करबिन सेमरा में होली पर्व पर खूब उड़ा रंग गुलाल

करबिन सेमरा में सप्ताह भर पहले मनाई जाती है होली

करबिन सेमरा में होली पर्व पर खूब उड़ा रंग गुलाल

धमतरी। धमतरी जिले के ग्राम करबिन सेमरा में हर त्योहार सप्ताह भर पूर्व मनाने की परंपरा सालों से चली आ रही। इस साल भी होली का पर यहां सप्ताह भर पहले ही मना लिया गया। 18 मार्च को यहां जमकर रंग-गुलाल उड़ा। लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। दिन भर नगाड़े की थाप पर लोग झूमते गाते नजर आए। धमतरी जिले के कुरुद ब्लाक के भखारा क्षेत्र के ग्राम करबिन सेमरा में सोमवार को होली का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। 17 मार्च को होलिका दहन हुआ। लोगों ने रंग-गुलाल खेलकर पर्व मनाया। नगाड़े की थाप पर फाग गीत गाकर युवा और ग्रामीण झूमते रहे। सिरदार देव पर आस्था के कारण ग्रामीण हर त्योहार पहले मना लेते हैं। होली, दिवाली, पोला सहित अन्य प्रमुख पर्व यहां हर साल समय से पहले मनाने की परंपरा चली आ रही है। ग्राम करबिन सेमरा में हर त्योहर सिरदार देव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मनाया जाता है। गांव गजेंद्र कुमार सिन्हा, उदेराम सेन, खोरबाहरा निर्मलकर, दानेश्वर सिन्हा, कचरीबाई देवांगन, कलेंद्री बाई ध्रुव ने बताया कि होली, दिवाली, हरेली और पोला त्योहार भी निर्धारित तिथि से एक सप्ताह पहले ही मनाते हैं। यह परंपरा कब से चली आ रही है। कोई नहीं जानता। पूर्वजों की इस परंपरा का गांव वाले निर्वहन कर रहे हैं। संपत देवांगन, नैतिक सिन्हा,उत्तराबाई सिन्हा ने बताया कि आराध्य देव के रूप में सिरदार देव की पूजा-अर्चना करते हैं। बरसों पहले गांव के बैगा को स्वप्न आया था कि हरेली, पोला, दिवाली और होली को निर्धारित तिथि में न मनाकर कुछ दिन पहले मनाए, जिससे गांव में शांति बनी रहेगी। बैगा ने इस पर ध्यान नहीं दिया और निर्धारित तिथियों में ही त्योहारों को मनाने लगे। लेकिन इसके बाद गांव में अनहोनी की घटनाएं होने लगी। कभी आग से गांव में फसल जल गई, तो कभी एक साथ बड़ी संख्या में मवेशी मरने लगे। इसके बाद ग्रामीणों ने त्योहारों को तय समय से पहले मनाने का निर्णय लिया। तब से यह परंपरा चली आ रही है।



Tags:

About The Author

Latest News