बिहार में NDA सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा झटका

बिहार में NDA सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा झटका

पटना। बिहार विधानसभा के तत्कालीन अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के कार्यकाल में शुरू हुई सुरक्षा प्रहरियों की नियुक्ति की प्रक्रिया रद्द कर दी गई है। अब नए सिरे से परीक्षा का आयोजन होगा। विधानसभा के अवर सचिव के हवाले से मंगलवार को जारी सूचना में यह जानकारी दी गई है।

जब यह प्रक्रिया शुरू हुई थी उस समय के विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने राज्यपाल को ज्ञापन देकर इसे रोकने की मांग की थी। उन्होंने धांधली का आरोप लगाया था।

पिछले साल विधानसभा के पहले विज्ञापन में सुरक्षा कर्मियों के 69 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। 27 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन दिया था। 10 सितंबर को प्रारंभिक परीक्षा हुई थी। इस साल 22 जनवरी को शारीरिक दक्षता की जांच हुई। नियुक्ति पत्र बांटने की तैयारी हो ही रही थी कि सरकार में परिवर्तन हो गया।

रेरा अध्यक्ष विवेक सिंह ने संभाला कामकाज
बिहार रियल इस्टेट रेगुलेटरी अथारिटी (रेरा) के नवनियुक्त अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया। विवेक सिंह ने पहले दिन अलग-अलग विंग के कार्यों की जानकारी लेने के साथ ही उन्हें आवश्यक निर्देश भी दिए।

बाद में उन्होंने रेरा सदस्यों के साथ बैठक भी की। रेरा सदस्य नूपुर बैनर्जी और प्रबंध निदेशक एसडी झा ने उनका स्वागत किया। बता दें कि रेरा के पूर्व अध्यक्ष नवीन वर्मा का कार्यकाल छह फरवरी को खत्म होने के बाद राज्य सरकार के विकास आयुक्त रहे विवेक कुमार सिंह को रेरा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

 
Tags:

About The Author

Latest News

मुख्यमंत्री समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दी माधवी राजे सिंधिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दी माधवी राजे सिंधिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं पार्टी के...
स्वयं के विकास के साथ समाज में भागीदारी ही वास्तविक सफलता : सोनमणि बोरा
ओडिशा में भाजपा सरकार बनते ही किसानों से खरीदेंगे 31सौ रुपये में धान - विष्णु देव साय
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखिलेश यादव कहते हैं कि हमारी सरकार बनेगी तो मुफ्त में राशन देंगे लेकिन जब सत्ता में थे तो यही लोग माफिया के सागिर्द बनकर गरीबों का हक हड़प लेते थे: योगी
भाजपा सरकार युवाओं को नौकरी नहीं देना चहती प्रतियोगी परीक्षाओं के 10 से अधिक बार पेपर लीक हो चुके हैं लगता है इस सरकार में ही लीकेज है: अखिलेश यादव
आरएमएल में अनियंत्रित रक्तचाप के विरुद्ध जागरूकता अभियान
क्षेत्राधिकारी यातायात व प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा जनमानस को यातायात के नियमों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया