुपये की बिकवाली की थी। फरवरी में एफपीआई ने बिकवाली की जगह लिवाली पर जोर दिया। इस महीने इन्होंने भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये का निवेश किया।

मार्च के महीने में एक बार फिर स्थिति बदल गई। इस महीने एफपीआई ने रिकॉर्ड 1.17 लाख करोड़ रुपये की बिकवाली की। अप्रैल के महीने में भी एफपीआई की ओर से हो रही बिकवाली का सिलसिला जारी रहा।

घरेलू शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कारोबार में मजबूती पर.... ये खबर भी पढ़े : घरेलू शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कारोबार में मजबूती पर....

इस महीने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 60,847 करोड़ रुपये के शेयर बेच डाले। मौजूदा महीने में भी आठ मई तक के पांच कारोबारी दिन में एफपीआई 14,231 करोड़ रुपये के शेयर बेच चुके हैं।

सोना-चांदी की कीमतों में अभी और आएगी गिरावट या लौटेगी तेजी ये खबर भी पढ़े : सोना-चांदी की कीमतों में अभी और आएगी गिरावट या लौटेगी तेजी

फरवरी के महीने में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों द्वारा की गई 22,615 करोड़ रुपये की लिवाली को इस साल की गई कुल बिकवाली के आंकड़े से यदि घटा भी दिया जाए, तब भी इस साल विदेशी निवेशकों द्वारा की गई बिकवाली का आंकड़ा दो लाख करोड़ के स्तर के ऊपर 2,05,425 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंचा हुआ नजर आता है।

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस साल विदेशी निवेशकों द्वारा घरेलू शेयर बाजार में की जा रही बिकवाली की मुख्य वजह ग्लोबल मैक्रो इकोनॉमिक अनसर्टेनिटी है।

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनिल भंसाली का कहना है कि विदेशी निवेशक विशेष रूप से जियो पोलिटिकल रिस्क, महंगाई और ब्याज दरों को लेकर चिंतित हैं।

जियो पोलिटिकल टेंशन, विशेष रूप से पश्चिम एशिया में तनाव की स्थिति की वजह से कच्चे तेल की कीमत लगातार 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर के आसपास बनी हुई है।

इसकी वजह से दुनिया भर में महंगाई बढ़ने की आशंका बनी हुई है। महंगाई के डर ने भी विदेशी निवेशकों को अपना पैसा सुरक्षित करने के लिए भी बिकवाली का तरीका अपनाने के लिए मजबूर कर दिया है।

 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सउदी अरब में क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, 14 लोगों की मौत, हादसे की जांच जारी

नई दिल्ली। सऊदी अरब के रास तनुरा में रविवार को सऊदी अरामको का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे...
अंतर्राष्ट्रीय 
सउदी अरब में क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, 14 लोगों की मौत, हादसे की जांच जारी

मौसम 29 जून: आज 17 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 29 जून 2026: मौसम विभाग ने बारिश और तूफान को लेकर एक नई चेतावनी जारी कर दी...
राष्ट्रीय 
मौसम 29 जून: आज 17 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

बिहार के दरभंगा जिले में मोहर्रम के बाद बवाल, हिंदुओं के घरों पर हमला

दरभंगा। बिहार में दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के बरिऔल चौक पर शनिवार की रात मोहर्रम के अवसर पर...
बिहार 
बिहार के दरभंगा जिले में मोहर्रम के बाद बवाल, हिंदुओं के घरों पर हमला

उत्तर प्रदेश

संविदा कर्मियों की छंटनी और कार्यभार से 2 माह में 36 मौतें, संघर्ष समिति ने जताई चिंता

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने कहा है कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों की छंटनी और कार्यभार से 2 माह में 36 मौतें, संघर्ष समिति ने जताई चिंता

माल ब्लॉक में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी खुराक 

लखनऊ। रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। 'दो बूंद जिंदगी की' नारे के साथ यह अभियान लगभग...
उत्तर प्रदेश 
माल ब्लॉक में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी खुराक