90 साल की सास को सिर पर बैठाकर बहू करवा रही बृज की चौरासी कोस की परिक्रमा

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

मथुरा: हरियाणा की एक बहू ने कलयुग में मिसाल कायम कर दी है। बहू ने मथुरा में अपनी 90 साल की सास को सिर पर लोहे कि परात में बैठाकर 84 कोस ब्रज की परिक्रमा शुरू की है। जहां आधुनिक दौर में रिश्तों में दूरियां बढ़ने की बातें अक्सर सुनने को मिलती हैं, वहीं कृष्ण नगरी मथुरा से सास-बहू के अटूट प्रेम, सेवा और समर्पण की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। हरियाणा की एक बहू अपनी 90 वर्षीय सास की वर्षों पुरानी मनोकामना पूरी करने के लिए उन्हें सिर पर बैठाकर ब्रज की 84 कोस परिक्रमा करा रही है।

काजल चौधरी की जमकर हो रही तारीफ
हरियाणा के पलवल जनपद के हताना गांव निवासी हरियाणवी लोकगायिका काजल चौधरी अपनी वृद्ध सास चन्द्री देवी को एक तसले में बैठाकर लगभग 252 किलोमीटर लंबी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा कर रही हैं। उम्र के अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी चन्द्री देवी चलने-फिरने में असमर्थ हैं, लेकिन उनके मन में वर्षों से ब्रज परिक्रमा करने की गहरी इच्छा थी। जब स्वास्थ्य ने उनका साथ छोड़ दिया, तब बहू काजल ने उनकी इस मनोकामना को अपना संकल्प बना लिया।

‘मुख्यमंत्री मांवां धीआं सत्कार योजना’ का पैसा मिलते ही महिलाओं के छलक पड़े ख़ुशी के आंसू ये खबर भी पढ़े : ‘मुख्यमंत्री मांवां धीआं सत्कार योजना’ का पैसा मिलते ही महिलाओं के छलक पड़े ख़ुशी के आंसू

90 साल की सास को सिर पर लोहे कि परात में बैठाकर बहू ने 84 कोस ब्रज की परिक्रमा शुरू की है। ये परिक्रमा लगभग 252 किलोमीटर लंबी है।

परिक्रमा मार्ग पर काजल चौधरी अपनी सास को सिर पर उठाकर गांव-गांव, तीर्थ-तीर्थ और धाम-धाम तक ले जा रही हैं। भीषण गर्मी, उमस और लंबी दूरी भी उनके हौसले को कम नहीं कर पा रही। उनकी यह सेवा और समर्पण देख श्रद्धालु तथा स्थानीय लोग भावुक हो उठते हैं और सास-बहू के इस रिश्ते की खुलकर सराहना कर रहे हैं।

बहू ने क्या बताया?
बहू काजल चौधरी का कहना है कि उनकी सास उनके लिए मां के समान हैं। उन्होंने हमेशा उन्हें स्नेह और सम्मान दिया है। ऐसे में यदि उनकी कोई इच्छा अधूरी रह जाए, तो उसे पूरा करना उनका कर्तव्य है। इसी भावना के साथ वह पूरी श्रद्धा और निष्ठा से परिक्रमा कर रही हैं।

वहीं तसले में बैठी चन्द्री देवी के चेहरे पर संतोष, श्रद्धा और आनंद की झलक साफ दिखाई देती है। उनकी आंखों में उस सपने के साकार होने की खुशी है, जिसे उन्होंने शायद उम्र और स्वास्थ्य की मजबूरियों के कारण अधूरा मान लिया था। ब्रजभूमि में इन दिनों यह अनूठी परिक्रमा श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इसे केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और पारिवारिक मूल्यों की जीवंत मिसाल के रूप में देख रहे हैं। सास-बहू के रिश्ते की यह प्रेरणादायक कहानी समाज को यह संदेश दे रही है कि प्रेम, सम्मान और समर्पण से हर असंभव कार्य संभव बनाया जा सकता है। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

ललितपुर। नगर पालिका परिषद ललितपुर के वार्ड संख्या-8 जुगपुरा स्थित मां अहिल्याबाई बालिका इंटर कॉलेज के पीछे प्रस्तावित सड़क...
उत्तर प्रदेश 
टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

सुल्तानपुर। विकास खंड करौंदीकला के मेवपुर बरचौली स्थित बाबूराम उजागिर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को चार दिवसीय हैंडबॉल...
उत्तर प्रदेश 
सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

पश्चिम बंगाल विधानसभा में 44 विभागों का बजट गिलोटिन प्रक्रिया से पारित, बिना बहस मिली मंजूरी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा ने शुक्रवार को गिलोटिन प्रक्रिया के तहत बिना किसी विस्तृत चर्चा के राज्य सरकार के 44...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल विधानसभा में 44 विभागों का बजट गिलोटिन प्रक्रिया से पारित, बिना बहस मिली मंजूरी

पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

लखनऊ।पुलिस और आमजन के बीच भरोसा मजबूत करने तथा पीड़ितों को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

सेल का पहली तिमाही में मुनाफा दोगुने से ज्यादा, 1,644 करोड़ रुपये पहुंचा शुद्ध लाभ

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून पहली...
कारोबार 
सेल का पहली तिमाही में मुनाफा दोगुने से ज्यादा, 1,644 करोड़ रुपये पहुंचा शुद्ध लाभ

उत्तर प्रदेश

टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

ललितपुर। नगर पालिका परिषद ललितपुर के वार्ड संख्या-8 जुगपुरा स्थित मां अहिल्याबाई बालिका इंटर कॉलेज के पीछे प्रस्तावित सड़क...
उत्तर प्रदेश 
टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

सुल्तानपुर। विकास खंड करौंदीकला के मेवपुर बरचौली स्थित बाबूराम उजागिर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को चार दिवसीय हैंडबॉल...
उत्तर प्रदेश 
सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

लखनऊ।पुलिस और आमजन के बीच भरोसा मजबूत करने तथा पीड़ितों को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़

डुग्गी (मुनादी) एवं लाउड हेलर के माध्यम से सार्वजनिक घोषणा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़