व्यापार मंडल अध्यक्ष ने मनाया मां की तीसरी पुण्यतिथि,हमारे जीवन की सबसे अनमोल रत्न होती हैं मां - सिद्धनाथ 

व्यापार मंडल अध्यक्ष ने मनाया मां की तीसरी पुण्यतिथि,हमारे जीवन की सबसे अनमोल रत्न होती हैं मां - सिद्धनाथ 

बिक्रमगंज (रोहतास) व्यापार मंडल अध्यक्ष, बिक्रमगंज सह पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सिद्धनाथ उर्फ जवाहर सिंह ने शुक्रवार 9 फरवरी को मां की तीसरी पुण्यतिथि मनाया। इस अवसर पर उन्होंने अपने पैतृक आवास पर मां के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर हुए नमन किया। जबकि मौके पर उपस्थित सैकड़ों लोगों ने भी उनके चैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रख उनके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर लोगों के बीच प्रसाद वितरण भी किया गया। मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि रोहतास में शिक्षा का अलख जगाने वाले कुंवर सिंह महाविद्यालय,धारूपुर संस्थापक सह सचिव स्व.राज बहादुर सिंह की स्व.पार्वती देवी धर्मपत्नी भी थी। साथ ही व्यापार मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ ने कहा कि वह मेरी पूजनीय मां सहित मेरे जीवन की एक अनमोल रत्न भी थी। जिनके मार्ग दर्शक पर चलकर आज हम गरीब असहाय लोगों के बीच सहायता कर उनका दर्द बांटने का काम करता हूं। साथ ही हमारी मां भी अपने जीवनकाल में असहाय गरीब लोगों की आवाज उठाती रहीं थी। जिनकी कमी आज भी समाज में खलती है। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने मौके पर नगर परिषद के विभिन्न  वार्डो में जाकर सैकड़ों असहाय गरीब लोगों के बीच कंबल वितरण किया। दूसरी तरफ वीरकुंवर सिंह विश्विद्यालय,आरा सीनेट सदस्य सह भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री डॉ. मनीष रंजन ने अपनी स्व. दादी पार्वती देवी  भावुक पूर्ण याद करते हुए बताया कि आजादी काल से ही वह गरीबों के आवाज उठाते हुए उनके हक की लड़ाई लड़ती थी। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह, प्रोफसर- बीर बहादुर सिंह, उमा शंकर सिंह, बलवंत सिंह, अनिल सिंह, अजय सिंह,रमेश कुमार, शशि प्रसाद, सरोज सिंह, बब सिंह, पूर्व नगर परिषद उप सभापति विकास उर्फ सरसठ सिंह, मुन्ना सिंह, जितेंद्र सिंह, रिंकू सिंह,प्रेम रंजन सिंह, रवि प्रकाश,लाल बिहारी सिंह, पूर्व वार्ड सदस्य ललन चौरसिया, मनोज सिंह, नरेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह हरियाली, अभय सिंह, प्रियतम कुमार, परवेज खां सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थें।
Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

विंबलडन 2025: अल्कराज़ ने क्वालिफायर ऑली टार्वेट को हराया, तीसरे दौर में बनाई जगह विंबलडन 2025: अल्कराज़ ने क्वालिफायर ऑली टार्वेट को हराया, तीसरे दौर में बनाई जगह
लंदन। विंबलडन 2025 में बुधवार रात खेले गए पुरुष एकल के दूसरे दौर के मुकाबले में स्पेन के कार्लोस अल्कराज़...
भारत-घाना संबंधों को मिली नई ऊंचाई, प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया
आज से भोपाल में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा, पहले निकलेगी भव्य कलश यात्रा
राडुकानु ने पूर्व चैंपियन वोंद्रोशोवा को हराया, तीसरे दौर में सबालेंका से होगी भिड़ंत
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज ‘महिला मॉक पार्लियामेंट’ का आयोजन
आज भोपाल में भारत-जर्मनी सहयोग से सतत विकास लक्ष्य स्थानीयकरण पर नीति आयोग की वर्कशॉप 
आज होगी नेशनल मीन्स कम मेरिट छात्रवृति योजना पर  एक दिवसीय कार्यशाला