Google ने अपने लैपटॉप की प्री-बुकिंग तारीख की घोषणा, एआई फीचर्स
Android प्लेटफॉर्म और AI फीचर्स से होंगे लैस
Google ने अपने नए Googlebook लैपटॉप्स की प्री-बुकिंग को लेकर तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, इन नए लैपटॉप्स की प्री-बुकिंग 21 सितंबर से शुरू होगी। हालांकि, Google ने अभी इनकी कीमत, उपलब्ध मॉडल और डिलीवरी से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है।
Googlebook लैपटॉप मौजूदा Chromebook डिवाइसेज से अलग होंगे। इनमें ChromeOS के बजाय Android टेक्नोलॉजी पर आधारित नया सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म इस्तेमाल किया जाएगा। फिलहाल कंपनी की वेबसाइट पर यूजर्स को प्री-ऑर्डर शुरू होने की जानकारी पाने के लिए नोटिफिकेशन का विकल्प दिया गया है।
Acer से Lenovo तक ये कंपनियां बनाएंगी Googlebook
Googlebook लैपटॉप्स पर Acer, Asus, Dell, HP और Lenovo जैसी कंपनियां काम कर रही हैं। Google ने इस नई लैपटॉप कैटेगरी को मई में आयोजित Android Show I/O Edition के दौरान पेश किया था। हालांकि, कंपनी ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि इन पांचों ब्रांड्स के कौन-कौन से मॉडल सबसे पहले प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे।
AI फीचर्स से लैस होंगे Googlebook लैपटॉप
Googlebook में कंपनी की Gemini AI तकनीक के जरिए कई स्मार्ट फीचर्स दिए जाएंगे। इनमें Magic Pointer खास फीचर होगा। इसकी मदद से यूजर्स स्क्रीन पर मौजूद किसी चीज को चुनकर Gemini से उसका विश्लेषण, तुलना या उससे नया कंटेंट तैयार करने के लिए कह सकेंगे।
इसके अलावा Create My Widget फीचर के जरिए यूजर्स अपने निर्देश लिखकर कस्टम डेस्कटॉप विजेट भी तैयार कर पाएंगे। इससे Googlebook लैपटॉप्स में AI का इस्तेमाल रोजमर्रा के कामों के लिए और आसान होने की उम्मीद है। फिलहाल Googlebook की कीमत और लॉन्च होने वाले शुरुआती मॉडल की जानकारी सामने नहीं आई है। इन डिटेल्स के लिए 21 सितंबर से शुरू होने वाली प्री-बुकिंग का इंतजार करना होगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
