उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल आयुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल आयुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

बोकारो : उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग आयुक्त सुमन कैथरीन किस्पोट्टा बुधवार को जिले के दौरे पर थी। बोकारो परिसदन में पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे पूर्व जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त (डीसी) विजया जाधव ने पौधा देकर उनका स्वागत किया। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग आयुक्त ने परिसदन में *जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त (डीसी),उप विकास आयुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारियों को लेकर प्रगति कार्य की जानकारी ली। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। इससे पूर्व,उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग आयुक्त ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने क्रमवार बेरमो,गोमिया एवं बोकारो विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग आयुक्त द्वारा गोमिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पेटरवार प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 240 उत्क्रमित मध्य विद्यालय ब्लाक कालोनी पेटरवार,मतदान केंद्र संख्या 251,252,253 एवं 254 राजकीयकृत बालिका मध्य विद्यालय पेटरवार गागी, मतदान केंद्र संख्या 249 उत्क्रमित राजकीयकृत मध्य विद्यालय दारिद, बेरमो विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जरीडीह प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 294, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मांझीडीह, 295,296,297,298 मध्य विद्यालय बांधडीह,मतदान केंद्र संख्या 288,289,291,292 उच्च विद्यालय बांधडीह एवं बोकारो विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चास प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 138,139,140 होली क्रास स्कूल एवं मतदान केंद्र संख्या 122,123,124,125 मध्य विद्यालय माराफारी आदि का निरीक्षण किया।



Tags:

About The Author

Latest News

डेंगू नियंत्रण में सभी का सहयोग जरूरी: डॉ. सिंघल डेंगू नियंत्रण में सभी का सहयोग जरूरी: डॉ. सिंघल
लखनऊ। राजधानी में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर स्वाथ्य चर्चा की गयी। गुरूवार को राष्ट्रीय वेक्टर बार्न डीजीज कार्यक्रम के तहत...
निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिकों ने डाक मतपत्र एवं ई0डी0सी0 से किया मतदान।
अफ्रीका पर भारत-अमेरिका वार्ता, महाद्वीप के विकास पर मंथन
डीआरएम ने किया मंडलीय चिकित्सालय का निरीक्षण
पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवम तृतीय का द्वितीय प्रशिक्षण हुआ आयोजित।
हादसे के बाद पीड़ित घुमाता रहा फोन, नहीं पहुंची पुलिस!
बलरामपुर अस्पताल ने डेंगू दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान