कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का कर दिया ऐलान
दिल्ली :राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। BJP की तरफ से अपने उम्मीदवारों के ऐलान के बाद अब कांग्रेस ने भी राज्यसभा के लिए अपने कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु और झारखंड से कई सीनियर नेताओं और संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले चेहरों पर विश्वास जताया है।
कांग्रेस ने कर्नाटक से उतारे 3 उम्मीदवार
कांग्रेस की तरफ से रिलीज की गई लिस्ट में सबसे प्रमुख नाम पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का है, जिन्हें कर्नाटक से प्रत्याशी बनाया गया है। मल्लिकार्जुन खरगे लंबे वक्त से कांग्रेस के टॉप लीडरशिप का हिस्सा रहे हैं। मल्लिकार्जुन खरगे, वर्तमान में कांग्रेस की कमान संभाल रहे हैं। उनके अलावा, कर्नाटक से ही मंसूर अली खान और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा को भी राज्यसभा इलेक्शन के लिए कैंडिडेट बनाया गया है।
एमपी से मीनाक्षी नटराजन को बनाया उम्मीदवार
वहीं, मध्य प्रदेश से कांग्रेस ने सीनियर नेता मीनाक्षी नटराजन पर दांव लगाया है। मीनाक्षी नटराजन, पार्टी संगठन में एक्टिव रोल निभाती रही हैं। साथ ही, राजस्थान से नीरज डांगी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। इसके अलावा, कांग्रेस ने तमिलनाडु से प्रवीण चक्रवर्ती को अपना राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है। वहीं, झारखंड से प्रणव झा को कैंडिडेट घोषित किया गया है।
ये खबर भी पढ़े : मन की बात’ में प्रधानमंत्री ने ‘भारतीय एथलीटों, सांस्कृतिक धरोहर ,पर्यावरण संरक्षण की सराहना कीराज्य उम्मीदवार
कर्नाटक मल्लिकार्जुन खरगे
कर्नाटक पवन खेड़ा
कर्नाटक मंसूर अली खान
मध्य प्रदेश मीनाक्षी नटराजन
राजस्थान नीरज डांगी
तमिलनाडु प्रवीण चक्रवर्ती
झारखंड प्रणव झा
राज्यसभा में खुद को मजबूत करने में जुटी कांग्रेस
कांग्रेस की इस लिस्ट को सियासी रणनीति और संगठनात्मक संतुलन के मद्देनजर अहम माना जा रहा है। पार्टी संगठन ने अनुभवी लीडर्स के साथ-साथ संगठन में एक्टिव रोल निभाने वाले चेहरों को भी अवसर देकर साफ संकेत दिया है कि वह राज्यसभा में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करना चाहती है।
आगामी 18 जून को होगा राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान
अब राज्यसभा चुनाव को लेकर अलग-अलग राज्यों में प्रत्याशियों के बीच मुकाबले पर सियासी दलों और विश्लेषकों की निगाहें टिकी हुई हैं। कांग्रेस की इस लिस्ट के जारी होने के बाद चुनावी समीकरण और भी दिलचस्प हो गए हैं। जान लें कि इन सीटों के लिए 18 जून को मतदान होना है, उसी दिन शाम को वोटिंग के बाद रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।
