पीएम मोदी के जन्मदिन पर बंगाल में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

हाेंगे विविध कार्यक्रम

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) पर पूरे देश के साथ पश्चिम बंगाल में भी राज्य सरकार की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि राज्यभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। इसके अलावा आगामी 7 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 25 वर्ष पूरे करने के अवसर पर भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने नवान्न स्थित राज्य सचिवालय में मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों के साथ कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर सूर्यास्त के बाद राज्यभर में ‘आशीर्वादों की दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें एक करोड़ से अधिक परिवारों के शामिल होने की उम्मीद है। इसका मुख्य आयोजन कोलकाता में हुगली नदी के किनारे किया जाएगा।

बस की चपेट में आने से युवक की मौत ये खबर भी पढ़े : बस की चपेट में आने से युवक की मौत

शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि 17 सितंबर को नवान्न, विक्टोरिया मेमोरियल हॉल, पुराने राज्य सचिवालय राइटर्स बिल्डिंग सहित विभिन्न सरकारी और ऐतिहासिक इमारतों को दीयों से सजाया जाएगा। इसके अलावा कालीघाट मंदिर समेत विभिन्न धार्मिक स्थलों पर भी दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

इसी दिन ‘बच्चों के सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत राज्य के 80 हजार से अधिक स्कूलों के विद्यार्थी चित्रकला, भाषण, वाद-विवाद और क्विज प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चे वर्ष 2047 तक विकसित भारत को लेकर अपने विचार और सपने प्रस्तुत करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रमों के दौरान केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को मिले लाभों की जानकारी भी साझा की जाएगी। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत और पीएम सूर्यघर जैसी योजनाएं शामिल हैं। 17 सितंबर को साइकिल और बाइक रैलियों के साथ पदयात्राएं भी आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 25 वर्ष पूरे करने के अवसर पर राज्य के प्रत्येक जिला मुख्यालय में सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर, 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला था और 2014 में प्रधानमंत्री बनने तक इस पद पर रहे।

शुभेंदु अधिकारी के मुताबिक, 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से देश के सभी जिलों को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल में स्वच्छता अभियान और रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।

राज्य के पर्यटन और वन विभाग मिलकर ‘रंगोली राष्ट्र’ और ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 108 मीटर ऊंचे ‘भारत मंडल’ कला प्रतिष्ठान के निर्माण की दिशा में भी काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज का पूर्वी चरण कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुवार की बैठक में यह तय किया गया कि इन सभी कार्यक्रमों का आयोजन बेहतर स्तर पर और देश के अन्य राज्यों के साथ प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से किया जाएगा।

हालांकि, नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव प्रस्तावित होने के कारण वहां आदर्श आचार संहिता लागू है। शुभेंदु अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। हालांकि, राजनीतिक, निजी और सामाजिक संगठन अपने स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

डीएम की अध्यक्षता में कार्ययोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ के अन्तर्गत दिनांक 17 सितम्बर 2026 से...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में कार्ययोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

बुद्धेश्वर के सीताकुंड में दूषित पानी से फिर हजारों मछलियां मरीं

लखनऊ। गुरुवार पारा बुद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर के ऐतिहासिक सीताकुंड में एक बार फिर बड़ी संख्या में मछलियां मरी हुई...
उत्तर प्रदेश 
बुद्धेश्वर के सीताकुंड में दूषित पानी से फिर हजारों मछलियां मरीं

सेवा पखवाड़े पर जोर, पंचायतों में होंगे कार्यक्रम 

लखनऊ । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को 17 सितम्बर से एक माह तक सेवा पखवाड़े के रूप में मनाने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सेवा पखवाड़े पर जोर, पंचायतों में होंगे कार्यक्रम 

उत्तर प्रदेश

डीएम की अध्यक्षता में कार्ययोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ के अन्तर्गत दिनांक 17 सितम्बर 2026 से...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में कार्ययोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

बुद्धेश्वर के सीताकुंड में दूषित पानी से फिर हजारों मछलियां मरीं

लखनऊ। गुरुवार पारा बुद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर के ऐतिहासिक सीताकुंड में एक बार फिर बड़ी संख्या में मछलियां मरी हुई...
उत्तर प्रदेश 
बुद्धेश्वर के सीताकुंड में दूषित पानी से फिर हजारों मछलियां मरीं