ऑपरेशन सतर्क: खड़गपुर स्टेशन पर 60 लाख से ज्यादा नकदी बरामद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

खड़गपुर। ऑपरेशन ‘सतर्क’ के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर 60 लाख 55 हजार 440 रुपये नकद बरामद किए हैं।

आरपीएफ ने यह राशि 16 सितंबर को स्टेशन के उत्तर दिशा में बने नए फुट ओवरब्रिज के पास सामान जांच के दौरान बरामद की।

शुक्रवार शाम रेलवे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार, आरपीएफ पोस्ट खड़गपुर के प्रधान आरक्षक मनोज कुमार नियमित जांच कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक बैग में बड़ी मात्रा में नकदी देखी।

राजनाथ सिंह बुधवार को कोलकाता के लिए होगे रवाना  ये खबर भी पढ़े : राजनाथ सिंह बुधवार को कोलकाता के लिए होगे रवाना

बैग चुक्का किशोर कुमार (53) नाम के व्यक्ति के पास था, जो आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी के निवासी हैं। नकदी से संबंधित वैध दस्तावेज और संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाने पर उन्हें आरपीएफ पोस्ट खड़गपुर ले जाया गया।

मामले की जानकारी तत्काल जीआरपी खड़गपुर को दी गई। जीआरपी की सलाह पर 17 सितंबर को कोलकाता स्थित आयकर विभाग के जांच निदेशालय को आधिकारिक सूचना भेजी गई।

सूचना पाकर आयकर निरीक्षक अमित कुमार करीब 15:10 बजे आरपीएफ पोस्ट खड़गपुर पहुंचे। एएससी/डब्ल्यूएस/खड़गपुर की निगरानी में आयकर अधिकारियों और आरपीएफ कर्मियों की मौजूदगी में सीलबंद बैग खोला गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई और मशीन से नकदी की गिनती की गई।

गिनती में कुल 60 लाख 55 हजार 440 रुपये नकद मिले। इसके बाद बरामद नकदी और संबंधित व्यक्ति को आवश्यक कार्रवाई के लिए विधिवत पावती के साथ आयकर विभाग को सौंप दिया गया।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान