जापान ने बनाया दुनिया का पहला 6G डिवाइस, हम मस्जिद में मंदिर खोज रहे

112Gbps वायरलेस स्पीड के साथ 5G से 20 गुना तेज

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। इंटरनेट की दुनिया में एक ऐसा तूफान आने वाला है, जो डाउनलोडिंग और स्ट्रीमिंग की पूरी परिभाषा ही बदल देगा। दरअसल जापान के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा 6G प्रोटोटाइप डिवाइस तैयार किया है, जिसने वायरलेस इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दुनिया का पहला 6G डिवाइस है। इस नई तकनीक की मदद से वैज्ञानिक 112 Gbps की वायरलेस इंटरनेट स्पीड हासिल करने में कामयाब रहे। यह इंटरनेट स्पीड 5G नेटवर्क से करीब 20 गुना से भी ज्यादा तेज है। इस खबर पर कांग्रेस ने आरोप लगाते हुये कहा है कि भारत के लोग मंदिर के नीचे मंदिर की तलाश में व्यस्त हैं, दुनिया तरक्की के रास्ते पर है।

कैसे हासिल की इतनी रफ्तार?
अभी तक वैज्ञानिक सुपरफास्ट 6G नेटवर्क बनाने के लिए बहुत हाई फ्रीक्वेंसी का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, साधारण इलेक्ट्रॉनिक सर्किट एक सीमा के बाद जवाब दे जाते हैं। जब सिग्नल की फ्रीक्वेंसी 350 GHz के पार जाती है, तो डेटा में बहुत ज्यादा डिजिटल शोर (Phase Noise) आने की वजह से वह काम का नहीं रहता।

इतिहास खुद को दोहराता है और AI के साथ भी ऐसा ही होगा ये खबर भी पढ़े : इतिहास खुद को दोहराता है और AI के साथ भी ऐसा ही होगा

जापान की तोकुशिमा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ताकेशी यासुई और उनकी टीम ने इस पुरानी इलेक्ट्रॉनिक लिमिट को पूरी तरह खत्म कर दिया। उन्होंने 560 GHz के बैंड पर बिना किसी रुकावट के 112 Gbps की ऐतिहासिक वायरलेस स्पीड हासिल करके दुनिया को चौंका दिया।

रोशनी की मदद से हासिल की स्पीड
इस काम को मुमकिन बनाने के लिए वैज्ञानिकों ने पारंपरिक इलेक्ट्रॉनिक सर्कट को की जगह लाइट यानी रोशनी (Photonics) का इस्तेमाल किया। इसमें सबसे खास भूमिका ऑप्टिकल माइक्रोकॉम्ब नाम के एक छोटे से डिवाइस ने निभाई।

यह डिवाइस हाई-टेक लेजर रूलर की तरह काम करता है, जो प्रकाश की बेहद स्थिर और सटीक किरणें पैदा करता है। अब क्योंकि प्रकाश की ये किरणें एकदम स्थिर होती हैं, इसलिए इनमें डिजिटल शोर न के बराबर होता है। यही वजह है कि इसके जरिए बेहद साफ और शक्तिशाली टेराहर्ट्ज सिग्नल मिल पाते हैं, जो डेटा को बिना किसी रुकावट के सुपरफास्ट स्पीड से भेज पाते हैं।(REF.)

असल दुनिया के लिए प्रैक्टिकल डिवाइस
आमतौर पर देखा गया है कि लेजर और चिप वाली टेक्नोलॉजी में जरा सा भी वाइब्रेशन लेजर का अलाइनमेंट बिगाड़ देता है और इंटरनेट काम करना बंद कर देता है। इस परेशानी को जपानी वैज्ञानिकों की टीम ने ऑप्टिकल फाइबर को सीधे सिलिकॉन नाइट्राइड माइक्रोरेजोनरेटर चिप के साथ परमानेंट जोड़कर दूर किया।

इससे तीन फायदे हुए। पहला कि भारी-भरकम लैब सेटअप एक छोटी सी चिप में समा गया। दूसरा, लेजर का अलाइनमेंट बिगड़ने का खतरा हमेशा के लिए खत्म हो गया और तीसरा, इसमें खास तरह का तापमान कंट्रोलर लगाया है ताकि बाहर के बदलते मौसम का इस पर कोई असर न पड़े।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

एसकेएम के आह्वान पर किसानों का राज्यव्यापी प्रदर्शन, तीन घंटे टोल फ्री रहा पंजाब

टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में किसान और महिला किसान एकत्र हुए चंडीगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आह्वान पर...
पंजाब 
एसकेएम के आह्वान पर किसानों का राज्यव्यापी प्रदर्शन, तीन घंटे टोल फ्री रहा पंजाब

यूपी में कई जगह प्रदर्शन, पुलिस मुख्यालय से नजर रख रहे डीजीपी राजीव कृष्ण

लखनऊ। दिल्ली छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 यूपी में कई जगह प्रदर्शन, पुलिस मुख्यालय से नजर रख रहे डीजीपी राजीव कृष्ण

नीट पेपर लीक को लेकर पक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोंक, राज्यसभा में जमकर हंगामा

सरकार नीट पेपर लीक समेत हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार: किरेन रिजिजू  नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के...
राष्ट्रीय 
नीट पेपर लीक को लेकर पक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोंक, राज्यसभा में जमकर हंगामा

क्रिकेटर विराट काेहली ने पत्नी अनुष्का संग गुरु पूर्णिमा से पहले प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए

दोनों की धार्मिक आस्था और सादगी अक्सर फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
क्रिकेटर विराट काेहली ने पत्नी अनुष्का संग गुरु पूर्णिमा से पहले प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए

तमिलनाडु में डेंगू का बढ़ा खतरा, 9 हजार मामले मिलने के बाद सरकार अलर्ट

जिलों में निगरानी बढ़ाकर स्वास्थ्य विभाग ने दिए दिशा-निर्देश  चेन्नई। तमिलनाडु में डेंगू संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर राज्य...
राष्ट्रीय 
तमिलनाडु में डेंगू का बढ़ा खतरा, 9 हजार मामले मिलने के बाद सरकार अलर्ट

उत्तर प्रदेश

यूपी में कई जगह प्रदर्शन, पुलिस मुख्यालय से नजर रख रहे डीजीपी राजीव कृष्ण

लखनऊ। दिल्ली छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 यूपी में कई जगह प्रदर्शन, पुलिस मुख्यालय से नजर रख रहे डीजीपी राजीव कृष्ण

क्रिकेटर विराट काेहली ने पत्नी अनुष्का संग गुरु पूर्णिमा से पहले प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए

दोनों की धार्मिक आस्था और सादगी अक्सर फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
क्रिकेटर विराट काेहली ने पत्नी अनुष्का संग गुरु पूर्णिमा से पहले प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए

मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए किया गया सम्मानित

बस्ती - अमर उजाला द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परीक्षा...
उत्तर प्रदेश 
मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए किया गया सम्मानित

संवाद का उद्देश्य समस्याओं का समाधान और हार के कारणों की समीक्षा-डॉ. ममता पाण्डेय

बस्ती - भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ. ममता पाण्डेय ने बुधवार को कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में स्थित पौराणिक...
उत्तर प्रदेश 
संवाद का उद्देश्य समस्याओं का समाधान और हार के कारणों की समीक्षा-डॉ. ममता पाण्डेय