बंगाल में भाजपा सरकार बनी तो नागरिकता प्रक्रिया होगी तेज: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने सीएए लागू करने व घुसपैठ रोकने का किया वादा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोदी बोले, मतुआ-नामशूद्रों को शीघ्र नागरिकता मिलेगी

  • अमित शाह का वादा, सिंडिकेट राज खत्म कर विकास लाएंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा ने नागरिकता, घुसपैठ, सुरक्षा और विकास जैसे मुद्दों पर आक्रामक रणनीति अपनाते हुए अपनी चुनावी धार तेज कर दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को अलग-अलग जनसभाओं में राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर तीखे हमले किए और भाजपा सरकार बनने पर बड़े बदलावों का वादा किया।

कटवा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) को प्रमुख मुद्दा बनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनने पर नागरिकता देने की प्रक्रिया तेज की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से मतुआ और नामशूद्र शरणार्थी समुदायों का उल्लेख करते हुए कहा कि ये लोग संविधान के संरक्षण में हैं और उन्हें उनका अधिकार अवश्य मिलेगा। प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सभी पात्र आवेदकों को शीघ्र नागरिकता प्रदान की जाएगी।

 शरद पवार गुट और बीजेपी के बीच आखिर कौन सी खिचड़ी पक रही है? ये खबर भी पढ़े :  शरद पवार गुट और बीजेपी के बीच आखिर कौन सी खिचड़ी पक रही है?

मोदी ने राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर भय और असुरक्षा का माहौल बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों में बंगाल में ह्लतृणमूल के डरह्व का शासन रहा है और यह चुनाव उस माहौल को समाप्त करने का अवसर है। अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर घुसपैठियों को राज्य छोड़ना होगा।

प्रधानमंत्री ने भाजपा के एजेंडे को रेखांकित करते हुए कहा कि सत्ता में आने पर तृणमूल सरकार के भ्रष्टाचार पर श्वेतपत्र जारी किया जाएगा और राजनीतिक हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आलू किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए राज्य सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही महिलाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि जहां महिलाओं की भागीदारी अधिक होती है, वहां भाजपा को मजबूत समर्थन मिलता है। 

उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में ‘आयुष्मान भारत’ योजना लागू की जाएगी। वहीं, बांकुड़ा जिले के ओंडा-विष्णुपुर क्षेत्र में आयोजित सभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य सरकार पर ‘सिंडिकेट राज’, भ्रष्टाचार और घुसपैठ को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में हर स्तर पर सिंडिकेट का प्रभाव है, जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शाह ने जनता से अपील की कि वे भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताएं ताकि इस व्यवस्था को समाप्त किया जा सके।

अमित शाह ने बांकुड़ा क्षेत्र के विकास को लेकर भी राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि 15 वर्षों में क्षेत्र की उपेक्षा हुई है, जिससे युवाओं को रोजगार के लिए पलायन करना पड़ा। उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा सरकार बनने पर विष्णुपुर में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किया जाएगा और स्थानीय विकास को गति दी जाएगी।

महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए शाह ने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं और भाजपा सरकार बनने पर 24 घंटे सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। घुसपैठ के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है और भाजपा सरकार बनने पर ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें बाहर किया जाएगा तथा मतदाता सूची से उनके नाम हटाए जाएंगे।

शाह ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने का वादा दोहराते हुए कहा कि इससे सभी नागरिकों के लिए समान कानून सुनिश्चित होगा। इसके अलावा उन्होंने शिक्षक भर्ती, सार्वजनिक वितरण प्रणाली और अन्य घोटालों की जांच के लिए आयोग गठित करने की बात कही।

दोनों नेताओं ने ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दोहराते हुए कहा कि ‘विकसित बंगाल’ इसके लिए आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

कोलंबिया में भूकंप से 132 लोगों की मौत, राष्ट्रीय आपदा घोषित

पहले भूकंप की गहराई 98 किलोमीटर और दूसरे की 88 किलोमीटर रही
अंतर्राष्ट्रीय 
कोलंबिया में भूकंप से 132 लोगों की मौत, राष्ट्रीय आपदा घोषित

डीपीएल: अनुज और आर्यन की शानदार पारियों से पुरानी दिल्ली 6 ने दर्ज की जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुरानी दिल्ली 6 की शुरुआत भी खराब रही और टीम नौ रन पर दो विकेट...
खेल  दिल्ली 
डीपीएल: अनुज और आर्यन की शानदार पारियों से पुरानी दिल्ली 6 ने दर्ज की जीत

हार्डवेयर दुकान की छत गिरी ,एक की मौत, दो घायल

आसपास के लोगों ने दुकान में निर्माण और सामान रखने के तरीके पर सवाल उठाए
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हार्डवेयर दुकान की छत गिरी ,एक की मौत, दो घायल

दीक्षांत समारोह समाज निर्माण का संकल्प और प्रतिभा का सम्मान : कुलपति प्रो. बिजेंद्र सिंह

अयोध्या।डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आगामी 12 अगस्त को आयोजित होने वाले 31वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दीक्षांत समारोह समाज निर्माण का संकल्प और प्रतिभा का सम्मान : कुलपति प्रो. बिजेंद्र सिंह

बिजली बिल भुगतान में रहें सतर्क, साइबर ठगी से बचने अधिकृत माध्यमों का करें इस्तेमाल

किसी भी अनजान मोबाइल नंबर से आए फोन या व्हाट्सएप मैसेज के आधार पर किसी भी मोबाइल नंबर पर देयकों...
राज्य  मध्य प्रदेश 
बिजली बिल भुगतान में रहें सतर्क, साइबर ठगी से बचने अधिकृत माध्यमों का करें इस्तेमाल

उत्तर प्रदेश

हार्डवेयर दुकान की छत गिरी ,एक की मौत, दो घायल

आसपास के लोगों ने दुकान में निर्माण और सामान रखने के तरीके पर सवाल उठाए
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हार्डवेयर दुकान की छत गिरी ,एक की मौत, दो घायल

दीक्षांत समारोह समाज निर्माण का संकल्प और प्रतिभा का सम्मान : कुलपति प्रो. बिजेंद्र सिंह

अयोध्या।डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आगामी 12 अगस्त को आयोजित होने वाले 31वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दीक्षांत समारोह समाज निर्माण का संकल्प और प्रतिभा का सम्मान : कुलपति प्रो. बिजेंद्र सिंह

शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली नव विवाहिता ने 16वीं मंजिल से...
उत्तर प्रदेश 
शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाली एक नव विवाहिता की सोमवार की शाम को संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस