आया BSNL का लंबी वैलिडिटी वाला प्लान, 150 दिनों तक रिचार्ज की 'नो टेंशन'

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। BSNL के पोर्टफोलियो में लंबी वैलिडिटी वाला एक सस्ता प्लान है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के साथ कई सारे बेनिफिट्स मिल रहे हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी का यह प्लान 150 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसकी कीमत निजी कंपनियों के मुकाबले काफी कम है। BSNL ने इस सस्ते रिचार्ज प्लान को कुछ समय पहले ही लॉन्च किया है। भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में बताया है।

997 रुपये वाला सस्ता प्लान
BSNL का यह प्रीपेड प्लान 997 रुपये की कीमत में आता है। भारत संचार निगम से इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में कहीं भी अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को इस प्लान में फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलता है। BSNL के इस प्लान में यूजर्स को इसके अलावा डेली 2GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलेगा। इस तरह यूजर्स को कुल मिलाकर 300GB डेटा ऑफर किया जा रहा है। यही नहीं, इस प्लान में यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ दिया जाएगा।

दस हजार में करे Yamaha R2 की प्री-बुकिंग, अगस्त में होगी लॉन्च ये खबर भी पढ़े : दस हजार में करे Yamaha R2 की प्री-बुकिंग, अगस्त में होगी लॉन्च

भारत संचार निगम लिमिटेड अपने सस्ते रिचार्ज प्लान के साथ BiTV का भी एक्सेस देता है। यूजर्स अगर प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेते हैं तो इसके लिए उन्हें हर महीने 151 रुपये देने होंगे। इस प्लान में यूजर्स को 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स और OTT ऐप्स का एक्सेस दिया जाता है। BiTV पर यूजर्स अपने पसंदीदा मूवीज, टीवी शोज और वेबसीरीज का आनंद ले सकते हैं।

BSNL लगातार अपना नेटवर्क एक्सपेंड कर रहा है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने पूरे देश में एक साथ 4G सर्विस पिछले दिनों लॉन्च की है। कंपनी ने इसके लिए करीब 1 लाख नए 4G/5G टावर लगाए हैं, जो पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर बेस्ड हैं। साथ ही, सरकारी कंपनी 1 लाख और नए मोबाइल टावर लगाने वाली है। यही नहीं, कंपनी दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में इस साल 5G सर्विस भी लॉन्च कर सकती है।

 

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

बलोच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान के 26 सैन्य अधिकारी मारे

इस्लामाबाद। बलोचिस्तान को पाकिस्तान से स्वतंत्र कराने के लिए सशस्त्र अभियान का नेतृत्व कर रहे संगठन ने सेना को भारी...
अंतर्राष्ट्रीय 
बलोच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान के 26 सैन्य अधिकारी मारे

उज्जैन में नागपंचमी पर मध्यरात्रि को खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, लगातार 24 घंटे होंगे दर्शन

नागपंचमी के अलावा पूरे वर्ष यहां श्रद्धालुओं के लिए पट बंद रहते हैं
राज्य  मध्य प्रदेश 
उज्जैन में नागपंचमी पर मध्यरात्रि को खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, लगातार 24 घंटे होंगे दर्शन

बिना ESIC ई-पहचान कार्ड रुक जाएगा मुफ्त इलाज, UMANG ऐप से करें डाउनलोड

नई दिल्ली। कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ESIC) से जुड़े कर्मचारियों के लिए अस्पताल से मुफ्त इलाज कराने के लिए अपनी...
बिना ESIC ई-पहचान कार्ड रुक जाएगा मुफ्त इलाज, UMANG ऐप से करें डाउनलोड

मौसम 17 अगस्त: 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 17 अगस्त 2026: मानसून के आक्रामक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक नया अलर्ट जारी कर...
राष्ट्रीय 
मौसम 17 अगस्त: 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

घर पर सेम कैसे उगाएं?

सेम की फली: आजकल शहरों में बाजार से मिलने वाली हरी सब्जियों में केमिकल्स और कीटनाशकों की भरमार देखकर हर...
खेती-बाड़ी 
घर पर सेम कैसे उगाएं?

उत्तर प्रदेश

बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पपरेंदा तिराहे के पास रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रक...
उत्तर प्रदेश 
बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

कानपुर। नौकरी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण किसी कर्मचारी की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। विश्वविद्यालय कर्मचारियों को उच्च शिक्षा...
उत्तर प्रदेश 
नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

तिरंगे की शान में गूंजा नारायण स्वरूप परिसर, स्वास्थ्य-शिक्षा से राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

प्रयागराज/कौशाम्बी। नारायण स्वरूप हॉस्पिटल एवं नारायण स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, गरिमा...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगे की शान में गूंजा नारायण स्वरूप परिसर, स्वास्थ्य-शिक्षा से राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत

लखनऊ। गोमतीनगर थानाक्षेत्र में रविवार देर शाम को तेज रफ्तार मोटर साइकिल डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवती की...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत