सोमवार को लॉन्च होगा Infinix Smart 20, कीमत 10,000 रुपये से भी कम?

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। आगामी सोमवार याानी 8 जून को Infinix अपना एक और बजट फ्रेंडली फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने इस फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। इसकी कीमत 10,000 रुपये से कम हो सकती है। इन्फिनिक्स का यह फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लिस्ट किया गया है। साथ ही, फोन का एक माइक्रोसाइट भी तैयार किया गया है, जहां इसके कई फीचर्स भी रिवील हुए हैं। Infinix का यह स्मार्टफोन पिछले साल आए Infinix Smart 10 का अपग्रेड होगा।

Infinix Smart 20 की लॉन्च डेट कंफर्म
इनफिनिक्स का यह फोन 8 जून को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लॉन्च होगा। फोन की कीमत भी लॉन्च से पहले लीक हो गई है। यह फोन चार कलर ऑप्शन - क्लाउडलाइन ब्लू, पोलारिस टाइटेनियम, शैडो ब्लैक और सनलाइक ऑरेंज में आएगा। लिस्टिंग के मुताबिक, इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप और LED फ्लैश लाइट मिलेगी।

6G: चीन ने सिर्फ रोशनी से 1.2 KM दूर भेजा डेटा, बदलेगा 6G का चेहरा ये खबर भी पढ़े : 6G: चीन ने सिर्फ रोशनी से 1.2 KM दूर भेजा डेटा, बदलेगा 6G का चेहरा

मिलेंगे ये फीचर्स?
माइक्रोसाइट के मुताबिक, इस फोन में पंच-होल डिजाइन वाला डिस्प्ले मिलेगा। फोन के बैक में 3D टेक्स्चर डिजाइन दिया जाएगा। वहीं, फ्रेम में पावर बटन के साथ वॉल्यूम कंट्रोलर्स देखे जा सकते हैं। फोन की मोटाई 7.7mm होगी। इस फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें MediaTek Helio G81 चिपसेट दिया जा सकता है। इसमें 4GB रैम के साथ माइक्रोएसडी के जरिए 2TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

ईरान में 87 दिनों बाद आम जनता के लिए आंशिक इंटरनेट शुरू ये खबर भी पढ़े : ईरान में 87 दिनों बाद आम जनता के लिए आंशिक इंटरनेट शुरू

Infinix Smart 20 में 6.78 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन में 5,200mAh की बैटरी के साथ 15W वायर्ड और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसमें IP64 रेटिंग मिल सकती है, जो फोन को पानी में भींगने और धूल-मिट्टी से बचाएगा।

देसी कंपनी LAVA ने 11,999 रुपये में लॉन्च किया 5G स्मार्टफोन, आसुस ने मुड़ने वाला लैपटॉप ये खबर भी पढ़े : देसी कंपनी LAVA ने 11,999 रुपये में लॉन्च किया 5G स्मार्टफोन, आसुस ने मुड़ने वाला लैपटॉप

Infinix Smart 10 के फीचर्स
पिछले साल लॉन्च हुए Infinix Smart 10 की बात करें तो इसे भारत में 6,799 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया था। फोन में 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज मिलता है। यह फोन 6.67 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। इस फोन के बैक और फ्रंट में 8MP के कैमरे लगे हैं। यह फोन 5,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है और Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

 

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

UP लेक्चरर भर्ती के इंटरव्यू की तारीख आई सामने, किस तारीख को किस विषय के साक्षात्कार?

लेक्चरर भर्ती :उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 02/2022 के अंतर्गत प्रवक्ता संवर्ग के 624 पदों के...
शिक्षा-रोजगार 
UP लेक्चरर भर्ती के इंटरव्यू की तारीख आई सामने, किस तारीख को किस विषय के साक्षात्कार?

₹15 लाख करोड़ की हेराफेरी का आरोप! जानिए कौन हैं राजेश मेहता

राजेश मेहता :भारत की प्रमुख गोल्ड रिफाइनिंग और ज्वेलरी निर्माण कंपनियों में से एक राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड इन दिनों गंभीर...
कारोबार 
₹15 लाख करोड़ की हेराफेरी का आरोप! जानिए कौन हैं राजेश मेहता

शाम की चाय के साथ उठाएं मसाला पीनट चाट का लुत्फ

मसाला पीनट चाट : बारिश के मौसम में शाम की चाय के साथ कुछ बढ़िया स्नैक्स मिल जाए तो ये...
खाना पकाना 
शाम की चाय के साथ उठाएं मसाला पीनट चाट का लुत्फ

पीओके में एक महीने के लॉकडाउन का हुआ ऐलान जाने  क्यों ?

मुजफ्फराबाद/इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी कि POK और गिलगित-बाल्टिस्तान में बढ़ती महंगाई, बुनियादी सुविधाओं की कमी और राजनीतिक...
अंतर्राष्ट्रीय 
पीओके में एक महीने के लॉकडाउन का हुआ ऐलान जाने  क्यों ?

श्रेयस अय्यर का टी20 क्रिकेट में कैसा है बतौर कप्तान बल्ले से रिकॉर्ड?

श्रेयस अय्यर : टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम के स्क्वाड में कुछ बड़े बदलाव होना तय हो गया है, जिसमें...
खेल 
श्रेयस अय्यर का टी20 क्रिकेट में कैसा है बतौर कप्तान बल्ले से रिकॉर्ड?

उत्तर प्रदेश

पुलिस भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक

अम्बेडकरनगर। दिनांक 8, 9 व 10 जून 2026 को दो पालियों (प्रथम पाली पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12 बजे...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद में चलेगा ‘एक पेड़–माँ के नाम’ अभियान , प्रभारी मंत्री करेंगे शुभारंभ

अम्बेडकरनगर। विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जनपद में ‘एक पेड़–माँ के नाम’ अभियान...
उत्तर प्रदेश 
विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद में चलेगा ‘एक पेड़–माँ के नाम’ अभियान , प्रभारी मंत्री करेंगे शुभारंभ

सिटी मजिस्ट्रेट एवं सहायक नगर आयुक्त ने पुलिस टीम व प्रवर्तन दल के साथ चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

फिरोजाबाद, नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त एवं सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में सुभाष तिराहे से लेकर गांधी पार्क चौराहे...
उत्तर प्रदेश 
सिटी मजिस्ट्रेट एवं सहायक नगर आयुक्त ने पुलिस टीम व प्रवर्तन दल के साथ चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

कान्हा गौशाला पहुंचे राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, गोपूजन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कौशाम्बी। प्रदेश की पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने शुक्रवार को कान्हा गौशाला, पल्हाना का निरीक्षण कर...
उत्तर प्रदेश 
कान्हा गौशाला पहुंचे राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, गोपूजन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा