मणिपुर में 2 मासूम बच्चों की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

इम्फाल: मणिपुर की राजधानी इम्फाल समेत सूबे के 5 जिलों में हिंसक घटना के बाद हालात बिगड़ गए हैं। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इम्फाल वेस्ट, इम्फाल ईस्ट, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में 3 दिन के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। यह प्रतिबंध मंगलवार दोपहर 2 बजे से लागू किया गया। बता दें कि सरकार ने इस मामले को जांच के लिए NIA को सौंपने का फैसला किया है। सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए आशंका है कि कुछ असामाजिक तत्व वॉट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं।

सरकार ने बताया फैसले का ये कारण
सरकार ने कहा है कि इन माध्यमों से अफवाहें, नफरत फैलाने वाले संदेश और भड़काऊ वीडियो फैलाकर माहौल खराब किया जा सकता है। आदेश में कहा गया है कि ऐसी गतिविधियों से राज्य में शांति और कानून-व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ सकता है। इसलिए अफवाहों और गलत सूचनाओं को रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद करना जरूरी हो गया है, ताकि लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। बता दें कि यह फैसला 2 मासूम बच्चों की हत्या की एक दर्दनाक घटना के बाद लिया गया है।

मणिपुर में तीन उग्रवादी संगठनों के सक्रिय कैडर गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : मणिपुर में तीन उग्रवादी संगठनों के सक्रिय कैडर गिरफ्तार

बच्चों की हत्या के बाद लोगों में भारी गुस्सा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रोंगलाओबी आवांग लेइकाई इलाके में संदिग्ध उग्रवादियों ने रात करीब 1 बजे एक घर पर हमला कर दिया। इस हमले में 5 साल के एक बच्चे और उसकी 5 महीने की बहन की सोते समय ही हत्या कर दी गई। इस घटना में उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा फैल गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कम से कम 3 ट्रकों में आग लगा दी और इम्फाल-टिडिम रोड को कई जगहों पर जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और तनाव और बढ़ गया।

बिना फटा हुआ रॉकेट लॉन्चर भी मिला
घटना स्थल के पास एक बिना फटा हुआ रॉकेट लॉन्चर भी मिला है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई है। बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया है और वे इसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने में जुटे हैं। स्थानीय विधायक थोंगाम शांति सिंह ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे 'जघन्य हिंसा' और 'आतंकवाद जैसा कृत्य' बताया। उन्होंने मृत बच्चों को श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। विधायक ने कहा कि ऐसे अमानवीय कृत्यों की समाज में कोई जगह नहीं है और इसकी कड़ी निंदा होनी चाहिए।

पूर्व सीएम एन. बिरेन सिंह ने दिया बयान
वहीं, मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह ने भी इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि मासूम बच्चों की मौत से वे बेहद आहत हैं। सिंह ने इसे निर्दोष नागरिकों, खासकर बच्चों के खिलाफ एक भयावह हमला बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं बताती हैं कि जमीनी स्तर पर और अधिक सतर्कता और समय पर कार्रवाई की जरूरत है। पूर्व मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे और आम लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल, पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

पर्यटन को नई दिशा देने का माध्यम है एफएचआरएआई अधिवेशन: सीएम सुक्खू

आध्यात्मिकता, संस्कृति और आतिथ्य को पर्यटन से जोड़ने पर जोर
राज्य  उत्तर प्रदेश  हिमाचल 
पर्यटन को नई दिशा देने का माध्यम है एफएचआरएआई अधिवेशन: सीएम सुक्खू

रसोइया सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण समारोह में कर्मठ रसोइयों का सम्मान

बस्ती - राजकीय इंटर कॉलेज के बहुउद्देशीय सभागार में रसोइया सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का भव्य...
उत्तर प्रदेश 
रसोइया सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण समारोह में कर्मठ रसोइयों का सम्मान

डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों को सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का दिया निर्देश

बस्ती - सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025)/08 की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों को सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का दिया निर्देश

अवैध देशी शराब के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती - थाना सोनहा पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों विरेन्द्र कुमार उर्फ बब्बू तिवारी पुत्र रामदेव तिवारी निवासी मुड़िला थाना सोनहा...