एक्ट्रेस संग भरे क्लब में हुई मारपीट, टूटे दांत-सूजी आंखें और चेहरा

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

प्रीत सिंह : मॉडल और एक्ट्रेस प्रीत सिंह ने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस उन्हें लेकर चिंतित हो गए हैं। रियेलिटी शो स्प्लिट्सविला 16 से चर्चा में आईं प्रीत सिंह ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि मुंबई में उनके साथ एक भयानक हादसा हुआ, जिसके चलते वह बुरी तरह डर गई हैं और अंदर तक हिल गई हैं। प्रीत ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने चेहरे पर लगी चोटें दिखाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में प्रीत की आंखें बुरी तरह सूजी हुई नजर आ रही हैं और उनके चेहरे पर चोट के भी निशान हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके साथ मुंबई के एक क्लब में मारपीट हुई, जिसके चलते उनका दांत टूट गया और चेहरा और आंखें बुरी तरह सूज गए।

प्रीत के साथ मुंबई के क्लब में हुई मारपीट
प्रीत सिंह ने अपना वीडियो शेयर करते हुए लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने अपना हाल बयां किया है। प्रीत ने अपने पोस्ट में लिखा- 'मैं हमेशा से ये सुनती आई हूं कि मुंबई लड़कियों के लिए सबसे सुरक्षित शहरों में से एक है, लेकिन मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि इस शहर में मेरा इस तरह स्वागत होगा। ये सब लिखते समय भी मैं कांप रही हूं, मेरी आंखें सूजी हुई हैं और चेहरे पर चोट के निशान हैं। मैं अभी भी जो कुछ मेरे साथ हुआ उसे समझने की कोशिश कर रही हूं। मैं बस अपनी दोस्त के साथ एक क्लब में बैठकर समय बिता रही थी, तभी अचानक एक लड़की आई और चिल्लाने लगी। वो सवाल करने लगी कि हमें अंदर आने की इजाजत कैसे मिली।'

'पति की उम्र नहीं छीन सकती मां बनने का हक' : कलकत्ता हाईकोर्ट ये खबर भी पढ़े : 'पति की उम्र नहीं छीन सकती मां बनने का हक' : कलकत्ता हाईकोर्ट

झगड़े में बदली कहासुनी
प्रीत ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- 'शुरू में तो कहा-सुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला भयानक हो गया और तभी उसका एक मेल फ्रेंड बीच में आ गया और हम पर अचानक ही हमला कर दिया। उसने मुझे इतनी बुरी तरह मारा कि मेरा दांत टूट गया और चेहरा सूज गया। लोगों के बीच-बचाव करने के बाद मामला शांत हुआ। बाद में मुझे पता चला कि वह लड़की एक 'सो कॉल्ड' इन्फ्लुएंसर है। मैं अब तक सदमे में हूं कि ऐसा खुलेआम कैसे हो सकता है। किसी को भी इस तरह की स्थिति से नहीं गुजरना चाहिए।'

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ का टीजर विवादों में, निर्माताओं ने किए दो बड़े बदलाव

अजय देवगन की आगामी फिल्म 'चौहान' का टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर उठे विरोध...
मनोरंजन 
अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ का टीजर विवादों में, निर्माताओं ने किए दो बड़े बदलाव

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को पीएसबी प्रमुखों संग करेंगी बैठक

13 जुलाई को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक। विदेशी मुद्रा जमा जुटाने के अभियान की प्रगति...
कारोबार 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को पीएसबी प्रमुखों संग करेंगी बैठक

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर पर पहुंचा

एक सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 7.26 अरब डॉलर की बढ़ोतरी। कुल विदेशी मुद्रा भंडार 674.19 अरब डॉलर पर...
कारोबार 
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर पर पहुंचा

आरटीई तीसरे चरण की लॉटरी पूरी, 7,630 बच्चों को पसंदीदा निजी स्कूलों में मिला नि:शुल्क प्रवेश

आरटीई के तहत तीसरे चरण की ऑनलाइन लॉटरी संपन्न। 7,630 बच्चों को पसंद के निजी स्कूलों में प्रवेश मिला। नर्सरी,...
मध्य प्रदेश 
 आरटीई तीसरे चरण की लॉटरी पूरी, 7,630 बच्चों को पसंदीदा निजी स्कूलों में मिला नि:शुल्क प्रवेश

बिजनौर में मालन नदी में नहाने गए दो किशोर लापता, एक ने तैरकर बचाई जान

उफनाई मालन नदी में नहाते समय तीन किशोर बहाव की चपेट में आए। एक किशोर सुरक्षित बाहर निकला, दो लापता।...
उत्तर प्रदेश 

एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

कौशाम्बी।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा अभियान के तहत)...
उत्तर प्रदेश 
एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

समाचार पत्र वितरकों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिवस

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को चौक समाचार पत्र वितरक कल्याण समिति और विश्व...
उत्तर प्रदेश 
समाचार पत्र वितरकों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिवस

अलीगंज अग्निकांड: एलडीए का बड़ा फैसला, बिल्डिंग ध्वस्तीकरण का आदेश जारी

लखनऊ।अलीगंज के सेक्टर-डी में बिल्डिंग में बीते 22 जून को भीषण आग लगी थी। इस हादसे में 15 लोगों...
उत्तर प्रदेश 
अलीगंज अग्निकांड: एलडीए का बड़ा फैसला, बिल्डिंग ध्वस्तीकरण का आदेश जारी