Airtel का 84 दिन चलने वाला सस्ता प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। Airtel के करोड़ों यूजर्स के लिए कई बजट फ्रेंडली रिचार्ज प्लान है। सब्सक्राइबर्स के मामले में देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी ने पिछले महीने अपने कई सस्ते रिचार्ज प्लान बंद किए हैं। हालांकि, कंपनी के पास अभी भी कई ऐसे प्लान हैं, जिनमें कम खर्च करके अनलिमिटेड 5G, कॉलिंग, OTT जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं। एयरटेल के पास ऐसा ही एक 84 दिन वाला सस्ता प्लान है।

84 दिन वाला प्लान
एयरटेल का यह 84 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान 979 रुपये में आता है। इस प्रीपेड प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो कंपनी यूजर्स को पूरे भारत में किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग ऑफर करती है। साथ ही, यूजर्स को फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलता है। यह प्लान डेली 2GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS बेनिफिट्स के साथ आता है। अगर, आप 5G स्मार्टफोन यूज करते हैं तो अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर किया जाता है।

Realme P4s 5G लॉन्च, 3,000 रुपये ऑफर के साथ नो-कॉस्ट EMI ये खबर भी पढ़े : Realme P4s 5G लॉन्च, 3,000 रुपये ऑफर के साथ नो-कॉस्ट EMI

एयरटेल 84 दिन वाला प्लान
एयरटेल अपने इस सस्ते रिचार्ज प्लान के साथ SonyLIV, Zee5 जैसे 18 OTT ऐप्स का एक्सेस देता है। यूजर्स को Airtel Xtream Play का सब्सक्रिप्शन मिलता है, जो प्लान तक वैलिड है। इसके अलावा 12 महीने के लिए यूजर्स को Adobe Express Premium का भी लाभ मिलता है। इस प्लान के अलावा कंपनी के पास 365 दिन की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्लान भी है।

Airtel का 365 दिन वाला सस्ता प्लान
एयरटेल का लंबी वैलिडिटी वाला यह सस्ता रिचार्ज प्लान 1849 रुपये में आता है। इस प्लान में यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग के साथ आता है। इसमें यूजर्स को पूरे साल भर के लिए 3,600 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है। कंपनी अपने इस प्लान में डेटा बेनिफिट्स नहीं देती है यानी यूजर्स को यह प्लान सिर्फ कॉलिंग और SMS बेनिफिट के साथ मिलेगा। हालांकि, यूजर्स डेटा ऐड-ऑन पैक लेकर इस प्लान में इंटरनेट का बेनिफिट ले सकते हैं।

इस प्लान के अलावा कंपनी के पास 365 दिन की वैलिडिटी वाला एक और सस्ता प्लान भी है, जिसमें यूजर्स को डेटा बेनिफिट मिलता है। इस प्रीपेड प्लान की कीमत 2249 रुपये है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ भी मिलता है। इसमें यूजर्स को 3,600 फ्री SMS और 30GB हाई स्पीड डेटा का लाभ भी मिलेगा।

 

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान