ग्राम परिक्रमा यात्रा के जरिए 2 लाख गांवों तक पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्ता : चाहर

ग्राम परिक्रमा यात्रा के जरिए 2 लाख गांवों तक पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्ता : चाहर

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश चाहर ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा कार्यकर्ता किसानों के लिए किये गये विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए 12 फरवरी से ग्राम परिक्रमा यात्रा शुरू करेंगे। इसके तहत देश के 2 लाख गांवों तक मोदी सरकार के विकास कार्यों की जानकारी पहुंचाई जाएगी। जगत प्रकाश चाहर ने मुंबई में शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि 12 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सुखदेव आश्रम के पास भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभा के बाद इस यात्रा की शुरुआत की जाएगी। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी पदाधिकारी आदि मौजूद रहेंगे। यह यात्रा गांवों से गाय, हल, ट्रैक्टर और अन्य कृषि मशीनरी की पूजा करके शुरू होगी। एक महीने तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान मोदी सरकार में किसानों के लिए लागू की गई योजनाओं की जानकारी किसानों और खेत मजदूरों तक पहुंचाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान किसानों के साथ बैठकें करने के साथ-साथ घर-घर जाकर मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी देने वाले पत्रक बांटे जाएंगे। यात्रा के दौरान प्रगतिशील किसानों, सैनिकों और देश के लिए अपना बलिदान देने वाले सैनिकों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। ग्राम परिक्रमा यात्रा प्रतिदिन प्रत्येक जिले के पांच गांवों में आयोजित की जाएगी। इस यात्रा में सांसद, विधायक, स्थानीय निकायों के जन प्रतिनिधि, भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी भाग लेंगे। इस यात्रा में वकील, डॉक्टर, पूर्व सैनिकों को भी आमंत्रित किया जायेगा।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बीजिंग में 13वें वर्ल्ड पीस फोरम में वैश्विक सुरक्षा पर गहन मंथन बीजिंग में 13वें वर्ल्ड पीस फोरम में वैश्विक सुरक्षा पर गहन मंथन
बीजिंग। चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित 13वें वर्ल्ड पीस फोरम में 86 देशों और क्षेत्रों के 1,200 से अधिक...
एकदम नए फ्लेवर के साथ, इस सब्जी का नाम है पनीर काली मिर्च
मॉनसून में अक्सर बाल झड़ने की समस्या बढ़ती हैतो घर पर बनाएं ये नेचुरल शैंपू
कृषि विभाग ने दिया जोर: धान की सीधी बुवाई पर लौटे किसान
आरोपी पति अपनी पत्नी को तब तक चाकू मारता रहा, जब तक नहीं हो गई मौत 
डिजिटल नजर: ऐप के जरिये बच्चों का मूल्यांकन करेंगे शिक्षक
आने वाली पीढ़ी से शिक्षा का अधिकार छीनना चाहती है भाजपा: अखिलेश