TP-Link का पहला Wi-Fi 8 राउटर, घर हर कोने मिलेगा 33% फास्ट इंटरनेट

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। हाई-स्पीड इंटरनेट ज्यादातर लोगों की जरूरत बन गया है और इसे देखते हुए TP-Link ने नेक्स्ट जनरेशन Wi-Fi 8 राउटर पेश किया है। टेक की दुनिया में लगातार इनोवेशन चलता रहता है। टीपी-लिंक (TP-Link) ने आम लोगों के इस्तेमाल करने के लिए एक ऐसा वाई-फाई राउटर (इंटरनेट डिवाइस) पेश किया है, जो सबसे नए और सुपरफास्ट 'वाई-फाई 8' (Wi-Fi 8) तकनीक पर काम करता है। यह घरों में कई डिवाइस पर एक साथ हाई-स्पीड इंटरनेट देता है। टेस्टिंग के दौरान WiFi 7 के मुकाबले इसमें कई सुधार देखने को मिले हैं। लेकिन, भारत में यह राउटर अभी आएगा या नहीं, इस बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। फिलहाल, देश में वाई-फाई 7 राउटर ही आ रहे हैं। उम्मीद है कि कंपनी आगे वाले समय में वाई-फाई 8 राउटर भी भारत में ला सकती है।

अक्टूबर में लॉन्च होगा राउटर
Archer 8 कंपनी का पहला ऐसा वाई-फाई राउटर है, जिसे 'Wi-Fi 8' की नई तकनीक IEEE 802.11bn पर तैयार किया गया है।
इसका मुख्य काम एक ऐसा इंटरनेट देना है, जो कभी ना रुके और जिस पर आप आंख बंद करके भरोसा कर सकें।

राहुल गांधी के प्रस्तावित तमिलनाडु दौरे से सियासी गलियारों में हलचल ये खबर भी पढ़े : राहुल गांधी के प्रस्तावित तमिलनाडु दौरे से सियासी गलियारों में हलचल

इस राउटर को अक्टूबर, 2026 में लॉन्च किया जाएगा।
Archer 8, TP-Link का लेटेस्ट राउटर है, जो स्थिर और कम-लेटेंसी वाली वायरलेस कनेक्टिविटी देता है।
इसे आज के भीड़भाड़ वाले वायरलेस स्पेक्ट्रम और घर के मुश्किल माहौल के लिए डिजाइन किया गया है।​

इन कमियों को दूर करने के लिए क्या गया डिजाइन
टीपी-लिंक का मानना है कि नए जमाने के वाई-फाई (Wi-Fi 8) का मकसद सिर्फ कागजों पर या दावों में बहुत ज्यादा स्पीड दिखाना नहीं होना चाहिए। बल्कि, जब लोग असल जिंदगी में इसका इस्तेमाल करें तो इंटरनेट बिना किसी रुकावट के चलना चाहिए।

कंपनी के अनुसार, Archer 8 वायरलेस राउटर उन कुछ आम परेशानियों को दूर करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो आज के समय में कई यूजर Wi-Fi के साथ करते हैं। इनमें अलग-अलग कमरों में स्पीड का एक जैसा ना होना, कई कनेक्टेड डिवाइस के कारण नेटवर्क में भीड़ होना, मेश रोमिंग का स्थिर ना होना और गेमिंग, वीडियो कॉल और मूवी स्ट्रीमिंग के दौरान लेटेन्सी में अचानक बढ़ोतरी होना शामिल है।

असल में भी देता है बेहतर परफॉर्मेंस
TP-Link Systems Inc. के प्रेसिडेंट जेफ बार्नी का कहना है कि कई साल से Wi-Fi इनोवेशन को इसकी अधिकतम सैद्धांतिक स्पीड यानी कंपनियों द्वारा दावा किए जाने वाली स्पीड से मापा जाता रहा है। लेकिन यूजर्स के लिए असल मायने में जो चीज जरूरी है, वह इसकी निरंतरता है। Archer 8 को यही देने के लिए डिजाइन किया गया है। कम लेटेंसी, इंटरफेरेंस होने पर भी बेहतर परफॉर्मेंस और असल दुनिया के माहौल में ज्यादा स्थिर कनेक्टिविटी।

