OPPO Find X10 सीरीज की लॉन्चिंग तारीख फिक्स, जानें कैमरे की खासियत
8000mAh बैटरी और 200MP कैमरा की चर्चा
स्मार्टफोन बाजार में OPPO जल्द अपनी नई Find X10 सीरीज पेश करने की तैयारी में है। कंपनी 22 सितंबर को चीन में एक विशेष लॉन्च इवेंट आयोजित करेगी। इसी कार्यक्रम में ओप्पो फाइंड एक्स10, फाइंड एक्स10 ई और फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स स्मार्टफोन से पर्दा उठाए जाने की उम्मीद है।
सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल OPPO Find X10 Pro Max को लेकर कई बड़े फीचर्स सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट दिया जा सकता है। कैमरा के मामले में भी यह स्मार्टफोन खास हो सकता है। इसमें 200MP+200MP+200MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की चर्चा है।, वहीं, सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल OPPO Find X10 में 200MP+200MP का डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। हालांकि, कैमरा से जुड़ी इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि लॉन्च के समय ही होगी।
LTPO OLED डिस्प्ले की उम्मीद
OPPO Find X10 सीरीज के स्मार्टफोन्स में LTPO OLED पैनल वाली स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। LTPO तकनीक डिस्प्ले के रिफ्रेश रेट को जरूरत के अनुसार बदलने में मदद करती है, जिससे बेहतर विजुअल अनुभव के साथ बैटरी की खपत को भी कम किया जा सकता है।
8000mAh तक की बैटरी
पावर बैकअप के लिए भी कंपनी इस सीरीज में बड़ी बैटरी दे सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Find X10 सीरीज के किसी मॉडल में 8000mAh तक की बैटरी देखने को मिल सकती है। ऐसे में फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह फीचर खास हो सकता है।
फिलहाल OPPO की ओर से सीरीज के सभी स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। 22 सितंबर को चीन में होने वाले लॉन्च इवेंट के दौरान कीमत, फीचर्स और उपलब्धता से जुड़ी आधिकारिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
