आपराधिक मामलों में गिरफ्तार तृणमूल श्रमिक नेता श्यामसुंदर दत्त को अदालत ने जेल भेजा

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

बांकुड़ा। मारपीट, जान से मारने की धमकी और वसूली के मामले में गिरफ्तार किए गए तृणमूल कांग्रेस श्रमिक संगठन आईएनटीटीयूसी के नेता श्यामसुंदर दत्त उर्फ श्यामा की और से दायर जमानत आवेदन खारिज करते हुए अदालत ने जेल हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल को बांकुड़ा शहर के लालबाजार स्थित हिंदू स्कूल मैदान इलाके में एक व्यक्ति पर हमला और हत्या की कोशिश का आरोप सामने आया था। इसी मामले की जांच के दौरान बांकुड़ा सदर थाना पुलिस ने गुरुवार रात श्यामसुंदर दत्त को गिरफ्तार किया।

शुक्रवार को आरोपित को अदालत में पेश किया गया, जहां से उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई और न्यायाधीश ने जेल हिरासत का आदेश दिया।

आरोपित के वकील ने अदालत में जमानत की मांग की थी, लेकिन उसे स्वीकार नहीं किया गया। श्यामसुंदर दत्त का कहना है कि उन्हें गुरुवार रात थाने बुलाया गया था और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि गिरफ्तारी का कारण स्पष्ट नहीं बताया गया।

वहीं तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश बताया गया है।
दूसरी ओर, स्थानीय लोगों के एक वर्ग का आरोप है कि आरोपित लंबे समय से इलाके में दबदबा बनाकर वसूली, मारपीट और जमीन कब्जाने जैसे कार्यों में शामिल था।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

पीओके  में पाकिस्तानी सरकार और फौज के खिलाफ  बड़ा प्रदर्शन

रावलाकोट : पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पाकिस्तानी सरकार और फौज के खिलाफ आम लोगों की नाराजगी लगातार बढ़ती...
अंतर्राष्ट्रीय 
पीओके  में पाकिस्तानी सरकार और फौज के खिलाफ  बड़ा प्रदर्शन

UP चुनाव 2027: दलित वोट बैंक पर SP का बड़ा दांव, 100 SC-ST उम्मीदवार उतारने की तैयारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी (SP) ने दलित वोट बैंक को साधने की रणनीति तेज...
उत्तर प्रदेश 
UP चुनाव 2027: दलित वोट बैंक पर SP का बड़ा दांव, 100 SC-ST उम्मीदवार उतारने की तैयारी

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने रचाई तीसरी शादी, गौरी स्प्रैट संग लिए सात फेरे

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने अपनी लंबे समय की पार्टनर गौरी स्प्रैट से रविवार को एक निजी समारोह में...
मनोरंजन 
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने रचाई तीसरी शादी, गौरी स्प्रैट संग लिए सात फेरे

बाथरूम में रखी ये चीजें पैदा कर सकती हैं वास्तु दोष 

वास्तु टिप्स :वास्तु शास्त्र की मानें तो बाथरूम घर का वह स्थान है जहां नकारात्मक ऊर्जा सबसे अधिक रहती है।...
धर्म-आध्यात्म 
बाथरूम में रखी ये चीजें पैदा कर सकती हैं वास्तु दोष 

"मुझे लगा  अली खामेनेई से लोग नफरत करते हैं"ट्रंप 

वाशिंगटन  : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने...
अंतर्राष्ट्रीय 
"मुझे लगा  अली खामेनेई से लोग नफरत करते हैं"ट्रंप 

उत्तर प्रदेश

UP चुनाव 2027: दलित वोट बैंक पर SP का बड़ा दांव, 100 SC-ST उम्मीदवार उतारने की तैयारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी (SP) ने दलित वोट बैंक को साधने की रणनीति तेज...
उत्तर प्रदेश 
UP चुनाव 2027: दलित वोट बैंक पर SP का बड़ा दांव, 100 SC-ST उम्मीदवार उतारने की तैयारी

आशियाना पुलिस  बीएमडब्ल्यू कार से 26 लाख रुपए बरामद

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक बीएमडब्ल्यू कार से 26 लाख रुपये...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आशियाना पुलिस  बीएमडब्ल्यू कार से 26 लाख रुपए बरामद

खीर में मौत, नमक से गलाने की कोशिश... फिर बाथरूम बना कब्र, आगरा हत्याकांड में रोज खुल रहे नए राज

मामले की जांच अभी जारी है और अंतिम निष्कर्ष वैज्ञानिक साक्ष्यों तथा न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही सामने आएगा
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 खीर में मौत, नमक से गलाने की कोशिश... फिर बाथरूम बना कब्र,  आगरा हत्याकांड में रोज खुल रहे नए राज

मिर्जामुराद में नहर किनारे युवक का शव मिला, सिर और चेहरे पर चोट के निशान

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहड़ा गांव के पास नहर किनारे सड़क पर रविवार...
उत्तर प्रदेश 
मिर्जामुराद में नहर किनारे युवक का शव मिला, सिर और चेहरे पर चोट के निशान