तीन जनवरी को राजकीय झारखंड आंदोलनकारी दिवस घोषित करने की मांग

तीन जनवरी को राजकीय झारखंड आंदोलनकारी दिवस घोषित करने की मांग

रांची। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती बुधवार को झारखंड आंदोलनकारी दिवस के रूप में मनाई गई। साथ ही तीन जनवरी को राजकीय झारखंड आंदोलनकारी दिवस घोषित करने की मांग की गई। इस दौरान भव्य संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मारंग गोमके को समर्पित आंदोलन नामक स्मारिका का लोकार्पण पदम मुकुंद नायक, पुष्कर महतो, भुवनेश्वर केवट, इजहार राही, सरोजनी कच्छप, सीपीआई सचिव महेंद्र पाठक ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम झारखंड आंदोलनकारियों के जुलूस के शक्ल में और संस्कृति टोली के साथ रांची मैन रोड अल्बर्ट एक्का चौक के पास से आरंभ होकर मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम गाए व माल्यार्पण करते हुए बेहतर झारखंड बनाने का संकल्प लिया गया। पदम मुकुंद नायक के अगुवाई में संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। साथ ही आंदोलनकारियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गाया। मौके पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक एवं प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड को बेहतर राज्य बनाने एवं गंदी राजनीति के अखाड़े के दलदल से निकालने के लिए आज एक सशक्त संगठन की आवश्यकता है और सशक्त संगठन के माध्यम से ही सशक्त आंदोलन संभव है। सशक्त संगठन के लिए झारखंड के अलग-अलग समाज के छात्रों, युवाओं, मजदूरों, किसानों एवं महिलाओं को आगे आना ही होगा।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

मोहर्रम, कावड़ यात्रा एवं अन्य त्यौहार पर प्रशासन की नजर मोहर्रम, कावड़ यात्रा एवं अन्य त्यौहार पर प्रशासन की नजर
    * बैठक करते डीएम एसपी व अन्य ‎आगामी त्यौहारों/पर्वों पर साम्प्रदायिक  सद्भाव, शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत
मोहर्रम, कावड़ यात्रा एवं अन्य त्यौहार पर प्रशासन की नजर
श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में मिली हार पर तस्कीन अहमद ने कहा-हमने दबाव में आकर गलत फैसले लिए
विंबलडन 2025: अल्कराज़ ने क्वालिफायर ऑली टार्वेट को हराया, तीसरे दौर में बनाई जगह
भारत-घाना संबंधों को मिली नई ऊंचाई, प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया
आज से भोपाल में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा, पहले निकलेगी भव्य कलश यात्रा
राडुकानु ने पूर्व चैंपियन वोंद्रोशोवा को हराया, तीसरे दौर में सबालेंका से होगी भिड़ंत