संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

महोबा। संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता महिला की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने ससुराली जनों पर छत से नीचे फेंक कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।जनपद की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद के बारीगढ़ थाना क्षेत्र की टिकरी गांव निवासी ओम प्रकाश कुशवाहा ने बताया कि उसकी 6 बेटियां और दो बेटा है। दूसरे नंबर की बेटी ममता का विवाह बारीगढ़ निवासी कल्लू कुशवाहा के बेटा सुखदेव कुशवाहा से तय किया था। अगले वर्ष शादी करने की बात कही थी।कल्लू उसी समय शादी करवाने पर टिका था लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह उस समय शादी करने में असमर्थ था। कल्लू उसका बेटा सुखदेव उसकी बेटी को घर से जबरन ले गए थे तब से उन्होंने बेटी को मायके नहीं आने दिया। उसको लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप लगाते हुए कहा कि ससुरालीजनों ने उसकी बेटी ममता को छत से नीचे फेंक कर हत्या कर दी है। बुधवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतका की एक मासूम बेटी बताई जा रही है। उसकी उम्र लगभग डेढ़ माह है।

Tags: Mahoba

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

ट्रिनिडाड एंड टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान करने की घोषणा ट्रिनिडाड एंड टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान करने की घोषणा
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ट्रिनिडाड एंड टोबैगो सरकार ने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ऑर्डर ऑफ...
मैट रेनशॉ और जेसन सांघा करेंगे ऑस्ट्रेलिया-ए की कप्तानी, श्रीलंका-ए के खिलाफ होगी सीरीज
कृषक भाई आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरको का क्रय करे : जिला कृषि अधिकारी
बीजिंग में 13वें वर्ल्ड पीस फोरम में वैश्विक सुरक्षा पर गहन मंथन
एकदम नए फ्लेवर के साथ, इस सब्जी का नाम है पनीर काली मिर्च
मॉनसून में अक्सर बाल झड़ने की समस्या बढ़ती हैतो घर पर बनाएं ये नेचुरल शैंपू
कृषि विभाग ने दिया जोर: धान की सीधी बुवाई पर लौटे किसान