कंपनी ने की टेस्टिंग
​​​​TP-Link ने इंटरनल लैब टेस्टिंग की है। इसमें Wi-Fi 7 की तुलना में Wi-Fi 8 के शुरुआती वर्जन की जांच की गई। यह टेस्टिंग घर की वास्तविक परिस्थितियों जैसा माहौल बनाकर की गई थी। कंपनी का कहना है कि शुरुआती नतीजे इस बात को साफ करते हैं कि Wi-Fi 8 को किस तरह डिजाइन किया गया है। यह सिर्फ कागजों पर दिखने वाली अधिकतम स्पीड देने के बजाय यूजर के वास्तविक एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर ध्यान देता है।

टेस्टिंग के नतीजे
​​​​​कंपनी का दावा है कि शुरुआती टेस्टिंग से पता चला है कि समान दूरी और सिग्नल की स्थितियों में प्रोटोकॉल लेवल पर काफी सुधार हुए हैं।
बेहतर मॉड्यूलेशन और कोडिंग सुधारों के कारण 33% तक ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस मिलती है।
इससे ज्यादा दूरी पर भी तेज और स्थिर स्पीड बनाए रखने में मदद मिलती है।
टेस्टिंग में यह भी सामने आया कि जब असमान मॉड्यूलेशन तकनीकों का इस्तेमाल किया गया, तो परफॉर्मेंस में 24% तक की बढ़ोतरी हुई।​

कई डिवाइस के मामले में 20 प्रतिशत सुधार
TP-Link ने कुछ अन्य सुधारों के बारे में भी बताया। जब कई मंजिलों वाली इमारतों में किसी एक डिवाइस को जोड़ने के लिए Wi-Fi 8 का इस्तेमाल किया गया, तो सिग्नल की परफॉर्मेंस में 30% का सुधार देखा गया।
इसके अलावा, TP-Link के एंटीना आर्किटेक्चर और AI आधारित ऑप्टिमाइजेशन के कारण कई डिवाइस वाले माहौल में भी 10 से 20% तक का सुधार देखने को मिला।
टीपी-लिंक का कहना है कि इन सुधारों से गति में होने वाली बड़ी गिरावट को कम किया जा सकता है, कई उपकरणों की स्थिरता में सुधार किया जा सकता है, नेटवर्क के परफॉर्मेंस को मजबूत किया जा सकता है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े तीन गांजा तस्कर

गाजियाबाद/फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और फिरोजाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े तीन गांजा तस्कर

होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने को ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं शर्तें

तेहरान। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने से पहले अमेरिका के सामने कई शर्तें रखी हैं। ईरान की...
अंतर्राष्ट्रीय 
होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने को ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं शर्तें

विभव नगर में बने भामाशाह पार्क में ताला पड़े होने के कारण क्षेत्रीय लोग परेशान

फिरोजाबाद, नगर निगम द्वारा  बनवाया गया भामाशाह पार्क के गेट पर ताला लगा होने के कारण क्षेत्रीय नागरिक काफी परेशान...
उत्तर प्रदेश 
विभव नगर में बने भामाशाह पार्क में ताला पड़े होने के कारण क्षेत्रीय लोग परेशान

सिंहस्थ-2028 की तैयारी तेज, उज्जैन मेला क्षेत्र में बनेंगे जोन

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में आगामी सिंहस्थ-2028 मेले को कितने जोन में बांटा जाएगा, यह अगले सात दिनों में...
मध्य प्रदेश 
सिंहस्थ-2028 की तैयारी तेज, उज्जैन मेला क्षेत्र में बनेंगे जोन

पीएम मोदी ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' के नायकों को किया याद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'भारत छोड़ो आंदोलन'की 84वीं वर्षगांठ के अवसर पर इसमें हिस्सा लेने वाले राष्ट्रनायकों और...
राष्ट्रीय  राज्य 
पीएम मोदी ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' के नायकों को किया याद

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े तीन गांजा तस्कर

गाजियाबाद/फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और फिरोजाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े तीन गांजा तस्कर

विभव नगर में बने भामाशाह पार्क में ताला पड़े होने के कारण क्षेत्रीय लोग परेशान

फिरोजाबाद, नगर निगम द्वारा  बनवाया गया भामाशाह पार्क के गेट पर ताला लगा होने के कारण क्षेत्रीय नागरिक काफी परेशान...
उत्तर प्रदेश 
विभव नगर में बने भामाशाह पार्क में ताला पड़े होने के कारण क्षेत्रीय लोग परेशान

कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया स्वागत

हाथरस। श्रावण मास के पावन अवसर पर गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिव भक्त कांवड़ श्रद्धालुओं का...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया स्वागत

देशभर में आज से चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग राज्यों में रविवार से 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
देशभर में आज से चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान