कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम तुष्टिकरण, हिन्दू, मुसलमान तक शब्द तक नहीं: राजीव शुक्ला

कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम तुष्टिकरण, हिन्दू, मुसलमान तक शब्द तक नहीं: राजीव शुक्ला

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि लोकसभा चुनाव में पहले चरण के 102 सीटों पर हुए मतदान में खबरें आयी है कि इंडिया गठबंधन बहुत आगे है। उसकी वजह से भाजपा के नेता बहुत घबराएं हुए हैं । इसीलिये कुछ भी अनाप शनाप बयान दे रहे हैं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम तुष्टिकरण, हिन्दू, मुसलमान तक शब्द तक नहीं है। लेकिन प्रधानमंत्री ने इसका मुद्दा उठाया। राजीव शुक्ला ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि घोषणा पत्र में कही भी जिक्र नहीं है। महिलाओं का संपत्ति जेवर का कही जिक्र ही नहीं है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व उसकी गलत बयानी करके पेश कर रहे हैं। उसकी कड़ी शब्दों में निंदा करता हूं। देश में कांग्रेस सरकार ने 70 साल से रही है, कभी भी किसी महिला का जेवर नहीं लिया है। सबको सुविधाएं दी इस देश को बनाया है। आज जो कुछ भी देश में है यह सब जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, नरसिम्हा राव, मनमोहन सिंह, अटल बिहारी बाजपेयी इन लोगों की देन है। इनको शर्म आती है अटल बिहारी बाजपेयी का नाम लेने में। अटल बिहारी बाजपेयी को अपना नहीं मानते। उनके जमाने में भी काम हुआ। जो काम हुआ इन प्रधानमंत्रियों का योगदान है।

भाजपा नेता ऐसा कहते है कि 2014 से पहले मोदी के आने से पहले देश में कुछ था ही नहीं, सब जंगल था और खेत थे। इन्होंने ने ही सब कुछ बनाये। रेल, बैंक, जहाज, सेना भी इन्होंने बनायी। ऐसा माहौल बना दिया है मीडिया के जरिए जो असत्य का प्रचार, झूठ जो फैलाया हुआ है कड़े शब्दों में इस तरह के बयानबाजी की निंदा करता हूं। भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने भी इस तरह के बयानबाजी की। चुनौती देता हूं कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में कहीं दिखाये। अगर कहीं कुछ लिखा हुआ है जो उन्होंने बोला। 102 सीटों पर जो चुनाव हुआ उसमें भाजपा की स्थिति बहुत खराब है। चाहे उत्तर प्रदेश का हो, चाहे दूसरे राज्यों का हो उनके हालत बहुत खराब है। इसलिये बेहद परेशान हैं। राहुल कहते हैं 200 से नीचे भाजपा की सीटें आयेंगी, वही सब अनुमान सबका है। मीडिया के लोग भी कह रहे हैं। इसलिये भाजपा कुछ भी मिथ्या प्रचार कर रहे हैं। जनता को सावधान करना चाहता हूं झूठे प्रचार, मिथ्या प्रचार में नहीं आना चाहिए।

बाबा साहेब अंबेडकर के बनाये गये संविधान को बदलना चाहते हैं। इनकी बहुत बड़ी साजिश है। किसानों, पिछड़ा, आदिवासी, दलित, और समाज के लोगों सबके अधिकारों को छीना है। देश की संविधान को बदलने की साजिश कर रहे हैं। लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश कर रहे हैं। जिसे हम लागू करेंगे- पिछले चुनाव में जो हमने कहा है उसे लागू किया भी है तमिलनाडु, तेलंगाना, हिमाचल सभी वादे लागू किये। कांग्रेस ने पांच गारंटी दी है। पांच न्याय, 25 गारंटी, 300 से ज्यादा वाद किए हैं। जिसमें युवा न्याय के तहत 30 लाख युवाओं को नौकरी, पेपर लीक से मुक्ति, 25 साल तक के डिग्री या डिप्लोमा होल्डर को साल में एक लाख रुपये की अप्रेंटिसशिप, पांच हजार करोड़ का नया स्टार्टअप फंड, अग्निवीर योजना बंद, पुरानी भर्ती योजना चालू करेगी। महिलाओं के नारी न्याय के तहत केंद्र सरकार की नई नौकरी में 50 प्रतिशत महिला आरक्षण मिलेगा, गरीब परिवार की एक महिला को हर साल एक लाख रुपये दिया जाएगा। किसानों के लिये किसान न्याय, श्रमिक न्याय, हिस्सेदारी न्याय के तहत कांग्रेस कार्य करेगी।

वन नेशन वन इलेक्शन का विरोध- लोकसभा और विधानसभा चुनाव तय समय पर ही करवाएंगे। मतदान ईवीएम के जरिए होंगे, लेकिन वीवीपैट की पर्ची से मिलान किया जाएगा। 10वीं अनुसूची में संशोधन का वादा। इसके तहत दलबदल करने पर विधानसभा या संसद की सदस्यता खुद समाप्त हो जाएगी। पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां सख्ती से कानून के अनुसार काम करेगी। हर मामले को संसद या राज्य विधान मंडलों की निगरानी में लाया जाएगा। पत्रकार वार्ता में प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं छत्तीसगढ़ मीडिया प्रभारी राधिका खेड़ा, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेंद्र वर्मा, प्रवक्ता अमित श्रीवास्तव, ऋषभ चंद्राकर उपस्थित थे।


Tags:

About The Author

Latest News

"डॉ. शंकर लाल शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट " का हुआ उदय,  आर के शर्मा अध्यक्ष देवेश शर्मा महामंत्री सौरभ शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया  "डॉ. शंकर लाल शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट " का हुआ उदय,  आर के शर्मा अध्यक्ष देवेश शर्मा महामंत्री सौरभ शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया 
अलीगढ़ । प्रमुख समाजसेवी डॉक्टर शंकर लाल शर्मा की प्रेरणा एवं स्मृति में " डॉक्टर शंकर लाल शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट"...
शुक्रवार परेड का किया गया निरीक्षण, दिये गए आवश्यक दिशा निर्देश
मेंहदावल में फायर ब्रिगेड के निर्माणाधीन भवन का किया गया निरीक्षण
10 हजार रु0 के इनामियां अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
दुष्कर्म  करने के मामले मे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अपहृता को किया गया बरामद
मतदाताओं को मतदान करने के प्रति किया गया जागरूक।
एलडीए उपाध्यक्ष ने किया गोमती रिवर फ्रंट का औचक निरीक्षण