मौसम 19 सितंबर: आज 14 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली। मौसम 19 सितंबर 2026: मानसून की तूफानी रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से मुश्किल बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 19 सितंबर को यूपी, बिहार समेत 14 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड से तूफानी हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में बिजली और वज्रपात गिरने की चेतावनी जारी की गई है। किसानों और मछुआरों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है। तेज आंधी के चलते बड़े-बड़े वृक्षों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। वहीं गंगा के मैदानी इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं, 3 से अधिक राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।
इस बीच बंगाल की खाड़ी से चलने वाली तेज हवाएं लोगों की लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। 19 सितंबर, 2026 के आसपास पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल हो रही हैं। उत्तरी आंतरिक तमिलनाडु और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
देश के 14 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 19 सितंबर को देश के 14 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, इस भारी बारिश के चलते किसानों के फसलों के नुकसान होने की भी आशंका है।
दिल्ली NCR
दिल्ली(19 सितंबर-हल्की बारिश-आंधी की चेतावनी): मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 19 सितंबर को हल्की बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं, दिल्ली में कल यानी 19 सितंबर को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस जाएगा।
उत्तर प्रदेश
यूपी(19 सितंबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मोरादाबाद, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, रायबरेली, सोनभद्र, मिर्जापुर, बांदा, प्रतापगढ़, कानपुर, फतेहपुर, बदायूं, इटावा, गाजीपुर, देवरिया, प्रयागराज, चंदौली, वाराणसी, आजमगढ़, बस्ती और गोरखपुर में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, लखनऊ में कल यानी 19 सितंबर को अधिकतम तापमान पहुंचेगा 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस जाएगा।
बिहार
बिहार (19 सितंबर-बारिश-तूफान का अलर्ट): गया, जहानाबाद, पटना, भोजपुर, सिवान, बक्सर, गोपालगंज, सारण, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, भागलपुर, मुंगेर, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर लखीसराय और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी। वहीं, पटना में कल यानी 19 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।
झारखंड
झारखंड(19-20 सितंबर-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): बोकारो, जमशेदपुर, रांची, देवघर, दुमका, हजारीबाग, धनबाद, रामगढ़, पलामू, चतरा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, रांची में कल 19 सितंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
उत्तराखंड
उत्तराखंड (19 सितंबर- बारिश-आंधी का अलर्ट): नैनीताल, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, हरिद्वार, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत और पिथौरागढ़ में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। देहरादून में कल यानी 19 सितंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
हिमाचल
हिमाचल (19 सितंबर-बारिश-तूफान की चेतावनी): कुल्लू, कांगड़ा, किन्नौर, मंडी, ऊना, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर और सोलन में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, मनाली में कल यानी 19 सितंबर को अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर (19-20 सितंबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): रामबन, राजौरी, मिरपुर, जम्मू, किश्तवाड़, पुंछ, बारामूला, अनंतनाग, रियासी, गांदरबल, उधमपुर, शोपियां और बांदीपोरा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 19 सितंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल(19 सितंबर-तेज बारिश-आंधी की संभावना): कोलकाता, हावड़ा, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, मालदा, अलीपुर द्वार, दुर्गापुर, दार्जिलिंग, पुरबा बर्धमान, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा और कूचबिहार में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, कोलकाता में कल यानी 19 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक रहेगा और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
पंजाब
पंजाब (19-20 सितंबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): कपूरथला, होशियारपुर, गुरदासपुर, अमृतसर, बठिंडा, चंडीगढ़, लुधियाना, फरीदकोट, फिरोजपुर और संगरूर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे।
राजस्थान
राजस्थान (19 सितंबर-हल्की बारिश की संभावना): बारां, झालावाड़, बाड़मेर, बीकानेर, जयपुर, कोटा, उदयपुर, चुरू, अजमेर, भरतपुर, जैसलमेर, जालौर और अलवर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, जयपुर में कल यानी 19 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश (19 सितंबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): देवास, हर्दा, धार, विदिशा, सागर, इंदौर, बालाघाट, खांडवा, सिवनी, होशंगाबाद, खरगोन, भोपाल, बेतुल, सीधी और खंडवा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, भोपाल में कल यानी 19 सितंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र (19 सितंबर-मध्यम बारिश का अलर्ट): धुले, नासिक, पालघर, गढ़चिरौली, ठाणे, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, नंदुरबार और मुंबई में भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी। वहीं, मुंबई में कल यानी 19 सितंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
गुजरात
गुजरात (19 सितंबर- भारी बारिश की चेतावनी): महिसागर, राजकोट, अहमदाबाद, गांधीनगर, खेड़ा, पंचमहल, साबरकांठा, अरावली और दाहोद में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़(19 सितंबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): मनेंद्रगढ़, रायपुर, सूरजपुर, सरगुजां, बिलासपुर, जांजगीर, महासमुंद, दुर्ग और कोरबा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं।
ओडिशा
ओडिशा(19 सितंबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): क्योंझर, बलांगिर, नौपाड़ा, भुवनेश्वर, सुंदरगढ़, मयूरभंज, बालासोर, पुरी और भद्रक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
