Vivo Y500 का इंतजार जल्द ​होगा खत्म, नए मॉडल में जाने क्या है फीचर्स

लिस्टिंग से सामने आया नया स्मार्टफोन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

वीवो अपनी Y सीरीज में एक और नया स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने अभी तक इस फोन के लॉन्च या फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन ताजा लिस्टिंग से Vivo Y500k के जल्द बाजार में आने के संकेत मिले हैं। फोन का मॉडल नंबर V2617A बताया गया है।

फिलहाल लिस्टिंग में Vivo Y500k के स्पेसिफिकेशन और लॉन्च डेट की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, इससे यह संकेत जरूर मिलता है कि कंपनी इस डिवाइस को जल्द पेश कर सकती है। यह फोन Vivo Y500 सीरीज का नया मॉडल होगा।

Google ने अपने लैपटॉप की प्री-बुकिंग तारीख की घोषणा, एआई फीचर्स ये खबर भी पढ़े : Google ने अपने लैपटॉप की प्री-बुकिंग तारीख की घोषणा, एआई फीचर्स

Vivo Y500 के फीचर्स से मिल सकता है अंदाजा
नए Vivo Y500k की जानकारी अभी सीमित है। ऐसे में इसी सीरीज में पहले लॉन्च किए गए Vivo Y500 के फीचर्स से फोन की संभावित स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। Vivo Y500 को ग्लोबल मार्केट में Unisoc T7300 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया था। इसमें 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्प दिए गए हैं। स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है।

Vivo Y500 में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 449ppi पिक्सल डेंसिटी और 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। इसके अलावा डिवाइस को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करता है।

8100mAh की बड़ी बैटरी
Vivo Y500 की सबसे खास खूबियों में इसकी 8100mAh बैटरी शामिल है। इसे 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन रिवर्स चार्जिंग फीचर के साथ आता है, जिससे जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP Sony IMX852 मेन कैमरा के साथ 2MP का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

गेमिंग और ज्यादा इस्तेमाल के दौरान तापमान को नियंत्रित रखने के लिए फोन में 3000mm वैपर चेंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। हालांकि, Vivo Y500k में इनमें से कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे, इसकी पुष्टि कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान