25,000/- का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त पिस्टल व कारतूस बरामद

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। वादी निवासी सगरा सिटी रोड थाना कोतवाली नगर प्रतापगढ़ द्वारा तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि दुकान पर परफ्यूम को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवक अपने साथियों के साथ अवैध असलहों से लैस होकर आए और जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। फायरिंग की घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी एवं दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया था । इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर *मु0अ0सं0 649/2025 धारा 191 (2)/191 (3)/109 (1) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट* बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार व सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली नगर सुभाष कुमार यादव के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर के उ0नि0 अनुपम त्रिपाठी मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर से संबंधित 25000/- रुपये का इनामिया वांछित 01 अभियुक्त वैभव कुमार त्रिपाठी पुत्र अशोक कुमार त्रिपाठी निवासी सिधारी पट्टी प्रेमधर पट्टी थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 27 वर्ष को 01 अदद आलाकत्ल पिस्टल व 02 अदद जिन्दा कारतूस के साथ उसके गांव सिधारी पट्टी प्रेमधर पट्टी के तालाब के पास से गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्त से घटना में प्रयुक्त पिस्टल के बारे में पूछताछ की गई तो बताया गया कि जिस पिस्टल से मेरे द्वारा फायर किया गया था घटना के बाद उस पिस्टल और कारतूस को मैंने किशुनदासपुर पुल के पास मन्दिर के पीछे झाड़ में मिट्टी के नीचे छुपा कर रखा हूं  और पुलिस से बच कर भाग रहा था । अभियुक्त की निशानदेही पर 01 अदद आलाकत्ल पिस्टल व 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किये गये, जिसके संबंध में अभियोग उपरोक्त में *धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* की बढोत्तरी की गई ।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

गुजरात में बारिश का कहर: पानी से भरे नाले में बही कार, एक परिवार के 4 सदस्यों की मौत

खेड़ा। गुजरात के खेड़ा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मातर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा...
राष्ट्रीय  गुजरात 
गुजरात में बारिश का कहर: पानी से भरे नाले में बही कार, एक परिवार के 4 सदस्यों की मौत

राजस्थान: 39 शारीरिक शिक्षक बने आत्मरक्षा प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर, स्कूलों में देंगे सुरक्षा का पाठ

जयपुर। राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) और राजस्थान काउंसिल फॉर स्कूल एजुकेशन (आरसीएससीई) के संयुक्त तत्वावधान में 13 से 23 जुलाई...
राजस्थान 
राजस्थान: 39 शारीरिक शिक्षक बने आत्मरक्षा प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर, स्कूलों में देंगे सुरक्षा का पाठ

धनबाद: प्रिंस खान गैंग की बड़ी साजिश नाकाम, दो बदमाश हथियार और बम के साथ गिरफ्तार

धनबाद। धनबाद पुलिस ने कुख्यात प्रिंस खान गिरोह की एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम करने का दावा किया है।...
झारखंड 
धनबाद: प्रिंस खान गैंग की बड़ी साजिश नाकाम, दो बदमाश हथियार और बम के साथ गिरफ्तार

कानपुर सेंट्रल स्टेशन से दो शराब तस्कर गिरफ्तार, दो लाख से अधिक की अंग्रेजी शराब बरामद

कानपुर। जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को चेकिंग अभियान के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर सेंट्रल स्टेशन से दो शराब तस्कर गिरफ्तार, दो लाख से अधिक की अंग्रेजी शराब बरामद

मप्रः सुरखी को मिली बड़ी सौगात, 16 करोड़ की लागत से बनेगा 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल

भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले के सुरखी विधानसभा क्षेत्र की जनता को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने...
मध्य प्रदेश 
मप्रः सुरखी को मिली बड़ी सौगात, 16 करोड़ की लागत से बनेगा 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल

उत्तर प्रदेश

कानपुर सेंट्रल स्टेशन से दो शराब तस्कर गिरफ्तार, दो लाख से अधिक की अंग्रेजी शराब बरामद

कानपुर। जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को चेकिंग अभियान के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर सेंट्रल स्टेशन से दो शराब तस्कर गिरफ्तार, दो लाख से अधिक की अंग्रेजी शराब बरामद

कौशाम्बी: चोरी का कंटेनर पकड़ाया, फर्जी नंबर प्लेट और बदला चेसिस नंबर; गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

कौशाम्बी। जिले में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत...
उत्तर प्रदेश 
कौशाम्बी: चोरी का कंटेनर पकड़ाया, फर्जी नंबर प्लेट और बदला चेसिस नंबर; गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

शीतला धाम से बोलेरो चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

कौशाम्बी। जिले के कड़ाधाम थाना क्षेत्र स्थित शीतला धाम मंदिर के पास से श्रद्धालु की बोलेरो चोरी करने वाले अंतरराज्यीय...
उत्तर प्रदेश 
शीतला धाम से बोलेरो चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

जातिसूचक टिप्पणियों पर सुभासपा का तीखा हमला, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

मऊ। राजभर, दलित और अति पिछड़े समाज के सम्मान का मुद्दा उठाते हुए सुभासपा ने समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं...
उत्तर प्रदेश 
जातिसूचक टिप्पणियों पर सुभासपा का तीखा हमला, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन