महिलाओं के लिए कौनसी आंख का फड़कना माना जाता है शुभ? 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

अंग फड़कना : सामुद्रिक शास्त्र में आज हम चर्चा करेंगे अंगों के फड़कने के बारे में। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शरीर के सभी अंग फड़कते हैं और सभी अंगों के फड़कने का अलग-अलग परिणाम होता है। सबसे पहले आज हम बात करेंगे आंखों के फड़कने की। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार दायीं आंख का फड़कना पुरुषों के लिए शुभ माना जाता है जबकि बायीं आंख का फड़कना स्त्रियों के लिए शुभ माना जाता है।

यदि पुरुषों की दायीं आंख की ऊपरी पलक और भौंवें फड़कती हैं तो माना जाता है कि उनके मन की सारी इच्छाएं पूरी हो जाती है और पदोन्नति व धन लाभ भी होता है परंतु अगर स्त्रियों की दायीं आंख की ऊपरी पलक और भौंवें फड़के तो उनके लिए ये अशुभ होती है और उनके सारे काम बिगड़ जाते हैं। वहीं अगर स्त्रियों की बायीं आंख की पलक और भौंवें फड़के तो उनके लिए शुभ माना जाता है लेकिन पुरुषों के लिए स्थिति बिलकुल उल्टी हो जाती है।

  जानें चक्रासन के फायदे और करने का सही तरीका ये खबर भी पढ़े :   जानें चक्रासन के फायदे और करने का सही तरीका

अंग शास्त्र के अनुसार अगर जातक की दायीं नाक फड़कती है तो उसकी किसी दूसरे व्यक्ति से अनबन हो सकती है। लेकिन व्यापारी वर्ग के लिए दायीं नाक का फड़कना एक अच्छा संकेत होता है और व्यापार में लाभ होता है। साथ ही बायीं नाक के फड़कने पर व्यक्ति को प्रसिद्धि, सम्मान तथा धन की प्राप्ति होती है। लेकिन नाक की नोक पर होने वाली फड़फड़ाहट को किसी बड़ी मुसीबत या स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने का संकेत मान जाता है। वहीं नाक के बायें कोने के फड़कने पर पुत्र पक्ष से किसी शुभ समाचार का आगमन हो सकता है। दाएं और बाएं भाग के अलावा अगर नाक के अंदर का भाग फड़के तो उससे सुख की प्राप्ति होती है। साथ ही नाक के नथुने फड़कना घन-लाभ का संकेत देते हैं।

सिर के अलग-अलग हिस्सों के फड़कने का भिन्न-भिन्न अर्थ होता है। मस्तक के फड़कने से भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। कनपटी फड़के तो आपकी इच्छा पूरी होगी। अगर सिर के बाएं हिस्से में फड़कन हो तो बहुत ही शुभ माना जाता है। कोई अच्छा समाचार मिल सकता है और कहीं यात्रा भी करनी पड़ सकती है। साथ ही सिर के दायी ओर के हिस्से में फड़कन होने से किसी काम का शुभ फल मिल सकता है। आपको धन, राज सम्मान, नौकरी में पदोन्नति, किसी प्रतियोगिता में पुरस्कार, लॉटरी में जीत या भूमि लाभ हो सकता है। अगर सिर का पिछला हिस्सा फड़के तो समझ लीजिए आपका विदेश जाने का योग बन रहा है और सिर के अगले हिस्से में फड़कन हो रही है तो स्वदेश या परदेश दोनों में ही धन और मान की प्राप्ति हो सकती है।

अंग शास्त्र के अनुसार मनुष्य का शरीर बहुत ही संवेदनशील होता है और वह भविष्य में होने वाली घटनाओं से हमें पहले सूचित कर देते हैं। ज्योतिष शास्त्र में कान के फड़कने के बारे में भी कुछ ऐसा ही बताया गया है। सामुद्रिक शास्त्र का हिस्सा-अंग शास्त्र, के अनुसार यदि किसी व्यक्ति का दाहिना कान फड़कता है तो उसे भविष्य में शुभ समाचार मिल सकता है।

किसी परीक्षा से पहले अगर आपका दाहिना कान फड़के तो यह सफलता प्राप्ति का संकेत देता है। वहीं व्यक्ति के बायां कान फड़कने पर उसकी भविष्य में किसी प्रतिष्ठित और बड़े व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। इसके अलावा दाहिने कान के छेद और बाएं कान के पिछले भाग के फड़कने का मतलब आपकी अपने किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। लेकिन कान का बजना अशुभ सूचना का संकेत देता है।

यदि किसी व्यक्ति का पूरा दायां हाथ फड़के तो यह धन लाभ और यश प्राप्ति का संकेत देता है। वहीं बाएं हाथ के फड़कने पर कोई खोई हुई कीमती वस्तु वापस मिल सकती है। यदि आपके दाएं हाथ की कोहनी फड़कती है, तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है। आपका किसी से झगड़ा या बहस हो सकती है। लेकिन वहीं, बाएं हाथ की कोहनी के फड़कने पर व्यक्ति को धन-लाभ होता है।

ऐसे ही दाएं हाथ की हथेली फड़कने पर व्यक्ति को मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है और बाएं हाथ की हथेली फड़कने पर स्वास्थ्य में लाभ होता है। यही नहीं, अंग शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के हाथों की अंगुलियां फड़कती है तो वह अपने किसी प्रिय मित्र से मिलता है। लेकिन अगर हाथ का अंगूठा फड़के तो किसी समस्या का सामना करना पड़ता है।

गले का फड़कना जीवन में खुशहाली और सम्मान का प्रतीक है। अगर किसी स्त्री का कंठ फड़कता है तो उसे गले का आभूषण प्राप्त होने की संभावना होती है। लेकिन अगर स्त्री के कंठ का निचला हिस्सा फड़के तो कम मूल्य के आभूषणों की प्राप्ति होती है और अगर कंठ का ऊपरी भाग फड़कता है तो सोने की माला मिलने की संभावना बढ़ जाती है। किसी व्यक्ति का गला तेज गति से फड़के तो उसे स्वादिष्ट और मनपसंद भोजन मिलता है। वहीं कंठ का बायां भाग फड़कने पर धन की प्राप्ति होती है। लेकिन कंठ की घाटी के नीचे की फड़कन अशुभ संकेत देती है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

सोना और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट 

सोना-चांदी के भाव : मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।...
कारोबार 
सोना और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट 

नए हमलों की धमकी के बाद ईरान ने ट्रंप को बताया ‘हत्यारा अपराधी’

तेहरान। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर दोबारा सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दिए जाने के बाद दोनों देशों के...
अंतर्राष्ट्रीय 
नए हमलों की धमकी के बाद ईरान ने ट्रंप को बताया ‘हत्यारा अपराधी’

बारिश में पैरों की उंगलियों के बीच होने लगी है सड़न? 

पैरों की उंगलियों के बीच सड़न : बरसात का मौसम अपने साथ कई चैलेंजेस लेकर आता है। इस दौरान कई...
लाइफस्टाइल 
बारिश में पैरों की उंगलियों के बीच होने लगी है सड़न? 

 बरसात के मौसम में हरी मिर्च देगी रिकॉर्डतोड़ पैदावार

हरी मिर्च की खेती: मॉनसून का महीना आते ही बहुत से कई किसान असमंजस में पड़ जाते हैं कि कौन...
खेती-बाड़ी 
 बरसात के मौसम में हरी मिर्च देगी रिकॉर्डतोड़ पैदावार

ठंडे मौसम में भी गूंजा भारत प्रेम, मेलबर्न में पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत

मेलबर्न। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत भारतीय समुदाय के गर्मजोशी भरे स्वागत के साथ हुई। बुधवार को...
अंतर्राष्ट्रीय 
ठंडे मौसम में भी गूंजा भारत प्रेम, मेलबर्न में पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश

भारी बारिश का असर: यूपी के कई जिलों में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल आज बंद

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन के साथ-साथ शैक्षणिक गतिविधियों को भी प्रभावित कर दिया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारी बारिश का असर: यूपी के कई जिलों में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल आज बंद

जिला कृषि अधिकारी ने छापा मार कार्यवाही के दौरान कीटनाशकों के 07 नमूने संग्रहीत किये

फिरोजाबाद, जिलाधिकारी के  निर्देशों के क्रम में कृषि अधिकारी द्वारा शिकोहाबाद तथा सिरसागंज  क्षेत्र में टीमें गठित कर छापामार कार्यवाही...
उत्तर प्रदेश 
जिला कृषि अधिकारी ने छापा मार कार्यवाही के दौरान कीटनाशकों के 07 नमूने संग्रहीत किये

कलेक्ट्रेट सभागार में होटल, रेस्तरां व कोचिंग सेंटर और मेडिकल कॉलेज में अग्नि काण्ड रोकने को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन  

फिरोजाबाद,कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होटल, कोचिंग सेंटर, रेस्तरां मालिकों और मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और मुख्य...
उत्तर प्रदेश 
कलेक्ट्रेट सभागार में होटल, रेस्तरां व कोचिंग सेंटर और मेडिकल कॉलेज में अग्नि काण्ड रोकने को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन  

बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

नौ वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों का वास्तविक श्रेय बिजली कर्मचारियों एवं इंजीनियरों को, लेकिन आज भी उत्पीड़न :...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी