iQOO 16 की डेट कंफर्म, सबसे तेज प्रोसेसर और कैमरे के साथ होगा लॉन्च

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। iQOO 16 की लॉन्च डेट कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दी है। Vivo के सब ब्रांड का यह दमदार गेमिंग सबसे तेज प्रोसेसर और यूनीक कैमरा डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए iQOO 15 का अपग्रेड होगा। कंपनी ने हाल ही में इस फोन के कैमरा डिजाइन को टीज किया था।

आईकू का यह फ्लैगशिप फोन Samsung के M16 OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च होने वाला पहला Android फोन होगा। ये वही डिस्प्ले है, जिसे एप्पल ने अपने हाल में लॉन्च हुई iPhone 18 Pro सीरीज में इस्तेमाल की है। वहीं, Samsung Galaxy S27 सीरीज के प्रो और अल्ट्रा मॉडल में भी यही डिस्प्ले इस्तेमाल किया जाएगा।

Splendor Xtec या TVS Radeon? कन्फ्यूज हैं तो जानें किसमें ज्यादा फायदा ये खबर भी पढ़े : Splendor Xtec या TVS Radeon? कन्फ्यूज हैं तो जानें किसमें ज्यादा फायदा

29 सितंबर को होगा लॉन्च
iQOO ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर कंफर्म किया है कि iQOO 16 को 29 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन फिलहाल चीन में लॉन्च किया जाएगा। भारतीय समय के अनुसार फोन को शाम के 4:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। साथ ही, कंपनी ने फोन के कलर ऑप्शन भी कंफर्म किए हैं। यह फोन तीन कलर ऑप्शन- “Chasing Light”, “Legendary”, और “Racing Track” में आएगा।

मिलेंगे तगड़े फीचर्स
Samsung के फ्लैगशिप डिस्प्ले के आलावा इस फोन में Qualcomm का 2nm चिपसेट मिलेगा। इसे Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 16GB/24GB रैम के साथ 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। इसके बैक में ट्रिपल कैमरा मिलेगा। तीनों ही कैमरे 50MP के होंगे। सेल्फी के लिए भी इसमें 50MP का ही कैमरा दिया जा सकता है। यह Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम और 7500mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट मिल सकता है।

iQOO 16 के कई फीचर्स भी पिछले दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए हैं। आईकू के इस गेमिंग फोन में 6.85 इंच का 2K OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। आईकू के इस फोन में सैमसंग का M16 OLED पैनल यूज किया जा सकता है। यह फोन IP68 और IP69 रेटेड होगा, जिसकी वजह से पानी और धूल-मिट्टी में यह खराब नहीं होगा। इस फोन में 3D सोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।

 

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान